शीत लहर

उत्तर भारत में प्रचंड शीत लहर जारी, कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह बाधित

उत्तर भारत (North India) में प्रचंड शीत लहर (Severe cold wave) जारी है और दूसरी ओर कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह बाधित हो रहा है।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में नए साल की पूर्व संध्या पर बर्फबारी होने की संभावना है।

सोमवार सुबह दिल्ली में घना कोहरा (dense fog)  था और कई जगह दृश्यता शून्य के बराबर थी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण दिल्ली के हवाई अड्डों से 500 उड़ानों में देरी हुई और 21 को दिल्ली हवाई अड्डे से डायवर्ट किया गया।

राजस्थान

उधर राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भीषण ठंड (Severe cold ) और कोहरे के कहर से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा।

राजधानी जयपुर ने पिछले 55 सालों का रिकॉर्ड टूट गया जहाँ सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चूरू, बीकानेर और अलवर सहित कई शहरों में तापमान दो डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

सीकर, फतेहपुर, जोबनेर, माउंड आबू, सहित कई स्थानों पर पारा पानी के जमाव बिन्दु से नीचे दर्ज किया गया।

जयपुर एयरपोर्ट पर आधा दर्जन से अधिक नियमित उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा

हरियाणा सरकार ने ठंड (Cold) के कारण दो दिनों के लिए सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। घने कोहरे ने क्षेत्र में रेल, सड़क और हवाई यातायात को प्रभावित किया है।

जम्मू और कश्मीर

श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। डल झील के किनारे जम गए हैं।

मौसम विभाग ने नए साल की पूर्व संध्या पर कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।

लद्दाख

लद्दाख में, ठंड (Cold) के मौसम की गंभीर स्थिति पिछले एक सप्ताह से जारी है।

लद्दाख के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान – 19 डिग्री से  – 29 डिग्री चल रहा है।

नदियों, नहरों और झीलों पर बर्फ की मोटी परत जम गई हैं। लोगों को पीने के पानी की आपूर्ति के लिए पानी के नलों को गर्म करना पड़ रहा है।

 

मध्य प्रदेश

उत्तर से आ रही बर्फीली हवा के कारण मध्य प्रदेश में  कड़ाके की ठंड(Severe cold wave)  की चपेट में है। मंडला जिले के कान्हा नेशनल पार्क में पारा शून्य तक गिर गया है।

राजधानी भोपाल में तापमान लगातार दूसरे दिन 6 डिग्री से नीचे रहा। ठंड के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर और भोपाल सहित कई जिलों में तीव्र शीत लहर चलेगी।