यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा रद्द, नई परीक्षा आयोजित की जाएगी
पटना में परीक्षा के संचालन में जो कथित अनियमितताएं हुई हैं उनके संबंध में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने पर सरकार आगे की कार्रवाई करेगी। सरकार परीक्षाओं की पवित्रता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।









