Weather Map

बांदा व खजुराहो में तापमान 46 डिग्री पार, कुछ इलाकों में बारिश व तूफान की संभावना

नई दिल्ली, 15 मई (जनसमा)। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में 46.8 डिग्री सेल्सियस और खजुराहो में 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा असम के नगांव और ब्रह्मपुरी में 46.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

सोमवार को जम्मू-कश्मीर के दूरदराज के कुछ इलाके, हिमाचल प्रदेश, हिमालय के निचले इलाके, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में तूफान आने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर के उत्तरी भाग और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.01 किमी की ऊंचाई पर हवा का दबाव बना हुआ।

नक्शा मौसम विज्ञान विभाग के सौजन्य से

उत्तरी कर्नाटक के भीतरी भागों और आसपास के इलाकों के आसमान में चक्रवात घूम रहा है। इसी तरह का पूर्वी उत्तर प्रदेश व आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किमी. की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाएं चल रही हंै। यह स्थिति मिजोरम, बिहार, पश्चिमी बंगाल, हिमालय के तराई वाले और असम के कुछ इलाकों में भी बनी हुई है। मराठवाड़ा, दक्षिणी तमिलनाडु, कर्नाटक के भीतरी हिस्सों के आसमान में भी चक्रवाती हवाएं चल रही हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों, बिहार के दूरदराज के क्षेत्रों, हिमालय के तराई क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, कनार्टक के भीतरी भागों और तमिलनाडु में वर्षा हो सकती है। अनुमान है कि वर्षा 1 सेमी और इससे कुछ अधिक होने की संभावना है।

वहीं, 14 मई को जिन इलाकों में तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा वे राज्य उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ इलाके हैं। देश के कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां तापमान सामान्य से 1 डिग्री से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा वे राज्य हैं मेघालय, असम व उत्तर-पूर्व के कुछ इलाके।