Three cheetah cubs born in Kuno National Park

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते के तीन शावकों का जन्‍म

Three cheetah cubs born

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते के तीन शावकों का जन्‍म हुआ है।भारत में जन्मे जीवित चीता शावकों की संख्या अब बढ़कर 27 हो गई है। इन शावकों के जन्म के बाद, भारत में चीतों की कुल संख्या 38 हो गई है।

केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने 18 फरवरी, 2026 को एक्‍स पोस्ट में बताया कि ये शावक दक्षिण अफ्रीका की चीता गामिनी के हैं, जो दूसरी बार मां बनी है। इन शावकों का जन्म दक्षिण अफ्रीका से भारत में चीतों के आगमन के तीन वर्ष पूरे होने पर हुआ है।

इसके साथ ही, भारत में चीतों के नौ शावकों का जन्म दर्ज किया गया है।

भूपेन्‍द्र यादव ने कहा, “कुनो उद्यान और भारत के लिए यह गर्व का क्षण है – ईश्वर करे गामिनी और उसके तीनों नन्हे शावक बड़े होकर देश में चीता पुनरुद्धार की कहानी को गरिमा के साथ आगे बढ़ाएं।”

विश्व में पहली बार किसी विशाल मांसाहारी जानवर का अंतरमहाद्वीपीय स्थानांतरण सफल रहा है, जिसके तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 20 चीते वर्ष 2022-23 में भारत लाए गए थे।