map

कोलंबो में हिन्द महासागर के देशों का तीन दिन का सम्मेलन

नई दिल्ली, 27 अगस्त  (जनसमा)|  इंडिया फाउंडेशन द्वारा 31 अगस्त से 2 सितंबर तक कोलंबो में शांति, प्रगति और समृद्धि प्राप्त करने के लिए हिन्द महासागर के देशों का (आईओआर ) एक सम्मेलन आयोजित किया गया है।  इस सम्मेलन में अनेक देशों के मंत्री, विशेषज्ञ,कूटनीतिज्ञ और विद्वान भाग ले रहे हैं।

हिंद महासागर में बसे हुए देश दुनिया के तीसरे सबसे बड़े पानी में रहने वाले देश है, जो विश्व के कुल महासागर क्षेत्र का लगभग पांचवां हिस्सा है। हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में स्थित 32 देश  वैश्विक अर्थव्यवस्था को सीधे प्रभावित करते है। ये सभी देश विकासशील और मध्यम आय वाले देश हैं।

इंडिया फाउंडेशन द्वारा हिन्द महासागर सम्मेलन 2017 में आईओआर देशों के प्रतिनिधियों को अपने विचार पेश करने के लिए आमंत्रित किया गया है कि उनके देश विकास और शांति की प्रक्रिया में क्या योगदान दे सकते हैं या वे क्या कर सकते हैं?

 हिन्द महासागर देशों के सामने जो मुद्दे हैं और जिन पर विचार किया जाना चाहिए, वे इसप्रकार हैं  :

शांति
• नेविगेशन और ओवरफ्लैड की स्वतंत्रता
• आतंकवाद को काउंटर करने लिए सामूहिक प्रयास
• एंटी पायरसी कोऑपरेशन
प्रगति
• द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संस्थागत नेटवर्क को मजबूत बनाना
• घरेलू राजनीतिक संस्थानों और स्टेटफॉर्मिंग को मजबूत बनाना
• शैक्षिक और सांस्कृतिक विकास (व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयास)
• यूरोपीय संसद की तर्ज पर भारत-प्रशांत क्षेत्र के देशों के लिए एक आम संसद बनाना
समृद्धि
• व्यापार, वाणिज्य और आर्थिक विकास के लिए बहुपक्षीय मंच बनाना
• मौजूदा संस्थानों को मजबूत बनाना
• ब्लू वॉटर इकोनॉमीज
• पारिस्थितिकी और पर्यावरण चुनौतियां