तेंदुए

घायल नर तेंदुए का इलाज शुरू,  13 साल की मादा वृद्ध बाघ की मृत्यु

वन मण्डल परिक्षेत्र रायसेन के सलामतपुर के ग्राम सुखासेन से सोमवार,जून 7, 2021 को देर शाम गंभीर रूप से घायल एक नर तेंदुए को रेस्क्यू कर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल लाया गया है।

घायल नर तेंदुए का वन विहार में चिकित्सकों द्वारा इलाज शुरू कर दिया गया है। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल के संचालक अजय कुमार यादव ने बताया कि उसे उपचारित कर वन विहार में क्वारेंटाइन किया गया है।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल की एक मादा वृद्ध बाघ ‘कमलेश’ की रविवार शाम मृत्यु हो गई है। इसकी आयु लगभग 13 साल थी। इंदौर जू से इस मादा बाघ को 9 मार्च, 2017 को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था।

यादव ने बताया कि वृद्ध बाघ एक पखवाड़े से ज्यादा समय से अस्वस्थ थी। चिकित्सकों द्वारा बाघ के स्वास्थ्य पर नजर रखकर इलाज किया गया, पर वृद्धावस्था के कारण स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका।

मृत वृद्ध बाघ कमलेश का पोस्टमार्टम करने के बाद शव दाह वन विहार के अधिकारियों, चिकित्सकों की मौजूदगी में किया गया।