तेंदुए

भारत में तेंदुओं की संख्या में 60 फीसदी की बढ़ोतरी, मध्य प्रदेश में 3,421 तेंदुए

Leopardभारत में तेंदुओं की संख्या में 60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत में तेंदुओं की संख्या 12,852 तक पहुंच गई है। जबकि इसके पहले 2014 में हुई गणना के अनुसार देश में 7,910 तेंदुए थे।

केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को नई दिल्ली में भारत में तेंदुओं की स्थिति पर रिपोर्ट जारी की।

रिपोर्ट जारी करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में पिछले कुछ वर्षों में बाघ, शेर, तेंदुए की संख्या में हुई बढ़ोतरी इस बात का प्रमाण है कि देश में वन्य जीवों के संरक्षण के प्रयास अच्छे परिणाम दे रहे हैं और वन्य जीवों की संख्या और जैव विविधता में सुधार हो रहा है।

गणना के अनुसार मध्य प्रदेश में 3,421 तेंदुए, कर्नाटक में 1,783 तेंदुए और महाराष्ट्र में 1,690 तेंदुए, दूसरे राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा पाए गए हैं।