नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर एक ट्वीट में शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।
रामविलास पासवान के निधन से हमारे देश में एक शून्य हो गया है जो शायद कभी नहीं भरेगा।
श्री राम विलास पासवान जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है। मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी और अपने ऐसे को खो दिया ,जो हर गरीब व्यक्ति के गरिमामय जीवन जीने को सुनिश्चित करने के लिए बेहद भावुक था ।
Follow @JansamacharNews



