स्व. बादल के सम्मान में पूरे देश में दो दिनों का राजकीय शोक

स्व. बादल के सम्मान में पूरे देश में दो दिनों का राजकीय शोक

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक स्व. प्रकाश सिंह बादल के सम्मान में 26 और 27 अप्रैल, 2023 को पूरे भारत में दो दिनों का राजकीय शोक होगा।
प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार शाम मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल का 25 अप्रैल, 2023 को निधन हो गया। दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में, भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि 26 और 27 अप्रैल, 2023 को पूरे भारत मेंदो दिनों का राजकीय शोक होगा।

स्व. बादल के शोक के दिनों में उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और इन दो दिनों में कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार शाम मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

पांच बार मुख्यमंत्री रहे बादल को रविवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद निजी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया था।