विनेश फोगाट

भारत के ओलंपिक दल में शीर्ष वरीयता प्राप्त एथलीट कौन हैं?

टोक्यो 2020: भारत के ओलंपिक दल में शीर्ष वरीयता प्राप्त एथलीट कौन हैं?

भारतीय दल टोक्यो 2020 के ओलंपिक में अपना अब तक के सबसे ज्यादा पदक हासिल करना चाहेगा।

23 जुलाई, से शुरू होने वाले टोक्यो 2020 में 115 से अधिक एथलीट वाला एक मजबूत ओलंपिक दल भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

भारत ने अब तक ओलंपिक में 28 पदक जीते हैं। इनमें नौ स्वर्ण, सात रजत और 12 कांस्य पदक शामिल है। इनमें लंदन 2012 में अब तक के सर्वश्रेष्ठ पदक अर्जित किए।

2012 में भारतीय दल ने छह पदक जीते, जिसमें दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल थे। भारत टोक्यो 2020 में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा होगा। यह देखते हुए कि कुछ एथलीट हैं, जो अपने-अपने आयोजनों में शीर्ष वरीयता प्राप्त कर रहे हैं।


दिनेश चंद शर्मा


आइए, एक नजर डालते हैं भारतीय दल के शीर्ष वरीयता वाले एथलीटो पर, जो देश के लिए पदक की सबसे बड़ी उम्मीदें भी हैं:

अमित पंघाल
प्रमुख भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल (Amit Panghal) टोक्यो 2020 में पुरुषों की 52 किग्रा स्पर्धा में विश्व के नंबर 1 के रूप में प्रवेश करेंगे।

2017 विश्व चैंपियनशिप (महिलाओं के लिए 2018), 2019 विश्व चैंपियनशिप (पुरुष और महिला दोनों), 2019 एशियाई मुक्केबाजी परिसंघ चैंपियनशिप और 2020 में आयोजित ओलंपिक बॉक्सिंग क्वालिफायर में प्रदर्शन के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) बॉक्सिंग टास्क फोर्स द्वारा रैंकिंग निर्धारित की गई थी।

हरियाणा के मुक्केबाज को 620 अंकों के साथ शीर्ष वरीयता दी गई। वह विश्व के नंबर 1 के रूप में टोक्यो 2020 में प्रवेश करने वाले नौ कोटा धारकों में से एकमात्र भारतीय मुक्केबाज होंगे।

विनेश फोगाट
अनुभवी भारतीय पहलवान और देश के लिए सबसे बड़ी पदक की उम्मीदों में से एक विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) टोक्यो 2020 में महिलाओं के 53 किग्रा भार वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त के रूप में प्रवेश करेंगी।

पोलैंड ओपन में 53 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने उनकी शीर्ष वरीयता की पुष्टि की। उन्होंने फाइनल में यूक्रेन की ख्रीस्तना बेरेज़ा (Khrystyna Bereza) को 8-0 से हराया था और पूरे ओलंपिक वर्ष में अपने खेल में शीर्ष पर रही हैं।

वहीं, उनकी चिर प्रतिद्वंद्वी जापान की मयू मुकैदा (Mayu Mukaida) को महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में दूसरी वरीयता मिली और यह भारतीय दावेदार के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है।

दीपिका कुमारी
अनुभवी भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) हाल ही में पेरिस में विश्व कप चरण III में महिला व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित जोड़ी में पदकों की हैट्रिक लगाई। इसके साथ ही वो महिला रिकर्व तीरंदाजों के बीच रैंकिंग में दुनिया में पहले पायदान पर पहुंच गईं। टोक्यो 2020 के लिए दीपिका के महिला व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में शीर्ष वरीयता करने की उम्मीद है। हालांकि, अभी भी विश्व तीरंदाजी महासंघ द्वारा इसकी पुष्टि की जानी बाकी है, जिसके औपचारिकता होने की उम्मीद है।

रांची की इस तीरंदाज ने ओलंपिक वर्ष में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ग्वाटेमाला सिटी में विश्व कप स्टेज I में व्यक्तिगत और टीम इवेंट में दो स्वर्ण पदक जीते।

वह टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में अपना तीसरा प्रदर्शन करेंगी।(सौजन्य: ओलंपिक वेबसाइट)