COVID-19

COVID-19 updates: 8 राज्यों से कोरोना का एक भी मामला नहीं

COVID-19 updates: बीते 24 घंटे में भारत के 8 राज्यों या केन्द्र शासित प्रदेशों से कोरोना का एक भी मामला नहीं आया है। ये राज्य हैं, चंडीगढ़, नागालैंड, मिज़ोरम, सिक्किम, लक्षद्वीप, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव।

भारत में कोरोना के लगातार आठ दिनों से दैनिक नये मामले 50 हजार से कम दर्ज किए जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 40,111 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना (covid-19 in India) से अब तक  3 करोड़ 5 लाख 84 हजार 872 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 5 जुलाई, 2021 को पूर्वाह्न 02ः10 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,77,019 है। कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 4,02,758 हो गई है।

बीते 24 घंटे में सबसे अधिक नए मामले केरल (Kerala) से आए हैं जहां कोरोना से 12,100 लोग लोग संक्रमित हुए हैं और 75 लोगों की मौत हुई है। केरल में अब तक 29,73,685 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

इस समय केरल में सक्रिय मामलों की संख्या 1,04,037 है और मरने वालों की संख्या 13,716 है।

बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र (Maharashtra) से कोरोना के 9,336 नए मामले सामने आए हें और 306 लोगों की मौत हो गई है।

देश में कोरोना से मौत के मामले में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है वहां तक 1,23,030 लोगों की मौत हुई है। ये मौतें देश में हुई मौतों का एक तिहाई है।

कोरोना (COVID-19) संक्रमण के मामले में बीते 24 घंटे में तीसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां से 3867 नए मामले सामने आए हैं जबकि मरने वालों की संख्या 72 रही है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो बीते 24 घंटे में वहां से 126 मामले सामने आए और 18 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में अब तक 17,06,621 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं सक्रिय मामलों की संख्या 2,264 है।

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना (COVID-19)  के 94 नए मामले सामने आए और 7 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 14,34,554 है और इस समय 992 सक्रिय मामले हैं।

राजस्थान में बीते 24 घंटे में 71 नए मामले सामने आए हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में 1,180 सक्रिय मामले  है।

अन्य राज्यों के ताजा आंकड़े देखने के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

https://www.covid19india.org/