भ्रष्टाचार

भ्रष्टाचार लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन,राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ज़ोर देकर कहा है कि मेरी सरकार का स्पष्ट मत है कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र का और सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा दुश्मन है। इसलिए बीते वर्षों से भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर लड़ाई चल रही है। हमने सुनिश्चित किया है कि व्यवस्था में ईमानदार का सम्मान होगा।

संसद के केंद्रीय कक्ष में संसद के दोनों सदनों की संयुक्‍त बैठक को संबोधित करते राष्‍ट्रपति मुर्मु ने 31 दिसम्बर, 2023 को कहा कि भ्रष्टाचारियों के लिए समाज में किसी भी प्रकार की सहानुभूति न हो, इसके लिए सामाजिक चेतना भी देश में बढ़ रही है

राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा कि बीते वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त eco-system बनाने की दिशा में, बेनामी संपत्ति अधिनियम को नोटिफाई किया गया। आर्थिक अपराध कर, फरार हुए अपराधियों की संपत्ति जब्त करने के लिए Fugitive Economic Offenders Act पारित किया गया। सरकारी कामों में पक्षपात और भ्रष्टाचार के चलन को भी खत्म करने के लिए प्रभावी system बनाया गया है। आज सरकारी कामों में टेंडर और खरीद के लिए Government-e-Marketplace (GeM) जैसी व्यवस्था है जिसमें अब तक तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक का transaction हुआ है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में ईमानदार योगदान देने वालों को आज विशेष सम्मान दिया जा रहा है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में कई जटिलताओं को खत्म कर देशवासियों का जीवन आसान बनाया गया है।

राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा कि Faceless जांच को बढ़ावा देने की वजह से व्यवस्था में पारदर्शिता आई है, और उसे जवाबदेह भी बनाया गया है। पहले टैक्स रिफंड के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ता था। आज ITR भरने के कुछ ही दिनों के भीतर रिफंड मिल जाता है। आज GST से पारदर्शिता के साथ-साथ करदाताओं की गरिमा भी सुनिश्चित हो रही है।