राष्ट्रीय ध्वज फहराया

श्रीनगर कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

श्रीनगर में कांग्रेस कार्यालय में 30 जनवरी,2023 को भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
भारत जोड़ो यात्रा रविवार को राहुल गांधी के साथ लाल चौक इलाके में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद समाप्त हुई थी। हालांकि, आधिकारिक समापन सोमवार को श्रीनगर में होगा।
पिछले साल 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा लगभग पांच महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजारी और 4,000 किमी से अधिक की दूरी तय की।
यात्रा के दौरान, राहुल गांधी ने 12 जनसभाओं, 100 से अधिक बैठकों और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने यात्रा के दौरान चलते हुए 275 बार बातचीत की और 100 से अधिक बार बैठकर चर्चा की थी।
गांधी ने रविवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण से उत्तर की ओर गई, लेकिन इसका देशव्यापी प्रभाव पड़ा और इस मार्च ने देश को एक वैकल्पिक दृष्टि प्रदान की।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह भविष्य में पश्चिम से पूर्व की यात्रा करेंगे, गांधी ने कहा, “यह अभी समाप्त हुआ है। इसलिए, यह प्रश्न समय से पहले है। यात्री हजारों किलोमीटर चल चुके हैं, देखते हैं क्या होता है।

पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की यात्रा नहीं रह गई है, क्योंकि पार्टी के सदस्यों की तुलना में आम लोगों ने भी मार्च में भाग लिया।