केंद्रीय बजट

वित्त मंत्री 1 फरवरी को संसद में पेश करेंगी केंद्रीय बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 1 फरवरी (बुधवार) को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट 2023 पेश करेंगी। वित्त मंत्री के रूप में सीतारमण का यह पांचवां बजट होगा।

केंद्रीय बजट 2023 प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की राजकोषीय सूक्ष्मता और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण माना जारहा है। कह सकते हैं कि मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए यह बजट आधार भूमि तैयार करेगा। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यह मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा।

केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप
बजट एवं वित्त विधेयक आदि सभी 14 केंद्रीय बजट दस्तावेज “Union Budget Mobile App” पर उपलब्ध होंगे। वित्त मंत्रालय ने कहा कि संसद सदस्यों और आम जनता की बजट दस्तावेजों तक मुफ्त पहुंच रहेगी ।

ऐप द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी)में है और एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

इसे केंद्रीय बजट वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

संसद में वित्त मंत्री द्वारा 1 फरवरी, 2023 को बजट भाषण पूरा होने के बाद बजट दस्तावेज ऐप पर उपलब्ध होंगे।

अगले वित्तीय वर्ष (2023-24) के लिए वार्षिक बजट तैयार करने की औपचारिक कवायद 10 अक्टूबर से शुरू हुई। बजट पेश करने से पहले 31 जनवरी को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।

वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए निर्मला सीतारमण के बजट की लाइव प्रस्तुति को संसद टीवी और दूरदर्शन पर देख सकता है।

सीधा प्रसारण उनके यूट्यूब चैनलों पर भी उपलब्ध होगा। पत्र सूचना कार्यालय (PIB) बजट 2023 को अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम करेगा।लोग अन्य समाचार चैनलों और YouTube पर भी देख सकते हैं।