कर्नाटक विधानसभा चुनाव

कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत, बीजेपी का सूपड़ा साफ

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत हुई है और दक्षिण के इस राज्य में बीजेपी का सूपड़ा साफ होगया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हो गया है. मुहब्बत की दुकानें खुली है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शाम 6.30 बजे तक कांग्रेस 224 विधानसभा सीटों में से 126 सीटें जीत चुकी है और 10 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बीजेपी फिलहाल 60 सीटें जीती है और 5 सीटों पर आगे चल रही है।
जेडीएस ने मात्र 19 सीटें जीती हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी 2 सीटों पर कब्जा किया है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि कांग्रेस ने प्रचंड जीत दर्ज की है और जनता का भैरोजा अर्जित किया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव परिणामों पर दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि हमने गरीबों के मुद्दे पर लड़ाई लड़ी। इसी प्यार से हमने चुनाव लड़ा। कर्नाटक के लोगों ने हमें दिखाया कि यह देश प्यार से प्यार करता है। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हो गया है. मुहब्बत की दुकानें खुली हैं। यह सभी के लिए एक जीत है। यह कर्नाटक के लोगों की जीत है।
उन्होंने कहा कि हमने चुनाव के दौरान कर्नाटक की जनता से 5 वादे किए। पहले दिन यानी पहली कैबिनेट में ये वादे पूरे होंगे.
कर्नाटक में डीके शिव कुमार को सीएम पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बेंगलुरु में पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मनाया। दूसरी तरफ कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार से मिलने के लिए कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंचने लगे हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तहत 10 मई को वोटिंग के बाद आज सुबह आठ बजे से राज्य के 36 केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हुई। सबसे पहला परिणाम डीके शिव कुमार की जीत का आया।

पार्टी वार मत प्रतिशत

हिल्टन होटल में 50 कमरे बुक
कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित हिल्टन होटल में 50 कमरे बुक किए गए हैं। ये कमरे कांग्रेस विधायकों के लिए बुक हैं। कांग्रेस ने सभी विजयी प्रत्याशियों को रात 8 बजे तक होटल पहुंचने को कहा है।

श्रीनिवास बीवी
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट कर कहा कि जय बजरंगबली ने भ्रष्टाचार की पाइपलाइन तोड़ दी।

पीएम मोदी का ट्वीट
पीएम मोदी ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर ट्वीट किया है. उन्होंने कांग्रेस को शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने लिखा, ‘कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।
प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव और दिग्गज नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि यह जनता के मुद्दे की जीत है। उन्होंने जय कर्नाटक, जय कांग्रेस के नारे भी लगाए। कर्नाटक की जनता को धन्यवाद। सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद। यह देश को जोड़ने की राजनीति है। हम जल्द ही अपने वादे पूरे करेंगे।