BJP Manoj Tiwari and Congress Candidate Kanhaiya Kumar square off in Delhi

अलवर और अजमेर संसदीय सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीत की ओर

राजस्थान में अलवर और अजमेर संसदीय सीट के लिए उप चुनावों में अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा भाजपा उम्मीदवार से 80,455 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि अलवर में पार्टी के उम्मीदवार डॉ . करण सिंह यादव 1, 98,385 मतों से आगे हैं।

राजस्थान में अलवर संसदीय सीट के उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ करण सिंह यादव ने बीजेपी के जसवंत सिंह यादव  को 1 लाख से ज्यादा मतों  से हरा सकते है।
भाजपा उम्मीदवार जसवंत यादव ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उम्मीदवार के रूप में उनके नाम की घोषणा में देरी हुई।

राजस्थान में अजमेर लोकसभा सीट सांवरलाल जाट के निधन के बाद खाली हुई थी, वहीं अलवर लोकसभा सीट महंत चांदनाथ के निधन के बाद से रिक्त हंई थी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि राजस्थान कांग्रेस में हर एक अच्छा किया और इसका गर्व है। यह राजस्थान में लोगों द्वारा भाजपा की अस्वीकृति है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि हमारे प्रयास जारी रहेंगे और हम राजस्थान के लोगों के कल्याण को आगे रखेंगे, क्योंकि लोकतंत्र आखिरकार  लोगों के लिए है। मैं जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई देती हूं और उन्हें लोकतंत्र के इस उत्सव को मनाने का स्वागत करती हूं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने अलवर, अजमेर और मांडलगढ़ में पार्टी की हार पर कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते है। उन्होंने कहा “हम 2019 में कड़ी मेहनत कर सरकार बनाएंगे।