कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने मांडलगढ़ विधानसभा सीट जीती

राजस्थान  उपचुनाव में  कांग्रेस उम्मीदवार विवेक धाकड़ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी, भाजपा उम्मीदवार को लगभग 13,000 मतों से हराकर मंडलगढ़ विधानसभा सीट जीत ली।
मतों की 11 वें दौर गिनती के  बाद धाकड़ , भाजपा के उम्मीदवार शक्ति सिंह हाडा से आगे बढ़ गए, जो प्रारंभिक रुझानों में अागे चल रहे थे ।

कांग्रेस उम्मीदवार ने 70,146 मत हासिल किए और हाड़ा को 12,976 मत से हराया। हाडा को 57,170 वोट मिले।
चुनाव में कांग्रेस की विजय का श्रेय जनता को देते हुए राजस्थान कांग्रेस प्रमुख सचिन पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी की मृत्यु के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।