Category Archives: खास ख़बर

बजट 2016-17 : अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत, कृषि ऋण के लिए 9.5 लाख करोड़ रु.

नई दिल्ली, 29 फरवरी (जनसमा)। लोकसभा में सोमवार को 2016-17 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि प्रतिकूल वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद 2015-16 में हमारी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रही है जो कि एक तेज वृद्धि है। बजट भाषण पढ़ते हुए वित्त मंत्री…

अपनी सोच को पाॅजिटिव रखिये और एक्जाम दीजिए : सचिन

नई दिल्ली, 28 फरवरी (जनसमा)। भारतरत्न सचिन तेंदुलकर ने परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों से कहा है कि अपनी सोच को पाॅजिटिव रखिये और एक्जाम दीजिए। सचिन ने देश के विद्यार्थियों के नाम एक संदेश भेजा है जिसे आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में शामिल…

राष्ट्रपति का भारतीय दंड संहिता की व्यापक समीक्षा पर जोर

कोच्चि(केरल), 27 फरवरी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 21वीं सदी की बदलती जरूरत को पूरा करने के लिए भारतीय दंड संहिता की व्यापक समीक्षा पर जोर दिया है। दंड संहिता में पिछले 155 वर्षों में कुछ ही बदलाव हुए हैं। इसकी घोषित दंडनीय और अपराधों की शुरूआती सूची में बहुत कम…

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक माहौल में असामान्य खलबली

नई दिल्ली, 26 फरवरी (जनसमा)। लोकसभा में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वर्ष 2015-16 के आर्थिक सर्वे को पेश करते हुए कहा कि इस वर्ष आर्थिक समीक्षा ऐसे समय में आ रही है जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक माहौल में असामान्य रूप से खलबली मची हुई है। निराश से…

भारत सबसे अधिक दूध उत्पादन करने वाला देश

नई दिल्ली, 26 फरवरी (जनसमा)। भारत में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता इस समय 322 ग्राम प्रतिदिन है जबकि 25 साल पहले प्रति भारतीय को औसतन मात्र 176 ग्राम ही दूध मिलता था। इस समय भारत सबसे अधिक दूध उत्पादन वाला देश है। संसद में प्रस्तुत आर्थिक समीक्षा में बताया गया…

सियाचिन में हर साल औसतन 10 जवान होते हैं शहीद

नई दिल्ली, 26 फरवरी (जनसमा)। ‘‘सियाचिन में पिछले 33 साल में 915 सैनिक जवानों ने देश की सीमा की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाई है। औसतन 28 जवान हर साल अत्यंत दुर्गम इलाकों के विपरीत मौसम के शिकार होते हैं। लेकिन अब यह संख्या 10 रह गई है। यह बहुत…

प्रसव के दौरान ‘बर्थ कम्पेनियन’ की उपस्थिति को मंजूरी

नई दिल्ली, 25 फरवरी (जनसमा)। केंद्र सरकार ने गुरूवार को एक नई पहल करते हुए प्रसव के दौरान ‘बर्थ कम्पेनियन’ की उपस्थिति को मंजूरी दे दी । प्रसव के दौरान महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और प्रसव पीड़ा कम करने के उद्देश्य से भावनात्मक संबल प्रदान करने के लिए अनुभवी महिलाओं या…

हरियाणा में हालात फिर बिगड़े, राजस्थान पहुंची आंदोलन की आग

चंडीगढ़, 22 फरवरी। हरियाणा में पिछले कई दिनों से जारी जाट आरक्षण आंदोलन से बिगड़े हालात सोमवार सुबह कुछ सामान्य होते दिख रहे थे किंतु खबर है कि हरियाणा में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। सोनीपत जिले में जाट प्रदर्शनकारी सेना से भिड़ गए जिसके बाद सेना को फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें कुछ लोग घायल…

हरियाणा जाट आरक्षण आन्दोलन : नायडू की अगुवाई में समिति

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 21 फरवरी (जनसमा)। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू की अगुवाई में केन्द्र सरकार ने एक समिति का गठन किया है जो केंद्र सरकार की नौकरियों में जाटों के आरक्षण की मांग पर गंभीरता से विचार करके हरियाणा के जाट आन्दोलन की समस्या के समाधान के लिए रास्ता…

जाट आन्दोलन और तेज : भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का अनशन शुरू

नई दिल्ली/चण्डीगढ़, 21 फरवरी (जनसमा)।  हरियाणा में जाट आन्दोलन और तेजी से फैल रहा है। राज्य के विभिन्न इलाकों में हिंसा और आगजनी के साथ ही मृतकों की संख्या सात होगई है। बताया जाता है कि रविवार को गुड़गांव में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन का टिकट काउंटर फूंक दिया। दूसरी…

‘नेपाल की स्थिरता भारत की सुरक्षा से जुड़ी हुई है’ : नरेन्द्र मोदी

नई दिल्लीए 20 फरवरी (जनसमा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा ‘‘यह स्पष्ट है कि नेपाल की स्थिरता भारत की सुरक्षा से जुड़ी हुई हैं। प्रधानमंत्री ओली और मैं इस बात से भी सहमत हैं कि दोनों देश बढ़ते हुए अतिवाद और आतंकवाद से उत्पन्न खतरों का मिलकर मुकाबला करेंगे। मोदी…

पूर्वोत्तर के 130 शहरों के गरीब भी होंगे लाभान्वित

नई दिल्ली, 20 फरवरी (जनसमा)। सरकार ने राष्ट्रीय शहरी आ‍जीविका मिशन (एनयूएलएम) को देश के सभी 4041 संवैधानिक स्थानीय शहरी निकायों तक बढ़ा दिया है। पूर्वोत्तर राज्यों में 130 नये नगरों को डीएवाई-एनयूएलएम में शामिल किया जाएगा। अभी यहां 88 नगर ही इसके दायरे में आते हैं। संघ शासित प्रदेशों में…

जाट आंदोलन से हरियाणा में शनिवार को भी स्थिति तनावपूर्ण

रोहतक/चंडीगढ़, 20 फरवरी। हरियाणा में लगभग एक सप्ताह पहले शुरू हुए जाट आरक्षण आंदोलन ने शनिवार को भी उग्र रूप ले रखा है। रोहतक जिले में इस आंदोलन का सबसे अधिक असर देखा जा रहा है। आंदोलनकारियों ने कई सड़क मार्गो को बंद कर रखा है। रोहतक और भिवानी में शुक्रवार शाम कर्फ्यू लगा दिया…

हरियाणा में जाट आरक्षण उग्र, पुलिस फायरिंग

चण्डीगढ़, 19 फरवरी (जनसमा)। हरियाणा में चल रहा जाट आरक्षण आंदोलन आज उग्र हो गया। आंदोलनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। उसके बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें एक व्यक्ति के मारे जाने और लगभग 8 लोगों के घायल होने की सूचना है। जिसमें…

इस ‘दधीचि’ को प्रणाम्!

बेंगलुरू, 18 फरवरी (जनसमा)। समाज के लिए बहुत कुछ करने का दावा अनेक लोग करते हैं किंतु आप उस शख्स को क्या कहेंगे जो अपने शरीर के दो टुकड़े हो जाने के बाद भी यह कहे कि मेरे अंग जिसके काम आएं उसे दे देना और फिर वह हमेशा के…

पूरी दुनिया में भारत की छवि पर धब्बा लग रहा हैः राहुल

नई दिल्ली, 18 फरवरी (जनसमा)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) विवाद और दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरूवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात कर कहा, ‘‘उनकी पार्टी हिन्दुस्तान के छात्रों और जेएनयू को बदनाम नहीं होने देगी। छात्रों की आवाज को…

पटियाला हाउस कोर्ट में अफरा-तफरी, कानून के इतिहास की बड़ी घटना

नई दिल्ली, 17 फरवरी (जनसमा)। देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद जब पुलिस मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए ले जा रही थी, उस समय कोर्ट परिसर में हंगामा हो गया और अफरातफरी मच…

Vote counting

विधानसभा उपचुनावों में एनडीए ने जीत दर्ज की

नई दिल्ली, 16 फरवरी (जनसमा)। देश के 8 राज्यों की 12 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। विधानसभा उपचुनावों में एनडीए ने जीत दर्ज की है । परिणाम बताते हैं कि भाजपा ने 4 स्थानों पर अपनी जीत दर्ज की है वहीं कांग्रेस को केवल दो…

सफाई में मैसूर और गंदगी में धनबाद ने बाजी मारी

नई दिल्ली, 15 फरवरी (जनसमा)। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा 2014 में कराए गए सर्वे के अनुसार कर्नाटक का मैसूर शहर सफाई की दृष्टि से टॉप पर है। जबकि दूसरे स्थान पर चण्डीगढ़, फिर तिरुचिरापल्ली और चौथे स्थान पर दिल्ली का एनडीएमसी एरिया है। फोटो: मैसूर का वृन्दावन उद्यान चौंकाने…

मेक इन इंडिया सप्ताह के दौरान पांडाल में अचानक भीषण आग

मुंबई, 14 फरवरी। यहां हो रहे मेक इन इंडिया सप्ताह के दौरान पांडाल में अचानक भीषणआग लगजाने से घबराहट फैल गई  लेकिन भगदड़ न होने के कारण खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। मंच पर उस समय सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। सभी फोटो…