Category Archives: खास ख़बर

24 वर्षो में 27 पत्रकारों ने भ्रष्टाचार का खुलासा करने पर गंवाई जान

नई दिल्ली, 2 सितम्बर | अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रकार संस्था ‘कमिटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट’ (सीपीजे) के अनुसार, 1992 से अब तक भारत में कम से कम 27 पत्रकारों की भ्रष्टाचार के मामलों का खुलासा करने पर बदले की भावना के तहत हत्या कर दी गई। सीपीजे की हाल ही में…

पीओके भारत के लिए गले की हड्डी : वायुसेना प्रमुख

नई दिल्ली, 1 सितंबर | भारतीय वायु सेना प्रमुख अरूप राहा ने गुरुवार को कहा कि भारत कश्मीर विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पास गया, जबकि उसके पास सैन्य समाधान का रास्ता था और पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर अभी तक हमारे लिए गले…

सुषमा से संबंधित ईरानी वेबसाइट की खबर झूठी: भारत

नई दिल्ली, 1 सितम्बर | विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को ईरान की एक समाचार वेबसाइट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से संबंधित रिपोर्ट को ‘पूरी तरह से झूठ’ करार दिया। इस खबर में कहा गया है कि सुषमा ने कहा है कि चीन को सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन…

’26/11, पठानकोट हमलों के गुनहगारों को कानून के कटघरे में लाए पाकिस्तान’

नई दिल्ली, 31 अगस्त | भारत और अमेरिका ने बुधवार को पाकिस्तान से कहा कि वह 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले तथा पठानकोट वायुसेना अड्डे पर 2016 में हुए आतंकवादी हमले के गनहगारों को कानून के कटघरे में खड़ा करे। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को द्वितीय रणनीतिक एवं वाणिज्यिक वार्ता…

पारसेकर ने गोवा आरएसएस प्रमुख की बर्खास्तगी पर अफसोस जताया

पणजी, 31 अगस्त | गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने सुभाष वेलिंगकर को आरएसएस की राज्य इकाई के प्रमुख पद से हटाने पर बुधवार को अफसोस जताया। मुख्यमंत्री ने पहले इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था, लेकिन जब एक स्वयंसेवक की हैसियत से उन पर राज्य के…

नेताजी संबंधी 25 गोपनीय फाइलों की 7वीं किस्त जारी

नई दिल्ली, 30 अगस्त | नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित 25 गोपनीय फाइलों की सातवीं किस्त मंगलवार को जारी कर दिया गया। ये फाइलें वेबसाइट www.netajipapers.gov.in  पर उपलब्ध करा दी गई हैं। इन फाइलों को संस्कृति सचिव एन.के. सिन्हा ने जारी किया। ये 25 फाइलें विदेश मंत्रालय (1951-2006) से संबंधित हैं।…

सतर्क प्रधानमंत्री ने बड़े हादसे को टाल दिया

सनोसरा (जामनगर), 30 अगस्त | गुजरात में मंगलवार को पेयजल व सिंचाई परियोजना के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री की सतर्कता ने कई कैमरामैनों व छायाकारों की जान बचा ली। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने यह जानकारी दी। महत्वाकांक्षी साउनी परियोजना के उद्घाटन के बाद यहां एक कार्यक्रम के…

मोदी ने साउनी परियोजना का शुभारंभ किया

जामनगर, 30 अगस्त | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 12 हजार करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी साउनी (सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई योजना) परियोजना का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य प्रदेश के सूखाग्रस्त सौराष्ट्र क्षेत्र में पेयजल व सिंचाई के लिए पानी की कमी को दूर करना है। जामनगर हवाईअड्डे पर मंगलवार…

साउनी योजना के शुभारंभ के लिए मोदी गुजरात में

नई दिल्ली, 30 अगस्त | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंचाई योजना शुरू करने के लिए मंगलवार को अपने गृह राज्य गुजरात का दौरा करेंगे। योजना का नाम सौराष्ट्र नर्मदा अवतरन इरिगेशन (साउनी) है, जिसकी पहल मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में 2012 में की थी। मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया,…

जो कंपनियां कर्ज नहीं चुका रही हैं, वे मालिक या प्रबंधक बदलें

चेन्नई, 30 अगस्त| भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन ने सोमवार को कहा कि जो कंपनियां कर्ज नहीं चुका रही हैं, वे मालिक या प्रबंधक बदलें, ताकि संचालन क्षमता में सुधार आए। आरबीआई की वर्ष 2015-16 की वार्षिक रिपोर्ट सोमवार को जारी हुई। इसकी भूमिका में उन्होंने कहा…

सांसद सार्वजनिक ऋण प्रबंधन एजेंसी को रोकें : आरबीआई संघ

मुंबई, 28 अगस्त | भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कर्मचारी संघों ने सांसदों एवं राज्य के वित्त मंत्रियों से आग्रह किया है कि वे प्रस्तावित सार्वजनिक ऋण प्रबंधन एजेंसी (पीडीएमए) को बनने से रोकें। उनका कहना है कि यह कदम आरबीआई की सरकारी प्रतिभूतियों को नियंत्रित करने के अधिकार को…

मदर टेरेसा को संत घोषित किए जाने पर गर्व : मोदी

नई दिल्ली, 28 अगस्त | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मदर टेरेसा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हर भारतीय को गर्व महसूस करना चाहिए कि उन्हें आधिकारिक तौर पर संत का दर्जा दिया जा रहा है। मोदी ने कहा कि मदर टेरेसा ने भारतीय नहीं होते हुए भी…

भाजपा ने विकास की राजनीति का युग शुरू किया : शाह

नई दिल्ली, 27 अगस्त | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने देश में कार्य निष्पादन की राजनीति के युग की शुरुआत की है। उन्होंने राज्यों से सुशासन लाने और योजनाओं को लागू करने में बड़ी भूमिका निभाने को कहा। शाह…

महबूबा ने की मोदी से मुलाकात

नई दिल्ली, 27 अगस्त (जस)। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री से महबूबा की मुलाकात जम्मू एवं कश्मीर राज्य के हालात के संबंध में हुई है। गौरतलब है कि आठ जुलाई को…

फेड दरें बढ़ने की आशंका से गिरा शेयर बाजार

मुंबई, 27 अगस्त | पिछले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए, जोकि वैश्विक बाजारों पर अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से आए दबाव का नतीजा है। शुक्रवार को खत्म हुए सप्ताह में सेंसेक्स में 294.75 अंक या 1.05 फीसदी गिरावट दर्ज की…

लीक दस्तावेजों में हथियारों से संबंधित जानकारी नहीं : पर्रिकर

नई दिल्ली, 27 अगस्त | रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि लीक दस्तावेजों में हथियारों से संबंधित जानकारी नहीं है। उन्होंने दोहराया कि स्कॉर्पीन पनडुब्बी से संबंधित दस्तावेजों के लीक होने से देश के सामरिक हित प्रभावित नहीं होंगे। पर्रिकर ने कहा कि यह चिंता की कोई बड़ी…

ममता चाहती हैं ‘बंगाल मॉडल’ को भुनाना

कोलकाता, 26 अगस्त | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी उसी राह पर चलना चाह रही हैं, जिस पर नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान चले थे। मोदी ने विकास के ‘गुजरात मॉडल’ को जमकर भुनाया था। ममता भी राष्ट्रीय राजनीति में प्रभाव…

शांतिपूर्ण कश्मीर के बिना भारत का भविष्य अधूरा : राजनाथ

श्रीनगर, 25 अगस्त | केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर में शांति के लिए एक भावुक अपील की। सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण कश्मीर के बिना भारत का भविष्य अधूरा है। लेकिन, अलगाववादियों पर इस अपील का कोई असर होता नहीं दिखा। राजनाथ ने कहा कि…

scorpene-data-leaks-serious-matter-awaiting-investigation-report-navy-chief

नौसेना ने फ्रांस सरकार के सामने उठाया स्कॉर्पीन लीक का मुद्दा

नई दिल्ली, 25 अगस्त | भारत की स्कॉर्पीन पनडुब्बी से जुड़े दस्तावेजों के लीक होने की खबर सामने आने के बाद भारतीय नौसेना ने गुरुवार को कहा कि इस मुद्दे को फ्रांस की सरकार के सामने उठाया है। यहां जारी एक बयान में भारतीय नौसेना ने कहा है कि फ्रांस…

बिहार में बाढ़ से 30 लाख लोग प्रभावित

पटना, 25 अगस्त | बिहार के 12 जिलों में बाढ़ से तबाही का मंजर जारी है। गंगा नदी के जलस्तर में गुरुवार को मामूली कमी आई लेकिन यह अभी भी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इधर, पुनपुन और सोन नदी भी विभिन्न जगहों पर…