Category Archives: National News

Supreme Court

किसानों की खुदकुशी रोकने को ठोस नीति बनाए केंद्र : सर्वोच्च न्यायालय

नई दिल्ली, 3 मार्च | सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को देश में किसानों की खुदकुशी की घटना को रोकने के लिए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा प्रदान करना इसका वास्तविक समाधान नहीं है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे.एस.केहर, न्यायमूर्ति डी.वाई.चंद्रचूड़ तथा न्यायमूर्ति…

भारत के प्रति अभिमानी रुख चीन के लिए घातक : ग्लोबल टाइम्स

बीजिंग, 03 मार्च | चीन ने अगर भारत के प्रति घमंडी रवैया अख्तियार किया या विनिर्माण क्षेत्र में उसकी बढ़ती प्रतिस्पर्धा को नजरअंदाज किया, तो यह उसके लिए घातक साबित होगा। चीन के एक समाचार पत्र ने इसे लेकर आगाह किया है। ग्लोबल टाइम्स के एक संपादकीय के मुताबिक, भारत…

सरकार ने शुरू किया #WeAreEqual सोशल मीडिया अभियान

नई दिल्ली, 03 मार्च (जनसमा)। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय ने 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस के पहले लैंगिक भेदभाव के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्‍य से सोशल मीडिया अभियान #WeAreEqual शुरू किया है। यह अभियान अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के दिन समाप्‍त होगा और…

उत्तर प्रदेश जातिवाद, परिवार और तुष्टिकरण की राजनीति से परेशान : शाह

गोरखपुर, 02 मार्च (जनसमा)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे दौर में गुरुवार को गोरखपुर में एक रोड के दौरान पार्टी का प्रचार करते हुए कहा, ‘‘जिस प्रकार की अव्यवस्था उत्तर प्रदेश में फैली है उससे पूरा उत्तर प्रदेश जातिवाद,…

यूपी में काम नहीं कारनामे बोल रहे हैं : मोदी

महाराजगंज, 01 मार्च (जनसमा)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को महाराजगंज में रैली के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पार्टी पर तीखे प्रहार किए। मोदी ने अखिलेश यादव के ‘काम बोलता है’ पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘अखिलेश जी…

ट्रंप ने वरिष्ठ रिपब्लिकन नेता की आलोचना की

दस्तावेजों को लीक करने में ओबामा का हाथ : ट्रंप

वाशिंगटन, 28 फरवरी | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में चुनाव से पहले ई-मेल व दस्तावेजों की लीक में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा का हाथ बताया है। ट्रंप ने यह भी कहा है कि टाउन हॉल में रिपब्लिकंस को जो फजीहत झेलनी पड़ी है, उसके पीछे भी ओबामा…

हड़ताल के कारण देशभर के बैंकों में कामकाम ठप

चेन्नई, 28 फरवरी | सरकार के ‘जन-विरोधी बैंकिंग सुधारों’ के खिलाफ मंगलवार को 10 लाख बैंककर्मी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण देशभर के बैंकों में कामकाज ठप है। बैंक यूनियन के एक नेता ने यह बात कही। हड़ताल का आह्वान ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स’ (यूएफबीयू) ने किया है, जिसमें…

उप्र चुनाव में 2014 का प्रदर्शन दोहराएगी भाजपा : मोदी

लखनऊ/मऊ (उप्र), 27 फरवरी | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने यहां सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी 2014 के लोकसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन दोहराने जा रही है, राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। पहली बार मऊ में चुनावी सभा…

Fifth phase _ EVM

उप्र चुनाव : आजादी के बाद पहली बार चुने जाएंगे आदिवासी जन प्रतिनिधि

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश), 27 फरवरी | उत्तर प्रदेश में जनजातियों की आबादी साढ़े पांच लाख से ज्यादा होने के बावजूद भी अभी तक कोई सीट इस विशेष जाति के लिए आरक्षित नहीं थी लेकिन इस बार उप्र विधानसभा चुनाव में सोनभ्रद जिले की दो ऐसी सीटें हैं, जहां आजादी के…

Bank strike

मंगलवार को 9 बैंक संघों का हड़ताल का आह्वान

चेन्नई, 26 फरवरी | बैंकिंग क्षेत्र के नौ श्रमिक संघों की प्रतिनिधि संस्था, युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने सरकार के जनविरोधी बैंक सुधारों के खिलाफ तथा विमुद्रीकरण के बाद कर्मचारियों द्वारा किए गए अतिरिक्त कार्य के मुआवजे की मांग को लेकर 28 फरवरी को एक दिवसीय हड़ताल का…

Mann ki baat

अंतरिक्ष में 104 उपग्रह प्रक्षेपित कर इतिहास रच दिया : मोदी

नई दिल्ली, 26 फरवरी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सराहना की और कहा कि देश को इसरो की उपलब्धियों पर गर्व है। मोदी ने अपने 29वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा, “भारत ने 15…

नीतीश और शिवराज के ‘जल अभियानों’ में बड़ा अंतर : राजेंद्र सिंह

पटना, 26 फरवरी | पानी का नोबेल पुरस्कार माने जाने वाले ‘स्टॉकहोम वाटर प्राइज’ से सम्मानित और ‘जलपुरुष’ नाम से विख्यात राजेंद्र सिंह का मानना है कि इस समय देश में नदियों के बचाने के लिए दो अभियान चल रहे हैं, एक मध्यप्रदेश में और दूसरा बिहार में। मगर दोनों…

Jaitley

भारत खुली अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर : जेटली

लंदन/नई दिल्ली, 26 फरवरी | वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि भारत अधिक खुली अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है जहां संरक्षणवादी नीतियों की कोई जगह नहीं है। जेटली ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में ‘बदलता भारत : अगले दशक का विजन’ व्याख्यान देते हुए कहा, “देश…

उप्र चुनाव : पूर्वाचल में होगा बाहुबलियों के दमखम का इम्तहान

लखनऊ, 25 फरवरी | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अब पूर्वाचल की दहलीज पर आ पहुंचा है। राज्य के इस हिस्से में अंतिम चरण के चुनावी अखाड़े में कई बाहुबलियों के दम-खम का इम्तहान होना है। कभी बनारस जिले का हिस्सा रहे चंदौली का सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र बाहुबलियों के आमने-सामने होने…

व्हाइट हाउस ने प्रेस वार्ता में प्रमुख संगठनों के प्रवेश पर रोक लगाई

वाशिंगटन, 25 फरवरी । व्हाइट हाउस में शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कई प्रमुख मीडिया संगठनों के संवाददाताओं को हिस्सा नहीं लेने दिया गया। कुछ चुनिंदा संवाददाताओं को छोड़ कर अन्य के व्हाइट हाउस में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर के…

कांग्रेस ने मणिपुर को बर्बाद कर दिया : मोदी

इम्फाल, 25 फरवरी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में सत्ता में आई तो वह 15 महीनों में विकास के वह सभी कार्य करेगी, जो कांग्रेस पिछले 15 वर्षो में नहीं कर पाई। उन्होंने…

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर की हत्या ,सुषमा ने जताया दुख

नई दिल्ली, 24 फरवरी | विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेरिका में ‘नस्लीय हमले’ में एक भारतीय इंजीनियर की हत्या और एक अन्य को जख्मी किए जाने की घटना पर शुक्रवार को दुख जताया। अमेरिका के कंसास राज्य में पूर्व नौसैनिक ने एक भारतीय शख्स की हत्या कर दी, जबकि…

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पटना, 24 फरवरी | बिहार व मध्यप्रदेश सहित पूरे देश के शिवालय फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी (महाशिवरात्रि) पर्व को लेकर भक्तों के हर-हर महादेव के नारों से गूंजायमान हो रहे हैं। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में पूजन, जलाभिषेक, रूद्राभिषेक के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। पटना के मंदिरों में शुक्रवार तड़के…

गधे रंग देखकर वफादारी नहीं करते : मोदी

बहराइच, 23 फरवरी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर उनके गधे वाले बयान पर पलटवार किया। मोदी ने कहा कि अखिलेश को गुजरात के गधों से इतनी नफरत क्यों है। गधे भी अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं। बहराइच में भाजपा…

SYL Nahar

एसवाईएल विवाद : पंजाब-हरियाणा सीमा पर हाई अलर्ट

चंडीगढ़, 23 फरवरी | सतलज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर को लेकर हरियाणा के विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के गुरुवार के प्रदर्शन के मद्देनजर पंजाब और हरियाणा के सीमावर्ती जिलों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। यहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इनेलो ने…