Category Archives: National News

सेना प्रमुख ने कश्मीर की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया

जम्मू, 17 अप्रैल| सेना प्रमुख दलबीर सिंह ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर का दौरा किया। राज्य में हिंसा की ताजा घटनाओं के बीच उन्होंने सेना के वरिष्ठ कमांडरों से मुलाकात की। इन घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है। सेना के प्रवक्ता कर्नल एस. डी. गोस्वामी ने…

आईएमएफ, विश्व बैंक अपनी वित्तीयन क्षमता बढ़ाएं : जेटली

वाशिंगटन, 17 अप्रैल| केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से कहा है कि वैश्विक विकास के वित्तीयन के लिए अपने पास उपलब्ध राशि का वे मूल्यांकन करें और यदि यह नाकाफी है तो अतिरिक्त कोष जुटाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें। जेटली ने…

इक्वाडोर में 7.8 तीव्रता का भूकंप, 28 की मौत

क्वीटो, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| इक्वाडोर में शनिवार को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (यूएसजीएस) के हवाले से कहा कि शनिवार को इक्वाडोर के तट पर बहुत जबर्दस्त भूकंप आया। देश के कई अन्य शहरों में भी…

किंगफिशर गड़बड़ी माल्या की कारस्तानी, उड्डयन उद्योग की नहीं : जेटली

वाशिगटन, 16 अप्रैल | वित्त मंत्री अरुण जेटली का मानना है कि दिवालिया कंपनी एयरलाइन किंगफिशर में हुई गड़बड़ी प्रबंधन की असफलता है, न कि विमानन उद्योग की असफलता है। उन्होंने कहा कि बैंकों का कर्ज वसूलने के लिए हर कदम उठाए जाएंगे। जेटली ने यहां संवाददाताओं से बात करते…

और सुरक्षाबलों को कश्मीर भेजेगी केंद्र सरकार

नई दिल्ली, 16 अप्रैल| केंद्र सरकार ने शनिवार को कश्मीर में हालात नियंत्रण में लाने के लिए और अधिक सैनिकों को जम्मू एवं कश्मीर भेजने का फैसला लिया। गृह सचिव राजीव महर्षि ने खुफिया ब्यूरो, रक्षा मंत्रालय, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) तथा गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ…

महबूबा मुफ्ती की परेशानी भरी पारी की शुरुआत

श्रीनगर, 15 अप्रैल | देश के सर्वाधिक उपद्रव ग्रस्त राज्य जम्मू एवं कश्मीर में सरकार के मुखिया के रूप में महबूबा मुफ्ती की परेशानी भरी पारी की शुरुआत के बारे उनसे और नहीं पूछा जा सकता है। गत चार अप्रैल को महबूबा ने एक मात्र मुस्लिम बहुल राज्य की कमान…

सम-विषम योजना को पेट्रोल डीलरों का समर्थन

नई दिल्ली, 15 अप्रैल | दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) ने शुक्रवार को उन खबरों का खंडन किया, जिसमें कहा गया है कि वे सम-विषम योजना के खिलाफ हड़ताल करने जा रहे हैं। एसोसिएशन ने कहा है कि वे प्रदूषण घटाने की सरकार की इस पहल के साथ हैं। डीपीडीए…

बाघ संरक्षण पर तीसरा एशियाई मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का समापन

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (जनसमा)। बाघ संरक्षण पर तीसरे एशियाई मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के समापन सत्र में ‘नई दिल्ली प्रस्ताव’ पारित किया गया। सम्मेलन में पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि स्थानीय लोगों और अन्य बाघ प्रेमियों की भागीदारी से बाघ संरक्षण को अभियान को गति…

‘ग्रामोदय से भारत उदय’ अभियान की शुरुआत

इंदौर, 14 अप्रैल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मध्यप्रदेश के इंदौर जिले स्थित महू पहुंचे। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली से उन्होंने ‘ग्रामोदय से भारत उदय’ अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 24 अप्रैल तक चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अंबेडकर स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद…

विश्व के व्यापारिक समुदाय को सहयोगी बनाना चाहता है भारत

मुंबई, 14 अप्रैल (जनसमा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व के समुद्र तटीय देशों और समुद्र व्यापार से संबद्ध संस्थाओं से आग्रह किया है कि वे भारत में आएं और यहां निवेश करें। भारत विश्व के व्यापारिक समुदाय को अपना सहयोगी बनाना चाहता है ताकि भारत का ही नहीं समुद्र तटों पर…

अंबेडकर का आर्थिक दृष्टिकोण असाधारण है : नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली, 14 अप्रैल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश के मुख्य संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अंबेडकर को 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका आर्थिक दृष्टिकोण असाधारण है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “मैं पूज्य बाबासाहब की जयंती पर उनके आगे शीष झुकाता हूं।…

म्यांमार, पूर्वोत्तर भारत, बांग्लादेश में भूकंप

शिलांग, 13 अप्रैल (आईएएनएस)| म्यांमार में बुधवार शाम आए 6.8 तीव्रता के भूकंप के बाद भारत के पूर्वोत्तर राज्य और बांग्लादेश बुधवार शाम भूकंप के झटकों से हिल उठे। क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने कहा कि भूकंप के झटके शाम 7.25 बजे महसूस किए गए। भूकंप का…

मुस्लिम नागरिकों के शिष्टमंडल ने मोदी की तारीफ की

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (जनसमा)। देश के प्रमुख मुस्लिम नागरिकों के एक शिष्टमंडल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और कहा कि पश्चिम एशिया, मध्य एशिया तथा उत्तरी अफ्रीका के लोग विशेषकर युवा वर्ग नरेन्द्र मोदी के विकास एजेंडा से काफी प्रभावित हैं और भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहते…

एनआईटी-श्रीनगर के 1500 गैर स्थानीय छात्र घर रवाना

श्रीनगर, 12 अप्रैल| राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी)- श्रीनगर के 1,500 गैर स्थानीय विद्यार्थी मंगलवार को छात्रावास के अपने कमरे खाली कर घरों के लिए रवाना हो गए। विद्यार्थियों ने कहा कि प्रशासन ने उनसे कहा है कि अगर वे परिसर के भीतर रहेंगे तो उन्हें परीक्षा देनी होगी। नाम न…

अरुण जेटली 13 अप्रैल की सुबह वाशिंगटन आएंगे

वाशिंगटन, 12 अप्रैल (जनसमा)। भारत के  वित्त मंत्री अरुण जेटली 13 अप्रैल की सुबह वाशिंगटन  आ रहे  हैं और उसी दिन  वे “विकास की दिशा में भारत को अग्रसर करना” विषय पर कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस में  संबोधित करेंगे। वित्त मंत्री की यह यात्रा 13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2016…

पुत्तिंगल मंदिर प्रबंधन के 5 सदस्यों का आत्मसमर्पण

कोल्लम (केरल), 12 अप्रैल| केरल में कोल्लम के परावूर स्थित पुत्तिंगल मंदिर में आतिशबाजी के दौरान आग लगने की घटना के बाद से फरार मंदिर प्रबंधन की समिति के सदस्यों ने मंगलवार तड़के आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना में 109 लोगों की मौत हो गई थी और 350 से अधिक…

यूक्रेन में भारत के दो मेडिकल छात्रों की चाकू गोदकर हत्या

नई दिल्ली, 11 अप्रैल | यूक्रेन में भारत के दो मेडिकल छात्रों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है, जबकि तीसरा छात्र अस्पताल में भर्ती है। प्रशासन ने सोमवार को कहा कि हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो यूक्रेन के नागरिक हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता…

पुत्तिंगल मंदिर त्रासदी में मरने वालों की संख्या 112 हुई

तिरुवनंतपुरम, 11 अप्रैल| केरल के कोल्लम जिले में स्थित पुत्तिंगल मंदिर में रविवार तड़के आतिशबाजी के कारण लगी आग से हुई त्रासदी में मरने वालों की संख्या 112 हो चुकी है। चिकित्सकों और अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। चिकित्सकों ने कहा कि तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गंभीर रूप से…

पश्चिम बंगाल में 31 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

कोलकाता, 11 अप्रैल | पश्चिम बंगाल विधानसभा के पहले चरण के दूसरे हिस्से के तहत सोमवार को मतदान शुरू हो गया। राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर पहले चरण के दूसरे हिस्से के तहत तीन जिलों की 31 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें से 13 निर्वाचन…

केरल मंदिर हादसा: प्रधानमंत्री चिकित्सकों के साथ केरल पहुंचे

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (जनसमा)। केरल के कोल्लम  से 14 किलोमीटर दूर स्थित पुत्तिंगल देवी मंदिर में आज सुबह हुई त्रासदी पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने दुख एवं क्षोभ व्यक्त किया है।  मोदी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पैदा हुई स्थिति के आकलन हेतु  केरल पहुंच गए। प्रधानमंत्री की केरल यात्रा में…