Category Archives: समाचार

Shashi Tharur

देश में ‘हेट इन इंडिया’, बाहर ‘मेक इन इंडिया’ नहीं चल सकता : थरूर

कोलकाता, 22 जनवरी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कूटनीति में काफी ‘निजी ऊर्जा’ खर्च की है, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि देश में ‘हेट इन इंडिया’ को बढ़ावा देकर बाहर ‘मेक इन इंडिया’ का प्रचार कठिन है। यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का। मजे हुए…

ट्रंप ने शपथ लेते ही ओबामाकेयर पर कैंची चलाई

वाशिगंटन, 21 जनवरी | अमेरिका में शुक्रवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद डोनाल्ड ट्रंप ने प्रचार अभियान के दौरान ओबामाकेयर को निरस्त करने के किए गए अपने वादे को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए एक कार्यकारी आदेश जारी किया। ‘सीएनएन’ के…

डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया का शपथ के बाद पहला बॉल डांस

वाशिंगटन, 21 जनवरी | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ लेने के कुछ घंटों बाद पत्नी और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ पहला बॉल डांस किया। सीएनएन के मुताबिक, इस जोड़े ने लिबर्टी हॉल में फ्रैंक सितारा के गाने ‘माई वे’ पर डांस किया। सिंतारा ने 1981 में…

माइक्रोसॉफ्ट ने ‘अजूरे एनालिसिस सर्विस’ लांच किया

नई दिल्ली, 20 जनवरी | माइक्रोसॉफ्ट ने शुक्रवार को ‘अजूरे एनालिसिस सर्विस’ के सार्वजनिक पूर्वावलोकन की घोषणा की, जो कि डेटा विश्लेषण को सरल बनाने के लिए कंपनी के क्लाउड प्लेटफार्म का नवीनतम संस्करण है। ‘अजूरे एनालिसिस सर्विस’ एक एंटरप्राइज ग्रेड ओएलएपी (ऑनलाइन एनालिटिकल प्रोसेसिंग) इंजन और बीआई (बिजनेस इंटेलीजेंस)…

खेलों में उत्कृष्टता के लिए संस्थागत व्यवस्था की जरूरत : मोदी

नई दिल्ली, 20 जनवरी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि खेल के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए भारत को संस्थागत व्यवस्था की जरूरत है। कच्छ के रण में मंत्रियों तथा पर्यटन, संस्कृति, युवा मामले तथा खेल विभाग के सचिवों के एक सम्मेलन को संबोधित…

तमिलनाडु सरकार के मसौदा अध्यादेश को थोड़े-बहुत बदलाव के बाद मंजूरी

नई दिल्ली, 20 जनवरी | केंद्रीय कानून मंत्रालय ने जल्लीकट्टू के आयोजन के लिए शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार के मसौदा अध्यादेश को थोड़े-बहुत बदलाव के बाद मंजूरी दे दी। जानकार सूत्रों ने कहा कि मसौदा अध्यादेश को वापस केंद्रीय गृह मंत्रालय भेज दिया गया है। इससे पहले दिन में तमिलनाडु…

पीडब्ल्यूएल-2 में साक्षी सहित 9 खिलाड़ी रहे अपराजित

नई दिल्ली, 20 जनवरी | प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के सीजन-2 में कुल 18 मैचों में 1102 अंक बने। इस दौरान 10 खिलाड़ी चित हुए जबकि 15 खिलाड़ी तकनीकी फॉल के शिकार हुए। ओलम्पिक में कांस्य जीतने वाली साक्षी मलिक सहित कुल नौ खिलाड़ियों को एक भी मुकाबले में हार…

ईमानदारी, गंभीरता का परिणाम है ‘दंगल’ : नितेश तिवारी

मुंबई, 20 जनवरी | चर्चित फिल्म ‘दंगल’ के निर्देशक नितेश तिवारी का कहना है कि ईमानदारी और गंभीरता के कारण ‘दंगल’ जैसी फिल्म बनकर सामने आई है, जिसमें अत्यंत प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपना योगदान किया है। यही कारण है कि यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म…

Anil Madhav Dave

केंद्र जल्लीकट्टू का स्थायी हल चाहता है : दवे

नई दिल्ली, 20 जनवरी | केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अनिल माधव दवे ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार विवादास्पद जल्लीकट्टू मुद्दे का स्थायी समाधान चाहता है। उन्होंने यह भी कहा इस पर शनिवार तक कोई निर्णय ले लिया जाएगा। दवे ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन…

विश्वविद्यालयों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में : मनमोहन सिंह

कोलकाता, 20 जनवरी | पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हैदराबाद और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जएनयू) में बीते कुछ समय की अशांति के संदर्भ में शुक्रवार को कहा कि भारतीय विश्वविद्यालयों में स्वतंत्र सोच और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में पड़ गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शांतिपूर्ण विरोध को…

इंग्लैंड पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना

दुबई, 20 जनवरी | भारत के खिलाफ गुरुवार को कटक में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में धीमी गति ओवर के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) ने शुक्रवार को इंग्लैंड पर जुर्माना लगाया है। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराया था। आईसीसी के मैच रैफरी…

सपा में कलह बढ़ी, शिवपाल ने सरकारी आवास खाली किया

उप्र चुनाव : अखिलेश की पहली सूची में शिवपाल को टिकट

लखनऊ, 20 जनवरी| उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के नए अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को 191 सपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। अखिलेश ने पहली सूची में अपने चाचा शिवपाल यादव को जसवंतनगर सीट से टिकट दिया है। इस सूची में पहले और दूसरे…

robert-de-niro

डोनाल्ड ट्रंप देश के लिए गलत उदाहरण हैं : रोबर्ट डी नीरो

न्यूयॉर्क, 20 जनवरी | हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रोबर्ट डी नीरो ने अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप विरोधी एक जुलूस को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रंप देश के लिए एक गलत उदाहरण हैं। उल्लेखनीय है कि ट्रंप के आधिकारिक रूप से…

सर्वोच्च न्यायालय एक सप्ताह तक जल्लीकट्टू पर फैसला नहीं सुनाएगा

नई दिल्ली, 20 जनवरी| तमिलनाडु में बैल को काबू करने के परंपरागत खेल जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध के खिलाफ जारी व्यापक प्रदर्शन के बीच सर्वोच्च न्यायालय शुक्रवार को इस मुद्दे पर फैसला एक सप्ताह तक टालने के लिए राजी हो गया। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली…

चीन के जीडीपी में 26 साल में सबसे अधिक गिरावट

बीजिंग, 20 जनवरी| चीन की अर्थव्यवस्था में सालाना आधार पर साल 2016 में विकास दर 6.7 फीसदी रही। यह हालांकि पिछले 26 वर्षो में सबसे धीमी विकास दर रही, पर सरकार के अनुमानित लक्ष्य के भीतर रही। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार,…

ओबामा ने फेसबुक पर साझा किया विदाई पत्र

न्यूयार्क, 20 जनवरी | अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति कार्यालय छोड़ने से चंद घंटों पहले फेसबुक पर अपना विदाई पत्र साझा किया। अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति के तौर पर दो कार्यकाल के लिए लगातार आठ साल तक सेवा देने वाले ओबामा ने गुरुवार को फेसबुक पर साझा किए…

जल्लीकट्टू के समर्थन में उतरे तमिल सितारे

चेन्नई, 20 जनवरी | तमिलनाडु में जल्लीकट्ट के लिए जारी प्रदर्शन के समर्थन में शुक्रवार को दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के कलाकार भी एक दिवसीय उपवास पर हैं। दक्षिण भारतीय कलाकार एसोसिएशन-नदीगर संगम की ओर से आयोजित एक दिन के अनशन में यहां अजित कुमार, सूर्या और और तृषा कृष्णन…

प्यार न करने वालों के साथ काम नहीं कर सकता : शाहरुख

मुंबई, 20 जनवरी | यशराज और धर्मा प्रोडक्शन की कई फिल्मों में काम करने वाले शाहरुख खान का कहना है कि वह उनके साथ काम नहीं कर सकते, जो उन्हें पसंद नहीं करते। सीएनएन-न्यूज 18 के ‘नाऊ शोइंग’ में एक साक्षात्कार के दौरान किंग खान ने कहा, “जो मुझसे प्यार…

जल्लीकट्टू प्रदर्शन हिंदुत्ववादी ताकतों के लिए सबक : ओवैसी

नई दिल्ली, 20 जनवरी | ऑल इंडिया मजिलस ए इतेहदुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु में जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध के खिलाफ जारी प्रदर्शन हिंदुत्ववादी ताकतों के लिए एक सबक है। ओवैसी ने एक ट्वीट में कहा, “जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध के खिलाफ जारी प्रदर्शन…

लेखकों व सरकार के बीच टकराव हर दौर में रहा है : नासिरा शर्मा

नई दिल्ली, 20 जनवरी | हिंदी की प्रख्यात लेखिका और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता नासिरा शर्मा का मानना है कि 1947 में आजादी के बाद से लेकर अभी तक सांप्रदायिक दंगे होते रहे हैं। उनकी लेखनी का प्रमुख उद्देश्य हिंदू और मुसलमानों के बीच भेदभाव को कम करना है। वह…