Category Archives: समाचार

President-elect Donald Trump.jpg

मैडम तुसाद संग्रहालय में ट्रंप की प्रतिमा का अनावरण

वाशिंगटन, 19 जनवरी | मैडम तुसाद संग्रहालय में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, यहां वर्ष 1997 में ट्रंप की पहली मोम की प्रतिमा स्थापित की गई थी। उसी मूल प्रतिमा को अब नया लुक दिया गया है।…

दिल्ली में हिरासत में लिए गए पीएमके नेता रामदास

नई दिल्ली, 19 जनवरी | जल्लीकट्टू के समर्थन में गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के बाहर प्रदर्शन करने के बाद पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के नेता अंबुमणि रामदास को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामदास ने जल्लीकट्टू के समर्थन में प्रधानमंत्री को एक अभिवेदन…

महेश और मैं अच्छे दोस्त हैं : पेस

मेलबर्न, 19 जनवरी | भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को आशा है कि वह भारत की डेविस कप टीम के नए कप्तान और अपने पुराने जोड़ीदार महेश भूपति के नेतृत्व में अच्छी प्रदर्शन करेंगे। आईएएनएस को दिए एक बयान में पेस ने कहा कि वह और भूपति बहुत…

केंद्र ने सीबीआई को दिल्ली सरकार के पीछे लगाया : सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली, 19 जनवरी | दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले सनसनी पैदा करने और आम आदमी पार्टी (आप) के अभियान को बाधित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को दिल्ली में आप के…

ओबामा राष्ट्रपति के रूप में आखिरी बार संवाददाताओं से मुखातिब

वाशिंगटन, 19 जनवरी। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश के 44वें राष्ट्रपति के रूप में बुधवार को आखिरी बार संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासन में देश के भविष्य के प्रति आश्वासन भी जताया। ट्रंप शुक्रवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा…

Shah Rukh Khan

फरहान के पास ‘डॉन 3’ के लिए कहानी नहीं : शाहरुख

मुंबई, 19 जनवरी | बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म ‘डॉन’ के नए सीक्वल पर विचार कर रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि फिल्मकार फरहान अख्तर के पास फिलहाल इसके लिए कोई कहानी नहीं है। ऐसे समय में जबकि फिल्मों के सीक्वल का दौर है और फिल्म रिलीज होने से…

वैश्वीकरण पर दुनिया को वास्तविक स्थिति समझने की जरूरत : सीतारमन

दावोस, 19 जनवरी | ऐसे समय में जबकि वैश्वीकरण को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, जैसा पश्चिमी देशों में हाल में मतदाताओं के रूझान से जाहिर हुआ है, भारत ने व्यापार और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए विश्व समुदाय से ‘वास्तविक स्थिति’ को समझने की अपील की…

प्रियंका को ‘क्वांटिको’ के लिए दूसरा पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड

लॉस एंजेलिस, 19 जनवरी | हिन्दी सिनेमा जगत की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लगातार दूसरी बार अमेरिकी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ के लिए सराही गई हैं। उन्हें ‘पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड 2017’ में इस सीरीज के लिए ‘पसंदीदा नाटकीय टीवी अभिनेत्री’ (फेवरट ड्रामेटिक टीवी एक्सट्रेस) खिताब से नवाजा गया। यह प्रियंका का दूसरा पीपुल्स…

मोदी ने उप्र सड़क हादसे पर शोक जताया

नई दिल्ली, 19 जनवरी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार को हुए सड़क हादसे पर शोक जताया, जिसमें 15 स्कूली छात्रों की जान चली गई। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “दुखद हादसे से दुखी हूं.. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताता हूं…

जल्लीकट्ट पर प्रधानमंत्री से मिले ओ. पन्नीरसेल्वम

नई दिल्ली, 19 जनवरी | तमिलनाडु में जल्लीकट्ट के समर्थन में जारी व्यापक विरोध-प्रदर्शन के बीच राज्य के मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को हालात की जानकारी दी और केंद्र सरकार से इस पर जरूरी कदम उठाने की मांग की।…

कटक एकदिवसीय : श्रृंखला अपने नाम करने के इरादे से उतरेगा भारत

कटक, 19 जनवरी | भारतीय टीम तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में आज इंग्लैंड के खिलाफ जब मैदान पर उतरेगी को उसकी कोशिश श्रृंखला अपने नाम करने की होगी। यह मैच बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रृंखाल में भारत 1-0 से आगे है। एकदिवसीय टीम के नवनियुक्त…

उप्रचुनाव : राजनीतिक दल धर्म,जाति के नाम पर बिसात बिछाने में जुटे

लखनऊ , 18 जनवरी | उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दल धर्म और जाति के नाम पर अपनी बिसात बिछाने में जुटे हुए हैं। इन सबके बीच रोचक तथ्य यह है कि उप्र में पिछले पांच विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार उसी की…

रांगेय राघव यानी हिंदी के शेक्सपीयर

(जन्मदिन : 17 जनवरी)  आलौकिक प्रतिभा के धनी तमिल भाषी, लेकिन हिंदी साहित्य के धरोहर रांगेय राघव के कविता संग्रह ‘मेधावी’ से जो परिचित नहीं हैं, उन्हें ये पंक्तियां जरूर यह बता देंगी कि रांगेय राघव किस मिजाज के कवि थे : “गहन कालिमा के पट ओढ़े विकल विकल सी…

भारत की क्षेत्रीय संप्रभुता का आदर करे चीन : विदेश सचिव

नई दिल्ली, 18 जनवरी| भारत ने बुधवार को कहा कि अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता को लेकर बेहद संवेदनशील रहने वाला चीन नई दिल्ली की चिंताओं का आदर करने में विफल रहा है। नई दिल्ली ने बीजिंग से भारत की चिंता का निराकरण करने की मांग की है। भू-राजनैतिक सम्मेलन ‘रायसीना डायलॉग’…

कटक एकदिवसीय : कोहली की कप्तानी में पहली श्रृंखला जीतने उतरेगा भारत

कटक, 18 जनवरी | पुणे में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में रोमांचक जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में पहली एकदिवसीय श्रृंखला जीतने के इरादे से गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा एकदिवसीय खेलने उतरेगी। बाराबती स्टेडियम में गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के…

आज के अभिनेता ‘इंस्टैंट नूडल्स’ : ऋषि

नई दिल्ली, 18 जनवरी | पिछले चार दशक से अधिक समय से भारतीय दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर ने कहा कि पहले के समय से तुलना की जाए तो आज के कलाकार अधिक पेशेवर और अनुशासित हैं और वे ‘इंटैंट नूडल्स’ की तरह हैं। ऋषि ने…

उप्र : सपा-कांग्रेस के गठबंधन को भाजपा ने बताया ठगबंधन

लखनऊ, 18 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा) में अब तक हुई गतिविधियों को सपा कुनबे का फैमिली ड्रामा और सपा-कांग्रेस के गठबंधन को ठगबंधन करार दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि फैमिली ड्रामे की पटकथा के अनुसार, पिता-पुत्र और चाचा…

आस्ट्रेलियन ओपन : दूसरे दौर में पहुंचे नडाल, जोकोविक

मेलबर्न, 17 जनवरी | अपने सातवें आस्ट्रेलियन ओपन खिताब के लिए कोर्ट पर उतरे सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने पहले दौर में स्पेन के फर्नाडो वार्डस्को को मात देते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली है। वहीं स्पेन की ही राफेल नडाल ने मंगलवार को खेले गए पहले दौर…

मेरे तो दोनों हाथ में लड्डू है : आजम खान

लखनऊ /रामपुर, 18 जनवरी | समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच सुलह से खुश प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खान ने कहा कि उनके दोनों हाथों में लड्ड हैं। आजम ने कहा, “अखिलेश भी हमारे और नेताजी भी हमारे हैं।” रामपुर में बुधवार को सपा…

बॉलीवुड में अस्तित्व बचाए रखना आसान नहीं : सोनू सूद

नई दिल्ली, 18 जनवरी | अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि बॉलीवुड में उनकी यात्रा लंबी और कठिन रही है। सोनू ने आईएएनएस से कहा, “यह मुश्किल यात्रा थी। किसी बाहरी व्यक्ति के लिए बॉलीवुड में जगह बनाना मुश्किल है, लेकिन मुझे हमेशा माता-पिता की शुभकामनाओं पर भरोसा था। इससे…