Category Archives: समाचार

रेल में लड़की को चोर बताकर पहले उसके कपड़े उतारे, फिर बाल काट दिए

आगरा, 13 जनवरी । हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में एक लड़की के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। एक एसी कोच में यात्रियों ने लड़की को चोर बताकर पहले उसके कपड़े उतार दिए गए, फिर उसके बाल काट दिए गए। यात्रियों के मुताबिक, लड़की एक बैग छिपाई हुई थी। कोच के…

निर्वाचन आयोग ने साक्षी महाराज के बयान की निंदा की

नई दिल्ली, 13 जनवरी | निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को भाजपा सांसद साक्षी महाराज के उस विवादास्पद बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने भारत की तेजी से बढ़ रही जनसंख्या के लिए ‘मुसलमानों’ को दोषी ठहराया था। आयोग ने कहा कि भाजपा सांसद ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया…

कोख पर औरत का पूर्ण अधिकार : शिवमूर्ति

नई दिल्ली, 13 जनवरी | प्रगति मैदान में चल रहे विश्व पुस्तक मेले के छठे दिन राजकमल प्रकाशन समूह के मंच पर पाठकों को कथाकार शिवमूर्ति की नया कहानी संग्रह ‘कुच्ची का कानून’ का अंश पाठ सुनने को मिला। इस दौरान शिवमूर्ति ने कहा कि औरत को पूर्ण अधिकार है…

उत्तर भारत में ठंड का कहर, जम्मू में तापमान शून्य से 5 डिग्री नीचे

नई दिल्ली, 13 जनवरी | उत्तर भारत में अचानक आए मौसम में बदलाव से ठंड का कहर साफ दिखाई देने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को ठंड के गिरफ्त में रही। कई जगहों पर पारा के 2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। यह लगातार पांचवें दिन गिरा। मौसम विभाग…

फिलहाल एक खतरा है रूस : रेक्स टिलरसन

वाशिंगटन, 12 जनवरी । अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विदेश मंत्री पद के लिए चुने गए रेक्स टिलरसन ने बुधवार को रूस पर निशाना साधा। उन्होने रूस को अमेरिका के लिए खतरा बताते हुए कहा कि वह अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए गए मौजूदा प्रतिबंधों को फिलहाल बनाए…

भारतीय फिल्म उद्योग के लिए बेहतरीन समय : मनोज बाजपेयी

मुंबई, 12 जनवरी | अभिनेता मनोज बाजपेयी का मानना है कि भारतीय फिल्म उद्योग अच्छे दौर से गुजर रहा है। मनोज ने यहां मंगलवार को फिल्म ‘अलिफ’ के ट्रेलर लांच के मौके पर कहा, “आजकल फिल्म उद्योग अच्छे दौर से गुजर रहा है। कलाकार के रूप में हम हमेशा अच्छी…

विराट की आक्रामक कप्तानी के साथ सहज होना जरूरी : अश्विन

पुणे, 12 जनवरी| भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रंखला में उनके लिए सबसे अधिक जरूरी है कप्तान विराट कोहली की आक्रामक कप्तानी और संपर्क के विभिन्न तरीकों की समझ बनाए रखना। उल्लेखनीय है कि दिग्गज विकेटकीपर…

शिवराज ने बच्चों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार किया

भोपाल, 12 जनवरी| मध्य प्रदेश में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर पूरे प्रदेश में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी के स्थानीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बच्चों…

पंजाब,गोवा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी

नई दिल्ली, 12 जनवरी | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 17 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। भाजपा ने सुजानपुर से मौजूदा विधायक दिनेश सिंह बब्बू, भोआ (अनुसूचित जाति) से सीमा कुमारी, पठानकोट से अश्वनी शर्मा, उत्तरी जालंधर…

कटनी हवाला मामले की जांच ईडी करेगा : शिवराज

भोपाल, 12 जनवरी| मध्य प्रदेश के कटनी जिले में लगभग 500 करोड़ रुपये के हवाला कारोबार का खुलासा होने के बाद पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के तबादले से सरकार पर उठ रहे सवाल का जवाब देने खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सामने आए। उन्होने कहा, “पुलिस हवाला मामले…

विन डीजल भारत पहुंचे, जोरदार स्वागत

मुंबई, 12 जनवरी | अपनी फिल्म ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ द जेंडर केज’ के प्रचार के सिलसिले में भारत आए हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विन डीजल का ढोल बजाकर व तिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया गया। अमेरिकी अभिनेता के साथ उनकी सहकलाकार दीपिका पादुकोण और निर्देशक डीजे कारुसो भी…

Donald Trump

राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हैकिंग में रूस का हाथ : ट्रंप

वाशिंगटन, 12 जनवरी । अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें लगता है कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान साइबर हमलों की साजिश में रूस का हाथ था। ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद न्यूयॉर्क में अपने प्रथम संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “जहां तक…

भारत में 2015 में दुर्घटनाओं से 4,13,457 मौतें

नई दिल्ली, 12 जनवरी | देश के नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार 2015 के दौरान देश में 4,13,457 लोग प्राकृतिक और अप्राकृतिक ‘आकस्मिक मृत्यु’ का शिकार हुए हैं। सरकारी रिकॉर्ड में प्रकृति की शक्तियों के कारण होने वाली मौतों को ‘प्राकृतिक आकस्मिक मृत्यु’ कहा जाता है जबकि मानव…

जम्मू एवं कश्मीर : कर्मचारियों के वेतन में 2018 से व्यापक वृद्धि

जम्मू, 11 जनवरी| जम्मू एवं कश्मीर के वित्त मंत्री हसीब दराबु ने अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करते हुए बुधवार को कहा कि राज्य सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का क्रियान्वयन अप्रैल 2018 से करेगा। इससे राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों व पेंशनधारकों के वेतन व पेंशन में 23.5…

‘याहू’ नहीं अब ‘अल्टाबा’ बुलाइए जनाब!

न्यूयार्क/नई दिल्ली, 11 जनवरी | प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी याहू जिसका अमेरिकी वायरलेस कम्यूनिकेशन सेवा प्रदाता वेरीजॉन ने पिछले साल जुलाई में महज 4.8 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया था, अब जल्द ही अल्टाबा के नाम से जानी जाएगी। इसके साथ ही याहू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैरिसा मेयर…

2017 में चीन की अर्थव्यवस्था में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि : विश्व बैंक

वाशिंगटन, 11 जनवरी । विश्व बैंक ने अपने पिछले पूर्वानुमान पर कायम रहते हुए कहा है कि चीन की अर्थव्यवस्था की विकास दर 2017 में 6.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। विश्व बैंक ने कहा है कि प्रॉपर्टी बाजार की चिंताजनक स्थिति के बावजूद अर्थव्यवस्था का सतत विकास जारी रहेगा…

जीएसटी से संबंधित मुद्दे जल्द हल होंगे : जेटली

गांधीनगर, 11 जनवरी | केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले कुछ सप्ताहों में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित दोहरे नियंत्रण और पार-सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों का हल निकल आएगा। जेटली ने कहा, “जीएसटी परिषद में लोकतांत्रिक ढंग से चर्चा…

People wait outside banks to exchange currency notes

नोटबंदी से भारतीय अर्थव्यवस्था संकटपूर्ण दौर में : न्यूयॉर्क टाइम्स

न्यूयॉर्क, 10 जनवरी | न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा है कि नोटबंदी के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था भारी कठिनाई झेल रहा है और नकदी की कमी के कारण भारतीयों के जीवन में परेशानियां बढ़ रही हैं। समाचार पत्र ने सोमवार को अपने संपादकीय लेख में कहा कि भारत में 500 रुपये तथा…

पेटा की ओर से मुर्गो की लड़ाई का विरोध करेंगी ज्वाला - जनसमाचार

युगल खिलाड़ियों को नहीं मिलता पर्याप्त समर्थन : ज्वाला गुट्टा

नई दिल्ली, 10 जनवरी | भारत की महिला युगल खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने मंगलवार को कहा कि देश में युगल खिलाड़ियों को पर्याप्त समर्थन हासिल नहीं है और इसी कारण उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी देखने को मिलती है। ज्वाला ने कहा कि युगल खिलाड़ियों को प्रायोजक से लेकर…

स्वच्छ भारत अभियान के लिए पायल देव उत्साहित

मुंबई, 10 जनवरी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के लिए ‘स्वच्छ भारत हो हमारा’ नामक गीत रिकॉर्ड कर चुकीं पाश्र्वगायक पायल देव ने कहा कि वह इस अभियान से जुड़कर खुश हैं और उन्होंने इस पर लोगों से जागरूकता पैदा करने की मांग की है। गीत की रिकॉर्डिग…