Category Archives: समाचार

Sahara chief Subrata Roy

सुब्रत रॉय को आत्मसर्मपण के लिए 30 सितम्बर तक का समय

नई दिल्ली, 24 सितम्बर | सर्वोच्च न्यायालय ने सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को थोड़ी राहत देते हुए उन्हें आत्मसर्मपण के लिए 30 सितम्बर तक का समय दिया है। इससे पहले अदालत ने शुक्रवार सुबह उनकी पैरोल को रद्द कर दिया था। सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने यह भी कहा रॉय…

A delegation of West Pakistani Refugees led by its President Shri Labha Ram Gandhi calling on the Union Home Minister, Shri Rajnath Singh, in New Delhi on September 23, 2016.

पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों ने जम्मू-कश्मीर में नागरिकता की मांग की

नई दिल्ली,23 सितम्बर (जस)| पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों ने जम्मू-कश्मीर में नागरिकता देने की मांग की है। इस बारे में पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को अध्यक्ष  लाभा राम गांधी के नेतृत्व में  गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें एक मांग-पत्र प्रस्तुत किया। मांग-पत्र में…

जीएसटी में छूट सीमा तय, दरों पर फैसला बाद में : अरुण जेटली

जीएसटी में छूट सीमा तय, दरों पर फैसला बाद में : अरुण जेटली

नई दिल्ली, 23 सितम्बर | वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने शुक्रवार को अपने पहले फैसले में कारोबार पर आधारित छूट की सीमा 20 लाख रुपये तय की, लेकिन वास्तविक कर की दरों और मसौदे के अंतिम रूप देने की प्रक्रिया बाद में तय की जाएगी। परिषद की दो…

मीडिया को अपनी हदें खुद तय करनी होंगी : अखिलेश यादव

लखनऊ , 23 सितंबर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को परोक्ष तौर पर कुछ मीडिया संस्थानों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक अखबार ने तो उन्हें ‘औरंगजेब’ तक लिख डाला। अखिलेश ने मीडिया को नसीहत देते हुए कहा कि मीडिया को अपनी हदें खुद तय…

ह्वाट्सएप को नई निजता नीति लागू करने की अनुमति : दिल्ली उच्च न्यायालय

नई दिल्ली, 23 सितंबर | दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को ह्वाट्सएप को नई निजता नीति लागू करने की मंजूरी दे दी, लेकिन कहा कि वह 25 सितंबर 2016 से पहले इकट्ठा किए गए आंकड़ों को साझा नहीं करेगी। मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी और न्यायाधीश संगीता धिंगड़ा सेहगल की खंडपीठ…

भोपाल का गांधी चिकित्सा महाविद्यालय होगा 2000 बिस्तर वाला

भोपाल का गांधी चिकित्सा महाविद्यालय होगा 2000 बिस्तर वाला

भोपाल, 23 सितंबर (जस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में गांधी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल परिसर में 2000 बिस्तर अस्पताल के प्रथम चरण के निर्माण के लिए 435 करोड़ 97 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। मंत्रिपरिषद ने 100 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय अनूपपुर…

NSA Ajit Doval

सऊदी समारोह में डोभाल की मौजूदगी ने दिए कई कूटनीतिक संदेश

नई दिल्ली, 23 सितम्बर | भारत की विदेश और रणनीतिक नीतियों में सऊदी अरब के बढ़ते महत्व का अंदाजा एक बार फिर उस वक्त हुआ जब यहां एक पांच सितारा होटल में सऊदी अरब के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने…

आज भी परिवार भारत की सबसे बड़ी ताकत : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 23 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि प्रौद्योगिकी के कारण लोग नेट पर आश्रित हो गए हैं और पारंपरिक सीमाएं विलोपित हो रही हैं। बावजूद इसके परिवार देश की सबसे बड़ी ताकत है। राष्ट्रपति भवन में यहां उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पुस्तक ‘सिटिजन एंड…

पाकिस्तानी सिनेमा और टेलीविजन कलाकार 48 घंटों में भारत छोड़ दें : मनसे

पाकिस्तानी सिनेमा और टेलीविजन कलाकार 48 घंटों में भारत छोड़ दें : मनसे

मुंबई, 23 सितम्बर | महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने शुक्रवार को पाकिस्तान के सिनेमा और टेलीविजन कलाकारों को 48 घंटों के भीतर भारत छोड़ने की धमकी देते हुए कहा कि यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। मनसे की चित्रपट सेना के प्रमुख अमेय…

'संसद के शीतकालीन सत्र में पारित किया जाए मोटर वाहन (संशोधन) बिल-2016'

‘संसद के शीतकालीन सत्र में पारित किया जाए मोटर वाहन (संशोधन) बिल-2016’

नई दिल्ली, 23 सितम्बर | पूरे भारत में सड़क सुरक्षा को लेकर कार्य कर रही प्रमुख एनजीओ और गैर सरकारी संगठन, मोटर वाहन (संशोधन) बिल, 2016 पर चर्चा के लिए दिल्ली में एकजुट हुए। इस दौरान इन संगठनों ने सरकार से बिल को और मजबूत बनाने और संसद के शीतकालीन-सत्र…

पैरालम्पिक के लिए बदलाव भरा रहा है एथेंस से रियो तक का सफर : झझारिया

पैरालम्पिक के लिए बदलाव भरा रहा है एथेंस से रियो तक का सफर : झझारिया

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)| ग्रीस की राजधानी एथेंस में 2004 में हुए पैरालम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के 12 साल के के बाद रियो में भाला फेंक का स्वर्ण पदक जीतने वाले 35 साल के भारतीय पैरालम्पिक एथलीट देवेंद्र झझारिया का कहना है कि उनके तथा अन्य भारतीय…

'31 अक्टूबर' पंजाब चुनाव पर डाल सकती है असर : सोहा अली

’31 अक्टूबर’ पंजाब चुनाव पर डाल सकती है असर : सोहा अली

नई दिल्ली, 23 सितंबर | इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़के सिख दंगों पर आधारित फिल्म ’31 अक्टूबर’ में अभिनेत्री सोहा अली खान एक सिख महिला का किरदार निभा रही हैं। वह इन दंगों में अपने परिवार की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद करती दिखाई देंगी। सोहा ने आईएएनएस के…

'फ्रीडम-251' से जुड़ीं सनी लियोन, मिलेगा सेल्फी लेने का मौका

‘फ्रीडम-251’ से जुड़ीं सनी लियोन, मिलेगा सेल्फी लेने का मौका

नई दिल्ली, 23 सितम्बर | नोएडा स्थित रिंगिंग बेल्स कंपनी ने बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन को लॉयल्टी कार्ड कार्यक्रम का प्रचार करने के लिए अनुबंधित किया है। गौरतलब है कि इस कंपनी को सबसे सस्ता स्मार्ट फोन ‘फ्रीडम-251’ को पेश करने के लिए जाना जाता है। कंपनी की तरफ से…

कानपुर टेस्ट : न्यूजीलैंड की टिकाऊ बल्लेबाजी पर बारिश ने लगाया ब्रेक

कानपुर टेस्ट : न्यूजीलैंड की टिकाऊ बल्लेबाजी पर बारिश ने लगाया ब्रेक

कानपुर, 23 सितम्बर | न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ग्रीन पार्क क्रिकेट मैदान पर जारी तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को शुरुआती झटके से उबरते हुए शानदार वापसी की है। उसने अपनी पहली पारी में भारत द्वारा बनाए गए 318 रनों के जवाब…

Mother and children during MNREGA work

माता-पिता से बच्चों के रिश्ते का असर पड़ता है स्वास्थ्य पर

न्यूयॉर्क, 23 सितम्बर| माता.पिता से बच्चों के रिश्ते का असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। एक अध्ययन में यह पता चला है कि एक अच्छे घर में बालक के बड़े होने का असर उसके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन माता-पिता से अच्छा संबंध नहीं होने से मध्य…

Soldiers in action during an encounter with militants on the Line of Control

एलओसी पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया

जम्मू, 23 सितम्बर | जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक 30 वर्षीय पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, घुसपैठिये को परगवाल इलाके में तड़के चार बजे से पांच बजे के बीच गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान अब्दुल कयूम…

‘सेल्फिस्थान‘ - अपनी नजरों से देखें राजस्थान की कलात्मकता

‘सेल्फिस्थान‘ – अपनी नजरों से देखें राजस्थान की कलात्मकता

जयपुर, 23 सितम्बर (जस)। राजस्थान संस्कृति, कला एवं खूबसूरती से ओत-प्रोत राज्य है, जिसका असीम वैभव पर्यटकों को लुभाता है। नई दिल्ली में गुरुवार को इन्क्रेडेबल इंडिया टूरिज्म इन्वेस्टर्स समिट-2016 में राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा बनाये गए ’सेल्फी बूथ’ में राजस्थान की कलात्मकता दर्शाई गई है। इस समिट में उत्तरी…

The Supreme Court of India.

छेड़छाड़ मामले में हरियाणा के पूर्व डीजीपी की सजा बरकरार

नई दिल्ली, 23 सितम्बर | सर्वोच्च न्यायालय ने एक किशोरी टेनिस खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ के मामले में शुक्रवार को हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस.पी.डी. राठौड़ की सजा बरकरार रखी। हालांकि वह यह सजा पहले की काट चुके हैं। न्यायमूर्ति वी. गोपाला गौड़ा और न्यायमूर्ति आर.के अग्रवाल की…

भोपाल में शौर्य-स्मारक के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण

भोपाल में शौर्य-स्मारक के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण

भोपाल, 23 सितंबर (जस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात कर भोपाल में 14 अक्टूबर को शौर्य-स्मारक का लोकार्पण करने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने भोपाल में इसी दिन आयोजित पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में शामिल होने का भी…

Samajwadi Lohiya Vahini

समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों का इस्तीफा

लखनऊ/बदायूं, 23 सितम्बर | उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी (सपा)के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद से ही युवा संगठनों में इस्तीफों का दौर जारी है। इसके चलते बदायूं जिले के समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौधरी नरोत्तम सिंह यादव ने पूरी कमेटी से…