Category Archives: समाचार

फ्लिपकार्ट के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ के पार

बेंगलुरू, 21 सितम्बर | देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के पंजीकृत ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ को पार कर गई है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली फ्लिपकार्ट पहली कंपनी बन गई है। ग्राहकों की संख्या में छह महीने के अंदर वृद्धि हुई है। इससे पहले मार्च 2016 में…

होटल से परिवार के 4 सदस्यों के शव बरामद

गुवाहाटी, 21 सितम्बर | पुलिस ने बुधवार को असम के प्रमुख शहर गुवाहाटी के एक होटल से चार साल की एक मासूम सहित चार लोगों के शव बरामद किए हैं। मृतकों की पहचान प्रशांत कलिता (36), उनकी पत्नी पोंपी कलिता (26), उनकी चचेरी बहन अनामिका कलिता (21), और उनकी चार…

भारतीय टीम की नज़र टेस्ट में नंबर वन बनने पर

कानपुर, 21 सितम्बर | भारतीय टेस्ट टीम गुरुवार को जब अपने ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी तो उसकी कोशिश टेस्ट में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाने की होगी। दोनों देशों के बीच होने वाली तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम…

Supreme Court

डांस बारों को पुराने नियमों के अनुसार चलाने की अनुमति

नई दिल्ली, 21 सितम्बर | सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को महाराष्ट्र में डांस बार को पुराने नियम एवं शर्तो के साथ संचालित करने की मंजूरी दे दी, जिसमें शराब परोसने की अनुमति होगी और प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। नए नियमों में डांस बार को 11.30 बजे रात…

सैकड़ों शीर्ष वैज्ञानिकों ने डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की

वाशिंगटन, 21 सितम्बर । सैकड़ों शीर्ष वैज्ञानिकों ने अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के पेरिस जलवायु समझौते पर रुख के लिए उनकी आलोचना की है। ट्रंप ने कहा है कि यदि वह चुनाव जीतकर आते हैं तो…

एमएसके प्रसाद बने मुख्य चयनकर्ता, शिर्के दोबारा सचिव चुने गए

मुंबई, 21 सितम्बर | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की 87वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) में बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर एम.एस.के. प्रसाद को मुख्य चयनकर्ता चुना गया। जबकि, अजय शिर्के दोबारा सचिव चुने गए हैं। शिर्के को निर्विरोध बोर्ड का सचिव चुना गया। इस पद के…

शरणार्थियों के लिए अपने दिलों को खोलें : ओबामा

संयुक्त राष्ट्र, 21 सितम्बर । अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को दुनिया के सभी देशों से घरों की आस लगाए शरणार्थियों के लिए अपने दिल खोलने और अधिक मदद करने का आग्रह किया। (यूएनजीए) के दौरान अपने अंतिम भाषण में ओबामा ने कहा, “हम सभी को समझना चाहिए कि…

हैदराबाद में भारी वर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त

हैदराबाद, 21 सितम्बर | हैदराबाद के कई हिस्सों और उसके उप नगरीय इलाकों में रात भर हुई भारी वर्षा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया और सड़कों पर पानी भर गया। वर्षा मंगलवार की शाम शुरू हुई और बुधवार की सुबह तक जारी रही।…

अरुणाचल प्रदेश : मंत्रियों के विभागों में फेरबदल

ईटानगर, 21 सितम्बर | अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पिछले सप्ताह राजनीतिक उठापठक के बाद अपने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। खांडू 42 विधायकों सहित बगावत कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) में शामिल हो गए थे। खांडू ने नवनियुक्त…

शाहरुख खान अच्छा संगीत पहचानते हैं : अनुभव

‘तुम बिन-2’ बनाने के दौरान काफी दबाव था : अनुभव सिन्हा

नई दिल्ली, 21 सितम्बर | ‘तुम बिन’ जैसी हिट फिल्म से साल 2001 में बतौर निर्देशक शुरुआत करने वाले अनुभव सिन्हा का कहना है कि ‘तुम बिन-2’ बनाने के दौरान उन पर काफी दबाव था क्योंकि वह मूल फिल्म की विरासत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते थे। ‘तुम बिन’…

मुलायम की आजमगढ़ रैली से पहले कई पदाधिकारियों का इस्तीफा

लखनऊ /आजमगढ़, 21 सितंबर | उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच छिड़ा संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में छह अक्टूबर को होने वाली रैली में तीन लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन इसके…

प्रियंका हमेशा प्रभाव छोड़ती हैं : परिणीति चोपड़ा

मुंबई, 21 सितम्बर | कैलिफोर्निया में एमी पुरस्कार के लिए रेड कार्पेट पर नजर आ चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि वह हमेशा प्रभाव छोड़ती हैं। परिणीति ने संवाददाताओं से कहा, “प्रियंका हमेशा ही अपना प्रभाव छोड़ती हैं। वह अद्भुत हस्तियों…

कैटरीना पुरस्कार की सही हकदार : जूही चावला

मुंबई, 21 सितम्बर | बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को ‘स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड’ दिए जाने पर की गई अलोचनाओं के बीच दिग्गज अभिनेत्री जूही चावला उनके बचाव में आई हैं। उन्होंने कहा कि कैटरीना इस पुरस्कार की हकदार हैं। मुंबई में आयोजित प्रियदर्शनी अकादमी के 32वीं ‘एनिवर्सिरी ग्लोबल अवार्ड्स’ समारोह…

अपने फिल्मी किरदारों को वर्षो जिंदा देखना चाहती हूं : दीपिका

नई दिल्ली, 21 सितंबर | जल्द ही हॉलीवुड में फिल्म ‘ट्रिपल एक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से आगाज करने जा रहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह उन कहानियों का हिस्सा बनना पसंद करती हैं, जिन्हें कई सालों तक याद रखे जाने की उम्मीद हो। ‘फोर्ब्स’…

बुरी आदतें ले आती हैं दिल का दौरा

अगर जीवनशैली में सुधार कर लिया जाए तो दिल की बीमारी ठीक हो सकती है। कुछ ऐसी आदतें हैं, जिन्हें बदलकर दिल के दौरे को टाला जा सकता है, जिनमें धूम्रपान, शराब का सेवन, आहार में फल और सब्जियों की कमी और देर तक एक ही जगह बैठे रहने वाली…

भदोही में दिखेगी न्यूजर्सी के स्वामीनारायण मंदिर की झलक

भदोही, 21 सितंबर। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज नगर में शारदीय नवरात्र उत्सव में संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूजर्सी राज्य में स्थित स्वामीनारायण मंदिर की झलक देखने को मिलेगी। मां सिंह वाहिनी सेवा समिति शिवम क्लब के नेतृत्व में हर साल देश और दुनिया के प्रसिद्ध मंदिरों की…

भूकंप संभावित क्षेत्रों का मानचित्र जारी, तहसील स्तर तक का विवरण शामिल

नई दिल्ली, 20 सितम्बर | भूकंप प्रतिरोधी निर्माण को सक्षम बनाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और निर्माण सामग्री एवं प्रौद्योगिकी संवर्धन परिषद (बीएमपीटीसी) ने देश के भूकंप संभावित क्षेत्रों का एक ‘सरल’ मानचित्र जारी किया है। इसमें जिला और तहसील स्तर के विवरण भी दिए गए हैं।…

उड़ी में घुसपैठ नाकाम, 10 आतंकवादी ढेर, सैनिक शहीद

उड़ी (जम्मू एवं कश्मीर), 20 सितंबर | उत्तरी कश्मीर के बारामुला और कुपवाड़ा जिलों में मंगलवार को सुरक्षा बलों और घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकवादियों के बीच गोलीबारी की दो घटनाओं में 10 आतंकवादी मारे गए और सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना ने नियंत्रण रेखा के…

भारत ने बराक-8 प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया

भुवनेश्वर, 20 सितम्बर| ओडिशा में एक अपतटीय परीक्षण केंद्र से मंगलवार को जमीन से आकाश में मार करने वाले बराक-8 प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया गया। भारत ने इजरायल के साथ मिलकर इस प्रक्षेपास्त्र का विकास किया है। एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर)…

दिल्ली का पर्यावरण भवन बना पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन

दिल्ली का पर्यावरण भवन बना पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन

नई दिल्ली, 20 मई (जस)। केन्द्र सरकार ने मंगलवार को नई दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित ‘पर्यावरण भवन’ का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन कर दिया है। शहरी विकास, आवास एवं गरीबी उन्मूलन तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने आज यहां अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र…