Category Archives: समाचार

धौनी का किरदार निभाना मेरे लिए खास : सुशांत

मुंबई, 19 सितम्बर | आगामी फिल्म ‘एम.एस.धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि क्रिकेट खिलाड़ी का किरदार निभाना उनके लिए काफी खास रहा। किंगफिशर प्रीमियम के एक अभियान ‘ऑरिजनल…

फ्रांस ने जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी हमले की निंदा की

पेरिस/नई दिल्ली, 19 सितम्बर | फ्रांस ने जम्मू एवं कश्मीर में सेना के आधार शिविर पर रविवार को हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पेरिस नई दिल्ली के साथ है। फ्रांस ने यह भी कहा कि वह कश्मीर क्षेत्र में विवादों के…

सिसोदिया पर उपराज्यपाल कार्यालय के बाहर स्याही फैंकी गई

नई दिल्ली, 19 सितम्बर| दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर सोमवार को उपराज्यपाल नजीब जंग के कार्यालय के बाहर स्याही फैंकी गई। एक सरकारी अधिकारी ने कहा, “उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद सिसोदिया जब मीडिया से बात कर रहे थे तभी एक व्यक्ति ने उन पर स्याही फैंकी।” सूत्रों के…

महिलाओं पर कटाक्ष है गुलाबी रंग : फिल्मकार शूजित सरकार

नई दिल्ली, 19 सितंबर | शहरों पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों की सच्चाई को दर्शाती फिल्म ‘पिंक’ के सह-निर्माता तथा फिल्मकार शूजित सरकार का कहना है कि गुलाबी रंग महिलाओं पर कटाक्ष है। अभिनेता अमिताभ बच्चन और तापस पन्नू के साथ सरकार ‘एनडीटीवी इंडियाज यूथ फॉर चेंज कॉनक्लेव’ में शामिल…

नए जेल की मात्र एक खुराक बच्चों में मिटाएगा कान का संक्रमण

न्यूयॉर्क, 19 सितंबर | अमेरिकी शोधकर्ताओं द्वारा विकसित बायोइंजीनियरिंग जेल की मात्र एक खुराक बच्चों में अमूमन होने वाले कान के संक्रमण के उपचार के लिए दिए जाने वाले पूरे एंटीबायोटिक कोर्स का काम कर सकता है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। कान में होने वाला यह…

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने उड़ी हमले की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र, 19 सितम्बर | संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में आतंकवादी हमले की निंदा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें सजा दी जाएगी।

बॉलीवुड हस्तियों ने उड़ी में हुए आतंकी हमले की निंदा की

उड़ी (जम्मू एवं कश्मीर), 18 सितम्बर | शाहरुख खान, शेखर कपूर, रितेश देशमुख और अदनान सामी जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने उड़ी में हुए आतंकी हमले की निंदा की है और हमले में शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सिने हस्तियों ने हमले के लिए जिम्मेदार लोगों…

केरल में कार्यकर्ताओं पर हमले की 400 से अधिक घटनाएं : भाजपा

तिरुवनंतपुरम, 19 सितंबर| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आरोप लगाया कि जब से केरल में वाम गठबंधन की सरकार बनी है, उनके कार्यकर्ताओं पर हमले की 400 से अधिक घटनाएं घटी हैं। पार्टी ने इन हमलों की सीबीआई या उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश से जांच कराने की…

समाजवादी पार्टी की सरकार कुनबे की लड़ाई में उलझ गई : राज बब्बर

नोएडा-गौतमबुद्ध नगर, 18 सितम्बर । उप्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि प्रदेश के सत्तासीन दल पर पिछले पांच दिनों से चल रही गतिविधियों पर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार कुनबे की लड़ाई में उलझ गई है। उन्होंने कहा कि इसका फायदा किसी पार्टी…

स्वामी प्रसाद मौर्य 21 की रैली में माया के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करेंगे

लखनऊ, 18 सितम्बर। हाथी से कमल पर बैठे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को यहां लखनऊ में बसपा मुखिया मायावती पर जमकर बरसे। वर्षो तक मायावती का साथ निभाने वाले मौर्य की रणनीति और अंदाज अब यही बयां कर रहे हैं कि वह उन्हें उप्र…

एयरटेल के फैसले का स्वागत, लेकिन कॉल ड्रॉप का समाधान नहीं : जियो

मुंबई, 18 सितम्बर | रिलायंस जियो ने फोन कॉल्स के बेहतर इंटरकनेक्शन की सुविधा मुहैया कराने के भारती एयरटेल के फैसले का रविवार को स्वागत किया। कंपनी ने लेकिन यह भी कहा कि इस तरह के पॉइंट्स की संख्या बढ़ाने का जो प्रस्ताव है, वह वास्तविक जरूरत से बहुत कम…

समाजवादी पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं, हम सब एक : शिवपाल

लखनऊ, 18 सितंबर । समाजवादी पार्टी में चल रहे सियासी संकट के लगभग शांत होने के बाद पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पार्टी मुख्यालय पहुंचे और बंद कमरे बैठक की। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, जो…

पतंजलि जींस के अगले वित्त वर्ष की शुरुआत तक आने की उम्मीद

नई दिल्ली, 18 सितंबर | पतंजलि ब्रांड जींस के अगले वित्त वर्ष की शुरुआत तक बाजार में आने की उम्मीद है।  “यह जींस  आम जींस की तरह ही होगी, लेकिन इसका डिजाइन भिन्न होगा जो यकीनन युवाओं को आकर्षित करेगा।”  बाबा  रामदेव के प्रवक्ता ने जानकारी दी। योगगुरु बाबा रामदेव ने…

हमले का मकसद युद्ध जैसे हालात पैदा करना : महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर, 18 सितम्बर | जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने उत्तरी कश्मीर के उड़ी में स्थित सैन्य शिविर पर हमले का मकसद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा करना है। हमले में 17 सैनिक शहीद हो गए हैं। महबूबा ने अपने फेसबुक पृष्ठ पर जारी…

आतंकवादियों के नापाक इरादों को कामयाब नहीं होने देंगे : प्रणब

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (जस)| “आतंकवादियों और उनके समर्थकों के नापाक इरादों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे।”  यह बात राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एक ट्वीट में कही। राष्ट्रपति ने ट्वीट में कहा, “भारत ऐसे हमलों से डरेगा नहीं। हम आतंकवादियों और उनके समर्थकों के नापाक इरादों को कभी कामयाब नहीं…

घर की महिलाओं के सुरक्षित वापस आने तक जगे रहते हैं अमिताभ

नई दिल्ली, 18 सितम्बर | मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि चाहे महिलाओं की सुरक्षा की बात हो या समाज का दबाव वह देश में महिलाओं की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। वह अपने परिवार की महिलाओं को लेकर भी चिंतित रहते हैं। मेगास्टार ने कहा कि जब तक…

उड़ी हमला बेहद चिंताजनक : जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली, 18 सितम्बर| प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में सेना के शिविर पर हुए आतंकवादी हमले को ‘बेहद चिंताजनक’ बताया, जिसमें 17 जवान शहीद हो गए। सिंह ने समाचार चैनल टाइम्स नाऊ से कहा, “यह हम सभी के लिए…

रूस में संसदीय चुनाव के लिए मतदान शुरू

मॉस्को, 18 सितम्बर | रूस की संसद के निचले संसद ड्यूमा के साथ-साथ दर्जनों नगर निगमों और क्षेत्रीय निकायों, प्राधिकरणों के चुनाव के लिए रविवार को मतदान शुरू हो गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। समाचार टीवी चैनल आर.टी.न्यूज के मुताबिक, पूर्वी कमचटका और चुकची प्रायद्वीप में सबेरे आठ बजे…

मेरे पिता कट्टर नारीवादी हैं : अभिनेत्री सोनम कपूर

नई दिल्ली, 18 सितम्बर| अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि उनके पिता दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर कट्टर नारीवादी हैं, जिन्होंने अपनी दो बेटियों और एक बेटे को बिना किसी भेदभाव के पाला है। सोनम ने यहां शनिवार को कहा, “सिनेमा एक खूबसूरत माध्यम है और इसे बदलाव लाने के…

अमेरिका में अलग-अलग घटनाओं में 4 पुलिस अधिकारियों को गोली लगी

वाशिंगटन, 18 सितम्बर| अमेरिका के फिलाडेल्फिया, पेनसिल्वेनिया, फोर्ट वर्थ और टेक्सास में अलग-अलग घटनाओं में चार पुलिस अधिकारी और चार नागरिकों को गोली मारी गई। फिलाडेल्फिया के पुलिस आयुक्त रिचर्ड रॉस ने बताया कि फिलाडेल्फिया में सार्जेट सिलविया यंग (19) पर शुक्रवार रात को हमला किया गया। उन्हें बायीं बांह…