Category Archives: समाचार

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, पटना के कई स्कूल बंद

पटना, 22 अगस्त | बिहार के पटना में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस बीच पटना शहर पर भी बाढ़ का खतरा बरकरार है। इधर, सोन नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को सुबह सात बजे पटना के गांधीघाट में गंगा का जलस्तर 50.28 मीटर रिकॉर्ड…

पूर्वाचल में बाढ़ से सैकड़ों गांव प्रभावित, हजारों लोग बेघर

इलाहाबाद/वाराणसी/गाजीपुर, 22 अगस्त | उत्तर प्रदेश में गंगा और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में पिछले 24 घंटों से लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे इलाहाबाद, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी सहित कई जिलों के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। स्थानीय स्तर…

बलूचिस्तान पर मोदी की सुने दुनिया : बलूच कार्यकर्ता

आशीष मिश्रा एवं कुशाग्र दीक्षित=== नई दिल्ली, 22 अगस्त | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलूचिस्तान के ‘मानवीय संकट’ का जिक्र कर काफी ‘बड़ा कदम उठाया है’ और अब दुनिया के अन्य नेताओं को भी पाकिस्तानी प्रांत में जारी ‘नरसंहार’ और ‘जातीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ अभियान’ के विरोध में आवाज उठानी…

पर्यटन क्षेत्र में निवेश में महाराष्ट्र शीर्ष पर : एसोचैम

मुंबई, 22 अगस्त | महाराष्ट्र, देश के आतिथ्य और पर्यटन उद्योग में निवेश आकर्षित करने के मामले में शीर्ष पर उभरा है और कुल निवेश का लगभग 17 फीसदी प्राप्त करने में सफल रहा है। उद्योग संगठन एसोचैम द्वारा किए गए सर्वेक्षण में यह जानकारी मिली है। एसोचैम के महासचिव…

मप्र : बाढ़ और बारिश से उत्पन्न बीमारियों से निपटने की तैयारी

भोपाल, 22 अगस्त (जस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वर्षा रूकने पर बीमारी फैलने की संभावनाएँ बनती हैं। इस स्थिति से निपटने के लिये पानी साफ करने के लिये ब्लीचिंग पाउडर, क्लोरीन की गोलियाँ लोगों को उपलब्ध करवाने की तत्काल तैयारी करें। जो इलाके नदी के किनारे…

रियो में खेला जा रहा नग्न ओलम्पिक (रियो डायरी)

रियो डी जनेरियो, 22 अगस्त | ब्राजील में चल रहे 31वें ओलम्पिक खेलों की मेजबानी कर रहे रियो डी जनेरियो में आपको इन खेलों का आदिम रूप भी देखने को मिलेगा और आपको प्रतीत होगा कि खुद ग्रीस से ओलम्पिक खेलों के जनक रियो में उतर आए हों। रियो डी…

आ रहे प्रस्तावों से दीया असंतुष्ट

मुंबई, 22 अगस्त | अभिनेत्री के रूप में दीया मिर्जा इस समय ज्यादा सक्रिय नहीं है। उनका कहना है कि उनको जिस तरह की कहानियां एवं भूमिकाएं मिल रही हैं, उससे वह खुश नहीं हैं, इसलिए वह फिल्म निर्माण में यकीन रखती हैं। दीया ने आईएएनएस को बताया, “निर्माता के…

मां जैसी अभिनेत्री बनना चाहती थीं सायरा बानो

शिखा त्रिपाठी=== नई दिल्ली, 22 अगस्त | सायरा बानो उन मशहूर अभिनेत्रियों की गिनती में शुमार रही हैं, जो अपनी खूबसूरती और अभिनय प्रतिभा से सभी का दिल जीतने में सफल रही हैं। उनके अंदाज-ए-बयां ने लोगों को अपना मुरीद बनाया है। फोटो: फिल्म पड़ोसन में सायरा बानो सायरा का…

पटेलों के लिए आरक्षण के आधार पर गुजरात में दाखिला नहीं

नई दिल्ली, 22 अगस्त | सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि गुजरात उच्च न्यायालय के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण खत्म करने के फैसले पर रोक जारी रहेगी, लेकिन राज्य में पटेल आंदोलन के बाद अस्तित्व में आए आरक्षण के आधार पर कोई दाखिला…

मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए काबुल में ‘स्टॉर पैलेस’ का उद्घाटन किया

नई दिल्ली, 22 अगस्त | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने काबुल में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संयुक्त रूप से स्टॉर पैलेस का उद्घाटन किया और कहा कि यह स्मारक कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं का स्थल है। मोदी ने कहा, “यह उद्घाटन आधुनिक अफगानिस्तान की नींव…

छोटी फिल्मों को रिलीज के लिए संघर्ष करना पड़ता है : विनय पाठक

मुंबई, 22 अगस्त | बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता विनय पाठक समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म ‘आईलैंड सिटी’ में दिखाई देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि छोटी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “अधिकांश छोटी फिल्मों को रिलीज के लिए संघर्ष…

खुद का किरदार निभाना पसंद नहीं : नील

मुंबई, 22 अगस्त | बॉलीवुड में अपने अलग अंदाज को लेकर मशहूर अभिनेता नील नितिन मुकेश नौ वर्षो से इस उद्योग का हिस्सा हैं। उनका कहना है कि उन्हें फिल्मों में खुद का किरदार निभाना पसंद नहीं है। ज्यादातर नकारात्मक भूमिकाओं में नजर आ चुके अभिनेता नील नितिन मुकेश का…

61 के हुए चिरंजीवी, उपहार स्वरूप दिखाया गया टीजर

चेन्नई, 22 अगस्त | प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी सोमवार को 61 साल के हो गए। इस मौके पर उनकी आने वाली फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें उपहार के तौर पर एक विशेष टीजर दिखाया। इस वीडियों में दर्शकों को फिल्म की तकनीकी टीम से परिचित कराया गया है। 52 सेकंड के…

राधिका आप्टे ने ओलीविया कोलमैन की तारीफ की

मुंबई, 22 अगस्त | बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे ने साल 2011 में रिलीज फिल्म ‘टाइरन्नोसॉर’में ब्रिटिश फिल्म अभिनेत्री ओलीविया कोलमैन के काम को अभूतपूर्व और बढ़िया बताते हुए उनकी तारीफ की है। सोमवार को राधिका ने ट्वीट किया, “आखिरकर ‘टाइरन्नोसॉर’ को देख लिया। मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक। ओलीविया…

रुमाल या स्कार्फ की भूमिका सीमित है प्रदूषण से बचाव में

न्यूयॉर्क, 22 अगस्त | अत्यधिक प्रदूषण वाले इलाकों में चेहरा रुमाल या स्कार्फ से ढंक कर हम यह मान बैठते हैं कि प्रदूषण अब हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, लेकिन यह बस आपकी छोटी-सी गलतफहमी है। एक नए शोध में यह जानकारी सामने आई है। भारत व अन्य एशियाई देशों…

आपदा प्रबंधन पर ब्रिक्स मंत्रियों का सम्मेलन सोमवार से उदयपुर में

जयपुर, 22 अगस्त| आपदा प्रबंधन विषय पर ब्रिक्स मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन सोमवार से उदयपुर के उदयविलास में शुरू होगा। इसे लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसमें बाढ़ आपदा प्रबन्धन तथा जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में मौसमी घटनाओं के पूवार्नुमान, आपदाओं से संबंधित जोखिम के न्यूनीकरण…

आईओए प्रमुख रामचंद्रन ओलम्पिक आर्डर से सम्मानित

रियो डी जनेरियो, 22 अगस्त | भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अधयक्ष एन. रामचंद्रन को रविवार को ओलम्पिक अभियान में बेहतरीन योगदान के लिए ओलम्पिक आर्डर से सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के प्रमुख थॉमस बाक ने रामचंद्रन को यह सम्मान प्रदान किया और इसके लिए उन्हें बधाई…

रियो ओलम्पिक : समापन समारोह का आगाज

रियो डी जनेरियो, 22 अगस्त | ब्राजील के सबसे बड़े महानगर रियो डी जनेरियो में 5 अगस्त को शुरू हुए 31वें ओलम्पिक खेलों का समापन समारोह स्थानीय समयानुसार रविवार रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह 5 बजे) माराकाना स्टेडियम में शुरू हो गया है। बीते 16 दिनों में दुनिया…

रियो ओलम्पिक (कुश्ती) : अकगुल व सादुलाएव को स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 21 अगस्त | तुर्की के विश्व कुश्ती चैम्पियन ताहा अकगुल ने रियो ओलम्पिक में पुरुषों की 125 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। रूस के अब्दुल राशिद सादुलाएव ने पुरुषों की 86 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। Photo : (Xinhua/Wu Wei/IANS)…

रियो ओलम्पिक (बास्केटबॉल) : अमेरिकी महिला टीम ने लगातार छठी बार जीता स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 21 अगस्त | अमेरिका ने यहां 31वें ओलम्पिक खेलों में महिलाओं की बास्केटबॉल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में स्पेन को 101-72 से मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। अमेरिका की महिला टीम ने लगातार छठी बार ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया है। समाचार एजेंसी एफे…