Category Archives: समाचार

कश्मीर में 2 और मौत, भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

श्रीनगर/नई दिल्ली, 18 जुलाई | हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की बीते सप्ताह सुरक्षा बलों के हाथों हुई मौत के बाद कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा सोमवार को भी जारी रही। केंद्र सरकार ने कश्मीर में मौजूदा हालात के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराने के साथ कश्मीर घाटी में प्रदर्शन कर…

जम्मू एवं कश्मीर में समस्याओं का एकमात्र कारण पाकिस्तान : जेटली

नई दिल्ली, 18 जुलाई | केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कांग्रेस के इस आरोप का खंडन किया कि स्थिति से निपटने में भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार की विफलता के कारण कश्मीर अशांत है। जेटली ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया और वहां की समस्याओं के लिए उसे एकमात्र कारण…

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करता है बीसीसीआई : राजीव शुक्ला

मुंबई, 18 जुलाई | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वरिष्ठ अधिकारी और इंडियन प्रीमियर लीग (आीपीएल) के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने सोमवार को कहा कि बीसीसीआई सुधारों पर दिए गए सर्वोच्च न्यायालय के फैसला का सम्मान करता है और लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने पर काम करेगा।…

सिद्धू का राज्यसभा से इस्तीफा, आप ने स्वागत किया

नई दिल्ली, 18 जुलाई | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नवजोत सिंह सिद्धू के राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ ही उनके आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के ओएसडी गुरदीप सिंह सप्पल ने सोमवार को ट्वीट…

असुरक्षित नहीं, पर कई बार असहज हो जाती हूं : आलिया

नई दिल्ली, 18 जुलाई| अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि कलाकारों को हर फिल्म में बेहतर प्रदर्शन देने के दबाव से गुजरना पड़ता है, पर वह इन सबसे असुरक्षित महसूस नहीं करतीं। हां, कई बार वह असहज अवश्य हो जाती हैं। बॉलीवुड में 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ…

मूडी हैं मोनी रॉय

मुंबई, 18 जुलाई | डांस रियेलिटी टेलीविजन शो ‘सो यू थिंक यू केन डांस-अब इंडिया की बारी’ में मेजबानी करती नजर आ चुकी टीवी अभिनेत्री मोनी रॉय का कहना है कि पेशेवर रूप से काम का चुनाव करने के दौरान वह अक्सर मूडी होोती हैं। मोनी का कहना है कि…

डोपिंग के सारे आरोपों से आजाद थाईलैंड की बैडमिंटन खिलाड़ी इंतानोन

बैंकॉक, 18 जुलाई | थाईलैंड की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी रातचानोक इंतानोन सोमवार को डोपिंग के सभी आरोपों से आजाद हो गईं और अब वह ब्राजील में अगले माह होने वाले ओलम्पिक खेलों में हिस्सा ले सकती हैं। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने इस बात की…

विश्व कप-1983 टीम का सफर प्रेरणास्पद : कपिल

चेन्नई, 18 जुलाई | विश्व कप-1983 जीतने वाली भारतीय टीम पर बनने वाली फिल्म के बारे में उस समय विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने कहा कि इस जीत के सफर की कहानी प्रेरणात्मक है और इसे दर्शाया जाना चाहिए। सिलेब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के…

अपने टेस्ट करियर के साथ आगे बढ़ सकते हैं आमिर : मिस्बाह

लंदन, 18 जुलाई | पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने के बाद अब तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के लिए अपना करियर बनाने हेतु सारे रास्ते साफ हो गए हैं। स्पॉट फिक्सिंग में पांच साल के प्रतिबंध…

शास्त्रीय नर्तकों के लिए दूसरे नृत्य सीखना मुश्किल : माधुरी

मुंबई, 17 जुलाई | ‘धक धक गर्ल’ के रूप में पहचानी जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने बताया कि उनके लिए बॉलीवुड डांस सीखना थोड़ा मुश्किल था, क्योंकि वह शास्त्रीय नर्तक थीं। डांस रियलिटी टेलीविजन शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ के सेट पर माधुरी ने बॉलीवुड…

गर्भवती होने की खबर के बाद करीना के पहले विज्ञापन की शूटिंग

मुंबई, 17 जुलाई | अभिनेत्री करीना कपूर खान गर्भवती होने की खबर आने के बाद अपने पहले विज्ञापन की शूटिंग करेंगी। करीना सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट अधुना अख्तर के हेयर कलर उत्पादों की नई श्रृंखला के विज्ञापन की शूटिंग करेंगी। एक सूत्र के मुताबिक, “यह मजेदार रहेगा। अधुना और करीना दोनों इसे…

लेस्ले लुईस के साथ काम करना चाहते थे आर.डी.बर्मन

मुंबई, 18 जुलाई | संगीत समूह ‘कोलोनियल कजन्स’ के सदस्य और मशहूर संगीत निर्देशक लेस्ले लुईस का कहना है कि दिग्गज संगीतकार दिवंगत आर.डी.बर्मन उनके साथ काम करना चाहते थे। लुईस ने अपने नए लाइव कॉन्सर्ट ‘बॉलीवुड बादशाह’ की घोषणा के लिए आयोजित एक समारोह में कहा, “पंचम दा (आर.डी.बर्मन)…

जम्मू एवं कश्मीर पर सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार : आजाद

नई दिल्ली, 18 जुलाई | राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के वर्तमान हालात पर चर्चा के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की आवश्यकता जताई। आजाद ने कहा, “सरकार विश्वास के भरोसे चलती है, लेकिन जम्मू एवं कश्मीर के लोग वर्तमान सरकार को…

‘कृति’ को यूट्यूब पर 30 लाख से अधिक बार देखा गया

मुंबई, 18 जुलाई | शिरीश कुंदर काफी खुश हैं क्योंकि उनकी लघु फिल्म ‘कृति’ को यूट्यूब पर 30 लाख से अधिक बार देखा गया है। शिरीश को अपनी इस फिल्म के लिए कॉपीराइट से संबंधित मुद्दों का सामना कानूनी रूप से करना पड़ा था। शिरीश ने सोमवार को ट्वीट किया,…

सौरभ शुक्ला ने ‘जॉली एलएलबी-2’ की शूटिंग शुरू की

मुंबई, 18 जुलाई | दिग्गज अभिनेता सौरभ शुक्ला ने आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है। इस फिल्म में अभिनेता को न्यायाधीश के किरदार में देखा गया था। सौरभ ने ट्विटर पर एक कैरिकेचर भी साझा…

रजनीकांत ने वर्जीनिया में किया सच्चिदानंद आश्रम का दौरा

चेन्नई, 18 जुलाई | सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी बेटी ऐश्वर्य के साथ वर्जीनिया में सच्चिदानंद आश्रम का दौरा किया। इसे योगविले के नाम से भी जाना जाता है। ऐश्वर्य ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अपने ट्वीट में ऐश्वर्य ने लिखा है, “अप्पा और मैं गुरु सच्चिदानंद के आश्रम में…

‘एम-क्रीम’ पर भारतीय दर्शकों की प्रतिक्रिया के लिए उत्सुक : इमाद शाह

मुंबई, 18 जुलाई | कई फिल्मोत्सवों में सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल कर चुकी आगामी फिल्म ‘एम-क्रीम’ पर भारतीय दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए अभिनेता इमाद शाह काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी। इमाद ने आईएएनएस को बताया, “मैं भारतीय दर्शकों की फिल्म पर आने वाली प्रतिक्रिया…

छत्तीसगढ़ : पांचवीं-आठवीं फेल भी ले सकते हैं कॉलेज में दाखिला

रायपुर, 18 जुलाई (जनसमा)। क्या आपने कभी ऐसे किसी सरकारी कॉलेज के बारे में सुना है, जहां दाखिले के लिए किसी खास स्कूली शिक्षा का होना जरूरी नहीं है, जहां प्रवेश निःशुल्क है और जहां  पांचवी और आठवीं कक्षा फेल युवाओं से लेकर स्नातक उत्तीर्ण 18 वर्ष से 45 वर्ष…

उज्जवला योजना से होगी महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा : भड़ाना

जयपुर, 18 जून (जनसमा)। राजस्थान के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने रविवार को अलवर जिले के थानागाजी उपखण्ड के ग्राम प्रतापगढ में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 277 पात्र महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किये। इस अवसर पर भडाना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में…

प्रियंका हुईं 34 कीं, बॉलीवुड ने दी शुभकामनाएं

मुंबई, 18 जुलाई | अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोमवार को 34 साल की हो गईं। इस मौके पर बॉलीवुड की विभिन्न हस्तियों ने उन्हें प्यार और शुभकामनाएं दी हैं। देसी गर्ल के नाम से महशूर प्रियंका को बधाई देने वालों में आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और बिपाशा बसु जैसे कई बॉलीवुड…