Category Archives: समाचार

विशिष्ठ क्लब में शामिल हुए लोकेश राहुल

हरारे, 12 जून | भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल उस विशिष्ठ क्लब में शामिल हो गए हैं, जिसमें उनसे पहले कोई भारतीय नहीं था। राहुल पर्दापण अंतर्राष्ट्रीय मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय और विश्व के 11वें बल्लेबाज हैं। राहुल ने शनिवर को हरारे में जिम्बाब्वे के…

भाजपा में अनजान बने मुरली मनोहर जोशी!

विद्या शंकर राय=== इलाहाबाद, 12 जून | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में कभी यह कहा जाता था, ‘भारत मां की तीन धरोहर, अटल, आडवाणी, मुरली मनोहर।’ जी हां, भाजपा को खड़ा करने में अपना पूरा जीवन खपा देने वाले पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और इलाहाबाद से कई बार सांसद रहे डॉ….

Yoga

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में योग दिवस पर हजारों के जुटने के आसार

न्यूयॉर्क, 12 जून | न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में 20 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जश्न मनाने के लिए हजारों लोगों के जुटने की संभावना है। टाइम्स स्क्वायर समुदाय समारोह के भारत के बाहर योग दिवस का सबसे बड़ा जश्न होने की प्रबल संभावना होगी। सुबह सात से रात…

इलाहाबाद में आगामी विधानसभा चुनाव पर मंथन करेगी भाजपा

इलाहाबाद, 12 जून | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक रविवार शाम से यहां शुरू हो रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह शाम लगभग पांच…

एसएमएस से मिलेगी विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों के रिकार्ड की जानकारी

लखनऊ, 12 जून। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को उनके क्षेत्र के प्रत्याशियों के आपराधिक, आर्थिक व शैक्षिक रिकार्ड की जानकारी एसएमएस के जरिये उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा मतदाताओं को चुनाव की सभी जानकारियां ऑनलाइन भी मिल सकेगी। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) ने विधानसभा…

पर्यटकों के लिए लखनऊ, वाराणसी, आगरा के बीच शुरू होगी विमान सेवा

लखनऊ, 12 जून। उत्तर प्रदेश में पर्यटकों की सुविधाओं को और बढ़ाने के लिए जल्द आगरा से वाराणसी वाया लखनऊ के बीच 18-20 सीटों वाली विमान सेवा शुरू की जाएगी। ठीक इसी तर्ज पर लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर के बीच भी हवाई सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम…

कुछ गीत बदलते समय के अनुरूप लिखने पड़े : फैज अनवर

नई दिल्ली, 12 जून | ‘दिल है की मानता नहीं’ और ‘तुम बिन’ जैसी फिल्मों के गीत लिखने वाले फैज अनवर ने कहा कि बदलते वक्त के अनुसार उन्हें ‘चिकनी कमर पे तेरी’ और ‘छम्मक छल्लो छैल छबीली’ जैसे गीत भी लिखने पड़े। अनवर ने एक बयान में कहा, “कभी-कभी…

दो रुपये किलो चावल कहीं भी अकल्पनीय है : पासवान

नई दिल्ली, 11 जून | केंद्रीय खाद्यमंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि पिछले दो साल अत्यंत संतोषजनक रहे। इस दौरान लोगों की आजीविका के कुछ बुनियादी मुद्दों का समाधान किया जा सका है। मंत्री ने इस बात पर खेद भी जताया कि दो रुपये किलो चावल मुहैया कराने…

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा का विचार मंथन रविवार से

ब्रजेंद्र नाथ सिंह=== इलाहाबाद, 11 जून | देश के सर्वाधिक अबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने की रणनीति बनाने हेतु भाजपा नेतृत्व यहां 12 और 13 जून को विचार मंथन करेंगे। प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। विचार मंथन के पीछे मुख्य मकसद…

मध्यप्रदेश में “माटी की महक” प्रदर्शनी का शुभारंभ

भोपाल, 11 जून (जनसमा)। मध्यप्रदेश की कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री कुसुम महदेले ने शुक्रवार को गौहर महल में माटी-कला शिल्पियों के उत्पादों की प्रदर्शनी ‘माटी की महक” का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी 19 जून तक प्रतिदिन दोपहर 3 से रात्रि 10 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में माटी शिल्पकारों द्वारा निर्मित टेराकोटा…

पूर्वोत्तर में रेल सेवा बहाल करने के काम में लगा प्रशासन

अगरतला, 11 जून | दक्षिणी असम, त्रिपुरा, मिजोरम और पश्चिमी मणिपुर में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण पिछले लगभग एक महीने से बाधित रेल यातायात को बहाल करने के लिए तेजी से काम किए जा रहे हैं। त्रिपुरा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष बिप्लब देब ने शुक्रवार को…

सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी : राजनाथ

लखनऊ, 11 जून (जनसमा)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में विशाल कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कैंप आयोजित करने के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंपों की दिव्यांगों को मुख्य धारा से जोड़ने में अहम भूमिका…

राष्ट्रपति ने फिलीपींस और रूस को दी बधाई

नई दिल्ली, 11 जून (जनसमा)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने फिलीपींस गणराज्य की सरकार और वहां के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस (12 जून) की पूर्व संध्या पर अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही राष्ट्रपति ने ‘रूस के राष्ट्रीय दिवस’ (12 जून) पर रूसी संघ की सरकार और वहां की…

भारत की छवि खराब न हो, श्रद्धालु सुनिश्चित करें : सुषमा

नई दिल्ली, 11 जून | विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सालाना कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ऐसा कुछ नहीं करें, जिससे भारत की छवि खराब हो। इस साल की यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान सुषमा…

बच्चों के लिए स्कूल खोलना चाहती हैं रवीना

नई दिल्ली, 11 जून | बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में दो लड़कियों को गोद लिया था और एक अनाथालाय से आधी रात को निकाली गई 30 लड़कियों को शरण दी थी। अब अभिनेत्री बच्चों के लिए एक ऐसा स्कूल खोलने का अपना सपना पूरा करना…

उड्डयन मंत्रालय ने किराया लौटाने की प्रक्रिया नियमित की

नई दिल्ली, 11 जून | केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान रद्द होने के बाद विमानन कंपनियों द्वारा अपनाई जाने वाली मनमानी नीतियों के मामले को गंभीरता से लेते हुए उनपर लगाम कसने के लिए शनिवार को कई सारे कदमों की घोषणा की और कहा कि इन स्थितियों में इस…

योग को जन अभियान बनाने की अपील

चंडीगढ़, 11 जून (जनसमा)। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाइक ने लोगों से चंडीगढ़ में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने और विशेष तौर से युवाओं से योग को जन अभियान बनाने की अपील की है। चंडीगढ़ में शुक्रवार को आयोजित एक…

पूरा देश ही सेंसर बोर्ड बन गया : इरफान खान

मुंबई, 11 जून | अभिनेता इरफान खान ने ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म विवाद पर हैरानी जताते हुए कहा कि कई वर्षो से मौजूद मुद्दे को उठाने वाली फिल्म अचानक ‘बहुत बड़ा’ मुद्दा बन जाती है और पूरा देश ही सेंसर बोर्ड बन जाता है। इरफान ने अपनी आगामी फिल्म ‘मदारी’ के…

सेंसर बोर्ड होना चाहिए, सेंसर की कैंची नहीं : राकेश ओमप्रकाश मेहरा

रीतू तोमर=== नई दिल्ली, 11 जून | पंजाब के प्रेमी युगल मिर्जा-साहिबा की प्रेम कहानी से अधिक लोग वाकिफ नहीं हैं। इस अनूठी प्रेम कहानी से दर्शकों को रू-ब-रू कराने के लिए निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपनी फिल्म ‘मिर्जिया’ लेकर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म की कहानी, गुलजार के साथ…

महानतम मुक्केबाज मोहम्मद अली हुए सुपुर्द-ए-खाक

लुइसविले (केंटकी), 11 जून | अमेरिका के केंटकी राज्य के लुइसविले में महानतम मुक्केबाज मोहम्मद अली को अंतिम विदाई देने शुक्रवार को हजारों लोगों का हुजूम उमड़ा। ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद अली को लुइसविले के केव हिल कब्रिस्तान में दफनाया गया। इससे पहले उनकी शवयात्रा उन सभी स्थानों…