Category Archives: समाचार

न्यायालय ने माल्या को भगोड़ा घोषित किया

मुंबई, 15 जून | एक विशेष अदालत ने यहां मंगलवार को शराब कारोबारी विजय माल्या को ‘भगोड़ा’ घोषित कर दिया। माल्या को, ऋण नहीं चुकाने और काले धन को सफेद करने के चल रहे मामले में भगोड़ा घोषित किया गया है। प्रीवेंशन ऑफ मनी लाउंडरिंग एक्ट (पीएमएलए) की विशेष अदालत…

पंजाब में ड्रग तस्करी पर आईबीएन-7 की विशेष जांच

नई दिल्ली, 15 जून | समाचार चैनल आईबीएन-7 की अंडरकवर टीम ने पंजाब के नौजवानों में बढ़ती नशे की लत को बेनकाब करने के लिए एक बड़ा खुलासा किया है। आईबीएन-7 की टीम ने दो महीने तक पंजाब के जालंधर, अमृतसर, तरन तारण, फिरोजपुर और लुधियाना समेत 10 से ज्यादा…

व्हाइट हाउस में दलाई लामा का स्वागत करेंगे ओबामा

वाशिंगटन, 15 जून | अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा बुधवार को तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का व्हाइट हाउस में स्वागत करने जा रहे हैं। समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस की ओर से घोषणा की गई है कि दोनों की मुलाकात मैप रूम (व्हाइट हाउस के…

community spread

जेटली ने आप की बस एग्रीगेटर स्कीम को सराहा : सिसोदिया

नई दिल्ली, 15 जून | दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की प्रस्तावित बस एग्रीगेटर सेवा की तारीफ की है और कई अन्य राज्यों ने भी यह स्कीम अपनाने में दिलचस्पी दिखाई…

उप्र : अखिलेश मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल, युवाओं को लेने की तैयारी

लखनऊ, 15 जून | उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा व विधान परिषद चुनाव की जीत ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हौसला बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री अब मंत्रिमंडल विस्तार का खाका बनाने में जुट गए हैं। समाजवदी पार्टी (सपा) के सूत्रों की मानें तो…

सर्वोच्च न्यायालय से ‘उड़ता पंजाब’ की रिलीज रोकने की मांग

नई दिल्ली, 15 जून | पंजाब के एक गैर सरकारी संगठन एनजीओ ह्मूमन राइट्स अवेयरनेस एसोसिएशन ने बुधवार को विवादित फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग से संबंधित एक याचिका सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल की है। एनजीओ का मानना है कि फिल्म इस उत्पादक राज्य की…

साल में 1 बार रक्तदान फायदेमंद

नई दिल्ली, 15 जून | विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल केवल 90 लाख यूनिट रक्त एकत्र किया जाता है, जबकि जरूरत 120 लाख यूनिट की पड़ती है। दिल्ली-एनसीआर में एक लाख यूनिट की कमी हर साल पाई जाती है। रक्तदान करने से लोग भले ही…

‘जोगी एक्सप्रेस’ में चढ़ने को कई दल तैयार

अजीत कुमार शर्मा=== रायपुर, 15 जून | छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की नई पार्टी बनाने की तैयारी का असर जहां पूरे प्रदेश की राजनीति पर पड़ने की संभावना है, वहीं पूर्व सांसद सोहन पोटाई के भाजपा छोड़कर नई पार्टी बनाने का ज्यादा असर आदिवासी बहुल इलाके यानी बस्तर…

गडकरी की अपील, लोग यातायात नियमों का पालन करें

नई दिल्ली, 14 जून | केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाएं कम करने में मदद करने का आग्रह किया। गडकरी ने यहां एक समारोह में कहा, “यातायात के नियमों का पालन करें और…

विकास के मामले में हिमाचल के सभी भागों को एक समान तवज्जो : वीरभद्र

शिमला 14 जून, (जनसमा)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनकी सरकार क्षेत्रवाद में विश्वास नहीं रखती है तथा विकास के मामले में राज्य के सभी भागों को एक समान तवज्जो दीजा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीति हमेशा बिना राजनीतिक भेदभाव के समूचे राज्य की…

बांग्लादेश : आतंकवाद रोधी अभियान में अब तक 11,307 गिरफ्तार

ढाका, 14 जून | बांग्लादेश में चल रहे सप्ताह भर लंबे आतंकवाद रोधी अभियान में चार दिनों में कम से कम 11,307 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा, “अभियान के चौथे दिन 3,115 और…

कोहली जैसी आक्रामकता चाहती हैं सायना

नई दिल्ली, 14 जून | भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने कहा है कि वह मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली जैसी आक्रामकता चाहती हैं। हाल ही में सायना ने चीन की सुन यू को हराकर दूसरी बार आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब…

प्रणब नालंदा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे

पटना, 14 जून | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अगस्त में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे, जहां वह विद्यार्थियों के प्रथम बैच को डिग्रियां प्रदान करेंगे। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, “मुखर्जी 27 अगस्त, 2016 को आयोजित होने जा रहे दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों के प्रथम…

भोपाल गैस त्रासदी : डाओ के खिलाफ याचिका को लाख से ज्यादा समर्थन

भोपाल, 14 जून | मध्य प्रदेश की राजधानी में 1984 में हुए हादसे के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड को खरीदने वाली अमेरिकी कंपनी डाओ केमिकल्स के खिलाफ व्हाइट हाउस में दायर की गई ऑनलाइन याचिका का एक लाख 17 हजार लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन किया है। इस याचिका का…

‘उधमपुर में मारा गया व्यक्ति आतंकवादी’

श्रीनगर, 14 जून | जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने मंगलवार को पुष्टि की कि उधमपुर जिले के कुद कस्बे में मारा गया व्यक्ति आतंकवादी था, जिसने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की थी। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के मंत्री गुलाम नबी हंजुरिया ने विधानसभा में कहा कि सोमवार को कुद कस्बे के…

नीति आयोग ने उप्र का 9000 करोड़ रुपये छीना : अखिलेश

लखनऊ, 14 जून | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने यूपी की जनता के साथ धोखा किया है। लखनऊ के इंदिरा प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा, “राजनीति तो लास्ट ऑप्शन होता…

आप से डरे हुए हैं मोदी : केजरीवाल

नई दिल्ली, 14 जून | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के 21 विधायकों को अयोग्य करार दिलाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वह आप से डरे हुए हैं। एक ऑडियो बयान में केजरीवाल ने…

’24 : सीजन 2′ में मेरे किरदार से दर्शक हैरान रह जाएंगे : आशीष विद्यार्थी

नतालिया निंगथॉउजम=== मुंबई, 14 जून | हिंदी, कन्नड़, मलयालम और तेलुगू समेत विभिन्न भाषाओं की लगभग 200 फिल्मों में काम कर चुके राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार आशीष विद्यार्थी दो दशकों के बाद छोटे पर्दे पर लौेट रहे हैं। इतने अंतराल के बाद टीवी शो में आने को लेकर उन्हें कोई…

हिमाचल सरकार कला एवं संस्कृति के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध : वीरभद्र

शिमला, 14 जून (जनसमा)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की कला एवं संस्कृति के प्रोत्साहन के लिए कृतसंकल्प है, और कलाकारों एवं लेखकों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वीरभद्र सोमवार को हिमाचल कला,…

महिलाओं की मांग पर ही बिहार में शराबबंदी हुई : नीतीश

पटना, 14 जून (जनसमा)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पूर्णिया के इंदिरा गाँधी स्टेडियम में जीविका के प्रमंडल स्तरीय मद्य निषेध कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर लगभग 8 हजार जीविका की दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की मांग पर…