Category Archives: समाचार

भाजपा के आदेश पर ‘उड़ता पंजाब’ में काट-छांट : केजरीवाल

नई दिल्ली, 8 जून | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निर्देश पर फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में काट-छांट का बुधवार को आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने ट्वीट किया, “पहलाज निहलानी का बयान (फिल्म के सह…

जब तक संभव हो, नंबर वन बने रहना चाहूंगी : सानिया

एस.राजेश=== भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की कोर्ट पर मार्टिना हिंगिस और इवान डोडिग के साथ जोड़ी काफी सफल रही है। हिंगिस के साथ उन्होंने महिला युगल में तीन ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किए हैं तो डोडिग के साथ वह दो ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल और…

अनुराग के आप से पैसे खाने के बारे में सुना : निहलानी

मुंबई, 8 जून | केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के प्रमुख पहलाज निहलानी ने बुधवार को ‘उड़ता पंजाब’ संबंधी विवाद की आग में घी डालने का काम किया। उन्होंने इसके सह-निर्माता अनुराग कश्यप पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फिल्म में पंजाब को गलत ढंग से पेश करने के लिए…

पानी के लिए कर्मचारी को गोली मारी

बैतूल, 8 जून | मध्य प्रदेश में बैतूल जिले के आमला कस्बे में नगरपालिका कर्मचारी को एक व्यक्ति ने सिर्फ इसलिए गोली मार दी, क्योंकि वह पानी आपूर्ति के लिए पाइप लाइन का वाल्व नहीं खोल रहा था। कर्मचारी की हालत गंभीर है और आरोपी को पुलिस ने हिरासत में…

हिमाचल में 2 पगड़ियों के लिए विज्ञापन!

शिमला, 8 जून | यह अजीब बात है कि हिमाचल प्रदेश प्रशासन ने दो पगड़ियों के लिए कपड़े खरीदने के उद्देश्य से विज्ञापन जारी किया है, जिसकी लागत कपड़े की कीमत से 15 गुना अधिक है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गत 31 मई को दो पगड़ियों के लिए 50 रुपये…

ऋतिक-कंगना मामले में किसी का पक्ष नहीं ले रहीं रवीना

मुंबई, 8 जून | अभिनेत्री रवीना टंडन ने कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच चल रही कानूनी लड़ाई में कंगना का पक्ष लेने की खबरों के जवाब में कहा है कि वह ‘किसी का पक्ष नहीं ले रही हैं।’ रवीना ने हाल ही में एक समाचार पत्र के लिए…

ब्राजील में इस साल स्वाइन फ्लू से 764 मौत

रियो डिजेनेरियो, 8 जून | ब्रजील में इस साल अब तक एच1एन1 एन्फ्लूएंजा वायरस से 764 लोगों की जान चली गई है, जिसे स्वाइन फ्लू के नाम से भी जाना जाता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में पिछले सप्ताह स्वाइन फ्लू के कारण 85 लोगों की…

इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता का भूकंप

जर्काता, 8 जून | इंडोनेशिया में बुधवार को रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण इंडोनेशिया के उत्तरी मलुकु प्रांत में 18 घर नष्ट हो गए। हालांकि इसके कारण सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई है। समाार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट…

त्रिपुरा : बेटियों, बेटों के साथ परीक्षा में सफल हुईं माताएं

सुजीत चक्रवर्ती=== अगरतला, 8 जून (आईएएनएस)| माध्यमिक परीक्षा पास करना स्मृति बानिक का सपना था। इस सपने को उन्होंने दो दशकों तक संजोए रखा। इस बीच उनकी शादी हुई, एक परिवार बना और घोर गरीबी का सामना भी करना पड़ा। आज वह मुस्करा रहीं हैं, क्योंकि उनका काफी पुराना सपना…

E-cigarettes harmful to gum

धूम्रपान से मुंह की बीमारियों का खतरा क्यों!

सिगरेट पीने से न सिर्फ कुछ जीवाणु मुंह में जमा हो जाते हैं, बल्कि वे शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र पर भी हावी हो जाते हैं, जिसके कारण मुंह संबंधी कई बीमारियां हो सकती हैं। एक नए शोध से यह जानकारी मिली है। ये जीवाणु दांत, हृदय वॉल्व और धमनियों में…

बॉलीवुड को कमर कसनी होगी : अनुराग कश्यप

उमा रामसुब्रमण्यम==== मुंबई, 8 जून | ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘गैंग्स ऑफ वासीपुर’ जैसी फिल्मों के निर्देशक फिल्मकार अनुराग कश्यप का कहना है कि हिंदी फिल्म उद्योग को अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए अपनी कमर कसनी होगी, क्योंकि क्षेत्रीय सिनेमा उसके लिए लगातार ‘खतरा’ बनता जा रहा है। साथ ही…

मथुरा के जवाहरबाग मामले की न्यायिक जांच के आदेश

लखनऊ, 4 जून । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मथुरा के जवाहर बाग प्रकरण की न्यायिक जांच कराने के मंगलवार को आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के क्रम में राज्य सरकार ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति मिर्जा इम्तियाज मुर्तजा की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच…

हिलेरी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनना तय

वाशिंगटन, 7 जून | अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने डेमोकेट्रिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की जंग लगभग जीत ली है। इस तरह उनका अमेरिका के 240 वर्षो के इतिहास में ऐसी पहली महिला बनना तय हो गया है जो प्रमुख राजनीतिक दल के राष्ट्रपति पद…

भारतीय विद्यार्थियों को अमेरिकी युनिवर्सिटी छोड़ने के निर्देश

वॉशिंगटन, 7 जून| वेस्टर्न केंटुकी युनिवर्सिटी में कंप्यूटर विज्ञान के पहले सेमेस्टर के कम से कम 25 भारतीय विद्यार्थियों को युनिवर्सिटी छोड़ने को कहा गया है, क्योंकि वे युनिवर्सिटी के प्रवेश मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। समाचार पत्र ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ में यह रपट मंगलवार को तब प्रकाशित हुई…

मध्यप्रदेश में राजमार्गों पर मार्ग सुविधा केन्द्रों की महत्वाकांक्षी योजना

भोपाल, 7 जून (जनसमा)। मध्यप्रदेश में सैलानियों की संख्या में इजाफा और जरूरी अधोसंरचना को देखते हुए राजमार्गों पर मार्ग सुविधा केन्द्रों (वे साइड अमेनिटीज़) का जाल बिछाने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू किया जा रहा है। मार्ग सुविधा केन्द्रों मिडवे ट्रीट की तर्ज पर बनेंगे। पर्यटकों की सुविधा…

किसानों से एक-एक प्याज खरीदा जाएगा : शिवराज

भोपाल, 7 जून (जनसमा)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों से एक-एक प्याज खरीदा जायेगा चाहे वह किसी भी साइज का हो। चौहान ने किसानों के आग्रह पर प्याज तुलाई केन्द्र पर वर्तमान में 20-20 किलोग्राम प्याज तौलने के बजाय पूरी ट्राली तौलने का इंतजाम…

हिलेरी ने जीती डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की जंग

वाशिंगटन, 7 जून | अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने सोमवार को डेमोकेट्रिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की जंग जीत ली। इस तरह उनका अमेरिका के 240 वर्षो के इतिहास में ऐसी पहली महिला बनना तय हो गया है जो प्रमुख राजनीतिक दल के राष्ट्रपति पद…

छत्तीसगढ़ में लगभग 21 सौ करोड़ की लागत से बनेंगे नए विद्युत उपकेन्द्र

रायपुर, 07 जून (जनसमा)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बस्तर और सरगुजा संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रस्तावित 34 विद्युत उपकेन्द्रों के निर्माण का कार्य अगले 18 माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को यहां अपने निवास कार्यालय में ऊर्जा विभाग के काम-काज की समीक्षा बैठक…

बिहार : 12वीं के कला, विज्ञान के टापरों के खिलाफ मामला दर्ज

पटना, 7 जून | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर बिहार में 12वीं की परीक्षा में इस साल कला और विज्ञान विषयों में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज कराया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। मुख्यमंत्री ने एक प्राथमिकी दर्ज कराने और मामले…

दिल्ली से लेह के लिए बस सेवा फिर शुरू

शिमला, 7 जून | नई दिल्ली से जम्मू एवं कश्मीर में स्थित लेह के लिए गर्मी के मौसम के लिए बस सेवा फिर से शुरू हो गई है। हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) के एक अधिकारी ने यहां मंगलवार को आईएएनएस को बताया, “हमने मनाली के रास्ते दिल्ली से लेह…