Category Archives: समाचार

नाईजीरियाई देश भर में समस्याएं पैदा कर रहे : पारुलेकर

पणजी, 30 मई| गोवा के पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर ने सोमवार को कहा कि नाईजीरिया के नागरिक न केवल गोवा, बल्कि पूरे देश में समस्याएं खड़ी कर रहे हैं। मंत्री की यह टिप्पणी अफ्रीकी नागरिकों द्वारा उनपर बढ़ते हमलों के खिलाफ प्रदर्शन और अफ्रीकी विद्यार्थियों के एक समूह के विदेश…

जरीन खान को आइटम सॉन्ग का मतलब पता नहीं

नई दिल्ली, 30 मई | अभिनेत्री जरीन खान ने बताया कि उन्हें आइटम सॉन्ग का मतलब पता नहीं है और न ही यह पता है कि क्यों इसे यह नाम दिया गया। ‘केरेक्टटर ढीला’ और ‘रेड्डी’ जैसे गीतों में सुपरस्टार सलमान खान संग नजर आ चुकीं जरीन फिल्मकार रामगोपाल वर्मा…

आस्ट्रेलिया में मगरमच्छ के हमले में महिला की मौत की आशंका

सिडनी, 30 मई । आस्ट्रेलिया के डेनट्री राष्ट्रीय पार्क में मगरमच्छ ने तैराकी कर रही दो महिलाओं में से एक पर हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत की आशंका जताई जा रही है। जिस समय यह हादसा हुआ, महिला (46) अपनी एक दोस्त के साथ स्थानीय समयानुसार रात लगभग…

राज्यसभा के लिए जेठमलानी, मीसा भारती और शरद के पर्चे दाखिल

पटना, 30 मई | राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों के लिए बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल दलों की ओर से घोषित उम्मीदवारों ने सोमवार को पटना में नामांकन के पर्चे दाखिल किए। देश के प्रसिद्घ वकील राम जेठमलानी और पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती ने जहां…

storm

उत्तर प्रदेश में बारिश, तूफान से 12 की मौत

लखनऊ, 30 मई | उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान तूफान और भारी बारिश से 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कानपुर के बिल्हॉर क्षेत्र में विभिन्न घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। मऊ जिले में दीवार…

खुशकिस्मत हूं मेरे पास काम है : अभिषेक बच्चन

रीतू तोमर==== नई दिल्ली, 30 मई | अपनी पिछली फिल्म ‘ऑल इज वेल’ की असफलता के बाद सफलता का स्वाद चखने के लिए बेकरार बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन को हाउसफुल-3 से काफी उम्मीदें हैं। उनके पास फिल्में कम हैं लेकिन उनका हॉलीवुड में काम करने का कोई इरादा नहीं है।…

आपकी याद आती रही रात भर…….

नई दिल्ली, 30 मई | दिल्ली में रविवार की शाम चर्चित कवि जीशान नियाजी की कविताओं को देश-विदेश में अपनी गजल गायकी से लोकप्रियता प्राप्त कर चुके गजल गायक उस्ताद शकील अहमद ने अपने मनमोहक अंदाज में पेश कर उपस्थित मेहमानों एवं अन्य को मंत्र-मुग्ध करते हुए जमकर वाह-वाही लूटी। यूं…

देश को गलत रास्ते पर नहीं जाने दूंगा : मोदी

दावणगेरे (कर्नाटक), 29 मई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों को आश्वस्त किया कि वह देश को गलत रास्ते पर नहीं जाने देंगे। उन्होंने उन लोगों को आड़े हाथों लिया, जो कोई बड़ा काम न करने के लिए मोदी का उपहास उड़ा रहे हैं। मोदी ने बेंगलुरू से…

पंजाब : स्वराज पार्टी नाम से एक नई पार्टी शुरू करने की घोषणा

चंडीगढ़/नई दिल्ली, 30 मई | पंजाब विधानसभा चुनाव के कुछ ही माह रह गए हैं, इस बीच रविवार को स्वराज पार्टी नाम से एक नई पार्टी शुरू करने की घोषणा की गई। पंजाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मंजीत सिंह ने चंडीगढ़ में इसकी घोषणा की। इस नई पार्टी ने खुद को स्वराज…

आईपीएल : पस्त हुए कोहली के शेर, सनराइजर्स ने जीता ताज

बेंगलुरु, 29 मई | सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण का खिताब जीत लिया है। डेविड वार्नर की कप्तानी में खेल रही इस टीम ने रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आठ रनों से हराया। हैदराबाद ने पहली…

भाजपा मणिपुर में अस्थिरता पैदा करती है

इंफाल, 29 मई | मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने रविवार को भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर पूर्वोत्तर राज्यों में अस्थिरता पैदा करने के लिए निशाना साधा। सिंह ने दो जून को प्रस्तावित नगर निगम चुनाव से पूर्व इंफाल पश्चिम जिले के क्वोकीथल मोइरंग पुरेल में एक चुनावी…

पीएमइंडिया की वेबसाइट अंग्रेजी-हिन्‍दी के साथ छह क्षेत्रीय भाषाओं में भी

नई दिल्ली, 29 मई(जनसमा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.pmindia.gov.in अब बहुभाषी हो गई । अंग्रेजी और हिन्‍दी के साथ-साथ अब से यह वेबसाइट छह क्षेत्रीय भाषाओं बंगाली, गुजराती, मलयालम, मराठी, तमिल और तेलगू में भी उपलब्‍ध होगी। विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्‍वराज ने आज इस वेबसाइट…

राज्यसभा के लिए भाजपा के 12 प्रत्याशियों की घोषणा

नई दिल्ली, 29 मई | नौ राज्यों में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अपने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी की सूची में केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, चौधरी बीरेंद्र सिंह, और मुख्तार अब्बास नकवी के…

भगत सिंह के पोते की सड़क हादसे में मौत

शिमला, 29 मई| हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शहीद भगत सिंह के पोते एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अभितेज सिंह संधू की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। राज्य की राजधानी से 120 किलोमीटर दूर शनिवार शाम संधू (27) रामपुर शहर के पास अकेले मोटरसाइकिल से आ…

कांगो के मृतक नागरिक के परिवार की मदद करेगी सरकार

नई दिल्ली, 29 मई | सरकार ने रविवार को कहा कि वह वसंत कुंज में एक मामूली विवाद में जान गंवाने वाले कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के नागरिक मसोंडा केटडा ओलिवर के परिवार को उसका शव पाने में हरसंभव मदद करेगी। ओलिवर की 20 मई को मामूली विवाद में राष्ट्रीय राजधानी…

‘बोनी’ तूफान से अमेरिका के दक्षिणपूर्वी क्षेत्रों में भारी बारिश

वाशिंगटन, 29 मई । अटलांटिक महासागर से उठे इस साल के दूसरे तूफान ‘बोनी’ की वजह से दक्षिण-पूर्व अमेरिका के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। शनिवार को आए इस तूफान की वजह से स्मृति दिवस सप्ताहांत की छुट्टियां मनाने वाले घरों…

तनाव से संबंधित जीनों की पहचान

न्यूयॉर्क, 29 मई | वैज्ञानिकों ने सांख्यिकीय रूप से ऐसे दो महत्वपूर्ण जीनों की पहचान की है, जो पोस्ट-ट्रॉमैटिकस्ट्रेस डिसार्डर (पीटीएसडी) का जोखिम बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। पोस्ट-ट्रॉमैटिकस्ट्रेस डिसार्डर एक मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है, जिसमें व्यक्ति किसी भयानक घटना को देखना और उसका अनुभव करना शुरू कर देता…

सुषमा ने अफ्रीकियों के खिलाफ हमले पर राजनाथ, जंग से बात की

नई दिल्ली, 29 मई| विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में अफ्रीकी समुदाय के खिलाफ हमलों की रपटों पर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से बात की है। सुषमा ने एक ट्वीट में कहा, “मैंने…

ये पीएचडी हैं पर गुजारे के लिए बाल भी काटते हैं।

मनोज पाठक रांची से  ===== ये पीएचडी हैं पर गुजारे के लिए बाल भी काटते हैं। एक ओर जहां देश की राजनीति में ऊंचे-ऊंचे ओहदों पर बैठे लोगों की शैक्षणिक डिग्री पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं झारखंड की राजधानी रांची में पीएचडी डिग्री धारक और कॉलेज में विजिटिंग प्रोफेसर…

मशहूर अदाकारा गीता बाली की भूमिका में विद्या बालन

मुंबई, 29 मई | अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि वह एक लालची अभिनेत्री हैं और खुद को सिर्फ हिंदी फिल्म जगत तक सीमित नहीं रखना चाहतीं। विद्या ने अपनी पहली मराठी फिल्म ‘एक अलबेला’ के गीत ‘शोला जो भड़के’ के लांच पर कहा, “मैं मराठी फिल्म करना चाहती हूं,…