Category Archives: समाचार

अमृतसर में सितंबर तक बन जाएगा श्री राम तीरथ मंदिर : बादल

चंडीगढ़, 26 अप्रैल| पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार को अधिकारियों को 15 सितंबर तक अमृतसर में श्री राम तीरथ मंदिर के निर्माण को पूरा करने का निर्देश दिया। बादल ने श्री राम तीरथ मंदिर और श्री आनंदपुर साहिब में बाबा जीवन सिंह स्मारक के काम की समीक्षा…

जलपुरुष बुधवार से करेंगे बुंदेलखंड का दौरा

झांसी, 25 अप्रैल | जल संचयन के लिए जनजागृति लाने के मकसद से देशव्यापी जल सत्याग्रह पर निकले जलपुरुष राजेंद्र सिंह 27 अप्रैल (बुधवार) से सूखाग्रस्त बुंदेलखंड का दौरा शुरू करने जा रहे हैं। इस दौरान वह विभिन्न स्थानों पर जाकर जल संचयन के लिए चल रहे कार्यो में हिस्सा…

पक्षियों के लिए बर्तनों में पानी रखने के आदेश

नई दिल्ली, 27 अप्रैल| दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सभी कार्यालयों को प्यासे पक्षियों व जानवरों के लिए बर्तनों में पानी भरकर रखने का निर्देश दिया है। मिश्रा ने बोर्ड को जारी एक निर्देश में कहा, “दिल्ली जल बोर्ड के सभी…

बिहार में सुख-शांति के लिए लालू भगवान की शरण में पहुंचे

पटना, 27 अप्रैल | बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बिहार में सुख, शांति और विकास के लिए भगवान से गुहार लगा रहे हैं। लालू और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना में 10, सकरुलर रोड स्थित आवास पर रामायण के…

ममता को हटाइए, बंगाल बचाइए : राहुल, बुद्धदेब

कोलकाता, 27 अप्रैल | पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा के वयोवृद्ध नेता बुद्धदेब भट्टाचार्य और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी सरकार को हटाने और राज्य को बचाने का बुधवार को आह्वान किया। यहां पार्क सर्कस मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए…

देश की आईटी सेवा आय 11-13 फीसदी बढ़ेगी : मूडीज

बेंगलुरू, 27 अप्रैल| देश में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा क्षेत्र की आय सालाना 11-13 फीसदी की दर से बढ़ती रहेगी। यह अनुमान बुधवार को वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने दिया। एजेंसी ने एक बयान में कहा, “विकसित देशों में आर्थिक स्थिरता आने की उम्मीद है, जिससे वैश्विक आईटी सेवा…

नौवहन उपग्रह प्रक्षेपण की उल्टी गिनती जारी

चेन्नई, 27 अप्रैल| देश के सातवें और अंतिम नौवहन उपग्रह के प्रक्षेपण के लिए 51 घंटे 30 मिनट की उल्टी गिनती सुचारु रूप से जारी है। यह प्रक्षेपण 28 अप्रैल को अपराह्न् भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र से होगा। इसरो के मुताबिक, 44.4 मीटर लंबा और…

‘शिवराज से अफसरों ने झूठ बुलवाया’

भोपाल, 27 अप्रैल| मध्य प्रदेश के अफसरों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से विधानसभा में झूठ बुलवाया है। यह खुलासा राज्य सरकार के पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा मुख्यमंत्री को लिखी गई एक चिट्ठी से हुआ है। मंत्री की यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। मामला जुलाई 2015…

एशिया चैम्पियनशिप में अगले दौर में पहुंची सायना, सिंधु

वुहान (चीन), 27 अप्रैल | भारत की महिला बैडमिटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और पी.वी.सिन्धु ने बुधवार को एशिया चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में जगह बना ली है। वहीं, पुरुष खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और महिला युगल जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई…

प्रदीप सरदाना को ‘गौरव शिरोमणि सम्मान’

नयी दिल्ली,27 अप्रैल |  वरिष्ठ पत्रकार, ‘पुनर्वास’ साप्ताहिक के संपादक और जाने माने फिल्म समीक्षक प्रदीप सरदाना को प्रतिष्ठित ‘गौरव शिरोमणि सम्मान’ से सम्मानित किया गया | पत्रकारिता एवं सामजिक क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय योगदान के लिए  सरदाना को यह पुरस्कार एनडीएमसी ऑडिटोरियम में आयोजित दक्षिण…

संसदीय समिति ने दिवाला संहिता को मंजूरी दी : जेटली

नई दिल्ली, 27 अप्रैल | प्रस्तावित दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता को संसद की स्थायी संयुक्त समिति ने मंजूरी दे दी है और वर्तमान बजट सत्र में ही इस पर संसद में चर्चा हो सकती है। यह बात केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने यहां वित्त मंत्रालय से जुड़ी संसदीय समिति…

झारक्राफ्ट को बढ़ावा देगी झारखण्ड सरकार: रघुवर

रांची, 27 अप्रैल (जनसमा)। झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारक्राफ्ट को बढ़ावा देने के लिए झारखण्ड सरकार द्वारा खरीदे जाने वाले कम्बल, तौलिया, बच्चों की स्कूल ड्रेस, तकिया खोली आदि की खरीदारी अब झारक्राफ्ट के माध्यम से ही की जाएगी। साथ ही रांची के एच.ई.सी. क्षेत्र…

सिंहस्थ कुंभ : जिंदा समाधि लेने की चेतावनी देने वाली त्रिकाल भवंता पुलिस हिरासत में

उज्जैन, 27 अप्रैल | मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में हिस्सा लेने आईं परी (महिला) अखाड़े की प्रमुख त्रिकाल भवंता को पुलिस ने बुधवार को हिरासत में ले लिया। उन्होंने महिलाओं को शाही स्नान का अधिकार देने की मांग को लेकर जिंदा समाधि लेने की चेतावनी…

हरियाणा में विशेषज्ञ डाक्टरों का अलग से कैडर बनाने का निर्णय लिया है।

चण्डीगढ़, 27 अप्रैल (जनसमा)।  हरियाणा के स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हरियाणा सरकार ने विशेषज्ञ डाक्टरों का अलग से कैडर बनाने का निर्णय लिया है। विशेषज्ञों डॉक्टरों का अलग कैडर बनाने के लिए जल्द ही सम्बन्धित विभागों की एक बैठक भी बुलाई जाएगी। मंगलवार को…

‘सरबजीत’ के लिए कांस सबसे बेहतर मंच : ऐश्वर्या

मुंबई, 27 अप्रैल | अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही उमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सरबजीत’ में नजर आने वाली हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म के प्रदर्शन के लिए कांस सबसे बेहतर मंच होगा। उन्होंने लोरियल के सौंदर्य प्रसाधन लांच के दौरान कहा, “मुझे नहीं पता फिल्म के…

राजमार्गों के आसपास हरियाली से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को होगा फायदा : गडकरी

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (जनसमा)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि राजमार्गों के आसपास हरियाली बढ़ाने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को काफी फायदा होगा तथा इसे ‘नरेगा’ के साथ जोड़ने की भी अच्छी संभावना है। बुधवार को नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास प्रतिरोपण’ पर एक कार्यशाला का…

देश में औषधि उद्योग क्षेत्र में हिमाचल ने किया अच्छा कार्य : अनंत कुमार

शिमला, 27 अप्रैल (जनसमा)। केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं उर्वरक राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहिर के साथ बुधवार को सोलन जिला के बद्दी में केन्द्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईपीईटी) की आधारशिला रखी। अनंत कुमार ने कहा कि सीआईपीईटी…

आनंदीबेन ने किया गतिशील गुजरात के चौथे चरण का शुभारंभ

अहमदाबाद, 27 अप्रैल (जनसमा)। गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने प्रशासनिक कार्य संस्कृति एवं जनसेवा परक दृष्टिकोण को अधिक तेज गति एवं जनहितकारी परिणामोन्मुखी बनाने की प्रतिबद्धता के साथ मंगलवार को गतिशील गुजरात के चौथे चरण का शुभारंभ किया। गतिशील गुजरात के इससे पहले के तीन चरणों में क्रमशः 138,…

New Governor

एफडीआई हासिल करने में गुजरात अव्वल

अहमदाबाद, 27 अप्रैल (जनसमा)। गुजरात सरकार ने उद्योग-व्यापार की श्रेष्ठ सुविधाओं एवं बेहतरीन आधारभूत सुविधा तथा सरल प्रक्रिया सहित सुशासन की परिपाटी पर एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) निवेश हासिल करने के मामले में चीन एवं भारत के शीर्ष 10 राज्यों में अव्वल स्थान अर्जित करने की गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।…

सिंहस्थ कुंभ में सारी दुनिया एक परिवार के रूप में : शिवराज

भोपाल, 27 अप्रैल (जनसमा)। मध्यप्रदेश के उज्जैन में जोर-शोर से चल रहे ‘सिंहस्थ कुंभ’ के सफल आयोजन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सिंहस्थ कुंभ में सारी दुनिया एक परिवार के रूप में दिखाई दे रही है। फोटोः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में 26 अप्रैल, 2016…