Category Archives: रिपोर्ट

Article, Feature, Comment, Report

GSLV mk III Courtesy ISRO

भारत पहली बार अपने गगनयान से मानव को पृथ्वी की कक्षा में भेजेगा

भारत पहली बार अपने गगनयान कार्यक्रम के तहत आगामी 40 दिनों में एक मानव को पृथ्वी की कक्षा में भेजेगा। इस मिशन की अधिकतम अवधि सात दिनों की होगी। सरकार ने दस हजार करोड़ रुपये के गगनयान कार्यक्रम के अंतर्गत दो मानवरहित उड़ानें तथा एक मानवचालित उड़ान कार्यक्रम को मंजूरी दी…

GST

जीएसटी दरों में कटौती या बदलाव और वस्तुओं से जुड़े फैसले

वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद् की 31वीं बैठक में जीएसटी दरों में कटौती या बदलाव और वस्तुओं से जुड़े निम्नलिखित फैसले लिए गए। आसान रूप से समझने के लिए जीएसटी परिषद् के फैसलों को इस नोट में प्रस्तुत किया गया है। सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया…

Manohar lal and Ram dev

हरियाणा के मोरनी क्षेत्र में जड़ी-बूटियों के लिए विश्व स्तरीय नर्सरी

हरियाणा सरकार ने मोरनी क्षेत्र को ऑर्गेनिक क्लस्टर बनाने तथा जड़ी-बूटियों के लिए एक विश्व स्तरीय नर्सरी स्थापित करने की घोषणा की है। मोरनी हरियाणा राज्य के पंचकुला जिले में 1,267 मीटर की ऊँचाई पर मोरनी हिल्स में एक गाँव और पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है। मोरनी, चंडीगढ़ से…

GSAT7A TV photo

इसरो ने सतीश धवन स्पेस सेंटर से संचार उपग्रह जीएसएटी 7 ए लॉन्च किया

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी), श्रीहरिकोटा से बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के जियोसिनक्रोनस सेटेलाइट लांच व्हेकिल (जीएसएलवी-एफ 11) ने सफलतापूर्वक जीसैट-7ए को लांच कर दिया। जीसैट-7ए इसरो का 39वां भारतीय संचार उपग्रह है, जो भारतीय क्षेत्र में उपयोगकर्ताओं को क्यू-बैंड में सेवाएं प्रदान करेगा। वर्ष 2018 में सतीश…

गांधी जी को प्रेरित करने वाले राजकुमार शुक्ला पर डाक टिकट जारी

केंद्रीय संचार और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 को  नई दिल्ली में स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार शुक्ला पर स्मारक डाक टिकट जारी किया। राजकुमार शुक्ला उन स्वतंत्रता सेनानियों में थे जिन्होंने आजादी से पहले चम्पारण में नील की खेती करने वाले किसानों पर यूरोप के व्यापारियों…

result graphic

विधान सभा निर्वाचन 2018 के दल वार परिणाम की स्थिति

विधान सभा के साधारण निर्वाचन 2018 के भारत चुनाव आयोग द्वारा घोषित मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं: दलवार परिणाम की स्थिति राजस्‍थान

CEO Rajasthan

राजस्थान में 7 दिसंबर को विधानसभा के लिए मतदान की सभी व्यवस्थाएं पूरी

राजस्थान में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा आम चुनाव-2018 की 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार को प्रातः 8 से सायं 5 बजे तक ईवीएम और वीवीपैट मशीनों से कराया जाएगा। गौरतलब है कि मतगणना 11 दिसंबर को…

heaviest satellite GSAT11

इसरो के 5854 किलो भार वाले जी सैट-11 उपग्रह का फ्रेंच गुयाना से सफल प्रक्षेपण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन – इसरो के 5854 किलोग्राम भार वाला जी सैट-11 उपग्रह का आज तड़के फ्रेंच गुयाना के अंतरिक्ष केन्‍द्र से सफल प्रक्षेपण किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जीसैट -11 के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुंसधान संगठन – इसरो को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा “हमारे अंतरिक्ष…

Padmanabhapuram Palace

लकड़ी के उत्कृष्ट शिल्प कौशल से निर्मित केरल का पद्मनाभपुरम् पैलेस

लकड़ी के उत्कृष्ट शिल्प कौशल से निर्मित पद्मनाभपुरम् पैलेस तमिलनाडु में कन्याकुमारी जिले के थुकाले (Thuckalay) टाउन में है। पद्मनाभपुरम् पैलेस परिसर केरल की प्राचीन लकड़ी की वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है । यह पैलेस या महल तमिलनाडु में है किन्तु यह संपत्ति केरल सरकार की है और इसका…

Dr. Ajay Bhushan Pandey

अजय भूषण पाण्डेय ने अढिया के स्थान पर राजस्व सचिव का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी   डॉ. अजय भूषण पाण्डेय ने  आज नई दिल्ली में राजस्व सचिव का पदभार संभाल लिया। वे डॉ. हसमुख अढिया के स्थान पर आए हैं, जो आज सेवानिवृत्त हो गए। डॉ. पाण्डेय मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के प्रमुख बने रहेंगे।…

Kumarkom

एडवेंचर नेक्‍स्‍ट ईवेंट पहली बार राजधानी भोपाल में 4 और 5 दिसम्‍बर को

 एडवेंचर नेक्‍स्‍ट अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर का  ईवेंट  एशिया में पहली बार भारत में और वह भी मध्‍यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 4 और 5 दिसम्‍बर को होगा। इसके पहले एडवेंचर नेक्‍स्‍ट का आयोजन ‘जॉर्डन’ में हुआ था। एडवेंचर ट्रेवल ट्रेड एसोसिएशन (एटीटीए) का मुख्‍य उद्देश्‍य एडवेंचर ट्रेवल उद्योग को उत्‍तरदायी तथा स्‍थायी…

Cartoon Gotio

बांसवाड़ा में कार्टून करेक्टर ‘गोटियो’ के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान

दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी बाहुल जिला बांसवाड़ा में  कार्टून करेक्टर ‘गोटियो’ के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जारहा है। विधानसभा चुनावों में मतदाता जागरुकता  के लिए राजस्थान के  बांसवाड़ा में जिला निर्वाचन अधिकारी, कलक्टर भगवती प्रसाद की पहल पर तैयार कार्टून करेक्टर ‘गोटियो’ इन दिनों सोशल मीडिया सहित अन्य…

IFFI 2018 concludes

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का ‘सील्ड लिप्स’ के वर्ल्ड प्रीमियर के साथ समापन

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का 28 नवम्बर, 2018 को गोवा के तेलीगांव स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में जर्मन फिल्म “शिल्ड लिप्स ” के वर्ल्ड प्रीमियर के साथ शानदार समापन हुआ। समारोह में रूस और युक्रेन की फिल्‍म “डोनबास” को सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का स्‍वर्ण मयूर पुरस्‍कार प्रदान किया गया है। जाने-माने पटकथा…

Kartarpur Sahib TV photo

पाक के नरोवाल में गुरुद्वारा करतारपुर साहब गलियारे के लिए आधारशिला रखी गई

पाकिस्तान के  प्रधान मंत्री इमरान खान ने भारत के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और हरसिमरत कौर बादल के साथ 28 नवंबर को लाहौर से लगभग 120 किलोमीटर दूर नरोवाल में करतारपुर गलियारे के लिए आधारशिला रखी। गुरुद्वारा करतारपुर साहिब 1522 में सिख गुरु द्वारा स्थापित किया गया था। यह वह…

Rajasthani Dance

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थानी कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां 

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में सोमवार शाम 38वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थानी कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां  दी। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आये लोक कलाकारों ने राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध लोक नृत्य कालबेलिया, घूमर, तेरह ताली, चरी, बैल नृत्य, मयूर , बृज की होली,चंग ढप आदि लोक नृत्यों के अलावा लोक कलाकारों  लंगा मांगणिहार  का खड़ताल एवं अलवर का भपंग वादन ने भी दर्शकों का मन मोहलिया। कार्यक्रम की शुरुआत जोधपुर से आये रफीक लंगा एवं साथियों द्वारा प्रस्तुत खड़ताल वादन एवं गायन से हुई। अनीशुद्दीन एवं साथी कलाकारों ने चरी नृत्य की प्रस्तुति दी।  चूरू के पाबूसर से आये गोपाल गीला एवं साथियों ने चंग ढप नृत्य पेश किया। इसी प्रकार अलवर के युसुफ खान मेवाती ने भपंग वादन से सभी को आनंदित किया। अंतरराष्ट्रीय कालबेलिया नृत्यांगना श्रीमती गुलाबो की पुत्री सुश्री राखी गुलाबो ने  कालबेलिया एवं घूमर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरी। बूंदी के करवर से आये हरि शंकर नागर एवं साथियों ने बैल व कच्छी घोड़ी नृत्य से समा बांधा। पाली के पादरला से आयी श्रीमती दुर्गा देवी एवं साथी कलाकारों ने तेरह ताली नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक संध्या का समापन डीग भरतपुर के जितेंद्र पाराशर एवं साथी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मयूर व फूलों की होली नृत्य से हुआ। प्रारम्भ में राज्य की प्रमुख आवासीय आयुक्त श्रीमती शुभ्रा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। पर्यटन विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती गुंजीत कौर,डप निदेशक दिनेश सेठी एवं राजस्थान सूचना केंद्र के अतिरिक्त निदेशक गोपेन्द्र नाथ भट्ट ने अतिथियों का स्वागत किया।

राम भक्तों ने कहा अयोध्या में अब राम के अलावा कुछ भी स्वीकार्य नहीं

भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में रामजन्मभूमि का विभाजन अस्वीकार्य है. अयोध्या में अब राम के अलावा कुछ भी स्वीकार्य नहीं। यह चेतावनी धर्माचार्यों, संतों, विहिप,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और राम भक्तों ने रविवार को अयोध्या में दी। श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, रामानंदाचार्य रामभद्राचार्य जी,…

IFFI 2018

भारत के 49वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में क्या कुछ है, जानते हैं

पंजिम, गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हो रहे भारत के 49वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई ) में क्या कुछ है,  जानते हैं : दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर 4.30 बजे से उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण होगा और youtube.com/pibindia के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव दिखाया…

bhoomirashi

भूमि राशि पोर्टल द्वारा भूमि अधिग्रहण मामलों का निपटारा दोष मुक्त तरीके से

सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय  के भूमि राशि पोर्टल  द्वारा भूमि अधिग्रहण मामलों को पारदर्शी, त्वरित,  भ्रष्टाचार मुक्त और दोष मुक्त तरीके से निपटाया जा रहा है। सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय  का भूमि राशि पोर्टल भूमि अधिग्रहण मामलों की प्रोसेसिंग पूरी तरह डिजिटल और कागज़ रहित करने की अनुमति…

Outline map Taj

राजस्थान विधानसभा के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में 131 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। सूची को केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव और केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार रात को जारी किया है। उम्मीदवारों  के…

RSS Siksha varg 2018

संघ के स्वयंसेवकों की संख्या में गत वर्ष की तुलना में एक लाख की वृद्धि

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों की संख्या में गत वर्ष की तुलना में एक लाख की वृद्धि हुई है। संघ अपने कार्य के विस्तार के लिए भौगोलिक दृष्टि से तालुका, ब्लाक, और मंडल बनाकर अपना कार्य कर रहा है। लगभग 56 हजार 600 मंडल बनाए गए है, जिसमें से हम…