Category Archives: रिपोर्ट

Article, Feature, Comment, Report

Dr. Ajay Bhushan Pandey

अजय भूषण पाण्डेय ने अढिया के स्थान पर राजस्व सचिव का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी   डॉ. अजय भूषण पाण्डेय ने  आज नई दिल्ली में राजस्व सचिव का पदभार संभाल लिया। वे डॉ. हसमुख अढिया के स्थान पर आए हैं, जो आज सेवानिवृत्त हो गए। डॉ. पाण्डेय मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के प्रमुख बने रहेंगे।…

Kumarkom

एडवेंचर नेक्‍स्‍ट ईवेंट पहली बार राजधानी भोपाल में 4 और 5 दिसम्‍बर को

 एडवेंचर नेक्‍स्‍ट अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर का  ईवेंट  एशिया में पहली बार भारत में और वह भी मध्‍यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 4 और 5 दिसम्‍बर को होगा। इसके पहले एडवेंचर नेक्‍स्‍ट का आयोजन ‘जॉर्डन’ में हुआ था। एडवेंचर ट्रेवल ट्रेड एसोसिएशन (एटीटीए) का मुख्‍य उद्देश्‍य एडवेंचर ट्रेवल उद्योग को उत्‍तरदायी तथा स्‍थायी…

Cartoon Gotio

बांसवाड़ा में कार्टून करेक्टर ‘गोटियो’ के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान

दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी बाहुल जिला बांसवाड़ा में  कार्टून करेक्टर ‘गोटियो’ के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जारहा है। विधानसभा चुनावों में मतदाता जागरुकता  के लिए राजस्थान के  बांसवाड़ा में जिला निर्वाचन अधिकारी, कलक्टर भगवती प्रसाद की पहल पर तैयार कार्टून करेक्टर ‘गोटियो’ इन दिनों सोशल मीडिया सहित अन्य…

IFFI 2018 concludes

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का ‘सील्ड लिप्स’ के वर्ल्ड प्रीमियर के साथ समापन

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का 28 नवम्बर, 2018 को गोवा के तेलीगांव स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में जर्मन फिल्म “शिल्ड लिप्स ” के वर्ल्ड प्रीमियर के साथ शानदार समापन हुआ। समारोह में रूस और युक्रेन की फिल्‍म “डोनबास” को सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का स्‍वर्ण मयूर पुरस्‍कार प्रदान किया गया है। जाने-माने पटकथा…

Kartarpur Sahib TV photo

पाक के नरोवाल में गुरुद्वारा करतारपुर साहब गलियारे के लिए आधारशिला रखी गई

पाकिस्तान के  प्रधान मंत्री इमरान खान ने भारत के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और हरसिमरत कौर बादल के साथ 28 नवंबर को लाहौर से लगभग 120 किलोमीटर दूर नरोवाल में करतारपुर गलियारे के लिए आधारशिला रखी। गुरुद्वारा करतारपुर साहिब 1522 में सिख गुरु द्वारा स्थापित किया गया था। यह वह…

Rajasthani Dance

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थानी कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां 

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में सोमवार शाम 38वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थानी कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां  दी। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आये लोक कलाकारों ने राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध लोक नृत्य कालबेलिया, घूमर, तेरह ताली, चरी, बैल नृत्य, मयूर , बृज की होली,चंग ढप आदि लोक नृत्यों के अलावा लोक कलाकारों  लंगा मांगणिहार  का खड़ताल एवं अलवर का भपंग वादन ने भी दर्शकों का मन मोहलिया। कार्यक्रम की शुरुआत जोधपुर से आये रफीक लंगा एवं साथियों द्वारा प्रस्तुत खड़ताल वादन एवं गायन से हुई। अनीशुद्दीन एवं साथी कलाकारों ने चरी नृत्य की प्रस्तुति दी।  चूरू के पाबूसर से आये गोपाल गीला एवं साथियों ने चंग ढप नृत्य पेश किया। इसी प्रकार अलवर के युसुफ खान मेवाती ने भपंग वादन से सभी को आनंदित किया। अंतरराष्ट्रीय कालबेलिया नृत्यांगना श्रीमती गुलाबो की पुत्री सुश्री राखी गुलाबो ने  कालबेलिया एवं घूमर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरी। बूंदी के करवर से आये हरि शंकर नागर एवं साथियों ने बैल व कच्छी घोड़ी नृत्य से समा बांधा। पाली के पादरला से आयी श्रीमती दुर्गा देवी एवं साथी कलाकारों ने तेरह ताली नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक संध्या का समापन डीग भरतपुर के जितेंद्र पाराशर एवं साथी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मयूर व फूलों की होली नृत्य से हुआ। प्रारम्भ में राज्य की प्रमुख आवासीय आयुक्त श्रीमती शुभ्रा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। पर्यटन विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती गुंजीत कौर,डप निदेशक दिनेश सेठी एवं राजस्थान सूचना केंद्र के अतिरिक्त निदेशक गोपेन्द्र नाथ भट्ट ने अतिथियों का स्वागत किया।

राम भक्तों ने कहा अयोध्या में अब राम के अलावा कुछ भी स्वीकार्य नहीं

भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में रामजन्मभूमि का विभाजन अस्वीकार्य है. अयोध्या में अब राम के अलावा कुछ भी स्वीकार्य नहीं। यह चेतावनी धर्माचार्यों, संतों, विहिप,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और राम भक्तों ने रविवार को अयोध्या में दी। श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, रामानंदाचार्य रामभद्राचार्य जी,…

IFFI 2018

भारत के 49वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में क्या कुछ है, जानते हैं

पंजिम, गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हो रहे भारत के 49वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई ) में क्या कुछ है,  जानते हैं : दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर 4.30 बजे से उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण होगा और youtube.com/pibindia के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव दिखाया…

bhoomirashi

भूमि राशि पोर्टल द्वारा भूमि अधिग्रहण मामलों का निपटारा दोष मुक्त तरीके से

सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय  के भूमि राशि पोर्टल  द्वारा भूमि अधिग्रहण मामलों को पारदर्शी, त्वरित,  भ्रष्टाचार मुक्त और दोष मुक्त तरीके से निपटाया जा रहा है। सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय  का भूमि राशि पोर्टल भूमि अधिग्रहण मामलों की प्रोसेसिंग पूरी तरह डिजिटल और कागज़ रहित करने की अनुमति…

Outline map Taj

राजस्थान विधानसभा के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में 131 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। सूची को केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव और केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार रात को जारी किया है। उम्मीदवारों  के…

RSS Siksha varg 2018

संघ के स्वयंसेवकों की संख्या में गत वर्ष की तुलना में एक लाख की वृद्धि

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों की संख्या में गत वर्ष की तुलना में एक लाख की वृद्धि हुई है। संघ अपने कार्य के विस्तार के लिए भौगोलिक दृष्टि से तालुका, ब्लाक, और मंडल बनाकर अपना कार्य कर रहा है। लगभग 56 हजार 600 मंडल बनाए गए है, जिसमें से हम…

Bhaiyaji Jodhi

राम मंदिर बनाने को लेकर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए

राम मंदिर बनाने को लेकर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। नरसिंम्हा राव के नेतृत्व पाली केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में शपथ पत्र दिया था कि अगर उस स्थान की खुदाई में मंदिर होने के प्रमाण मिलेंगे तो सरकार वहाँ मंदिर बनाने के लिए सहायता करेगी। ‘सर्वोच्च न्यायालय…

राजनीतिक दलों को चंदा देने में पारदर्शिता के लिए चुनावी बॉण्ड योजना

भारत सरकार ने राजनीतिक दलों को चंदा देने में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से चुनावी बॉण्ड योजना-2018 को जारी किया है। योजना के प्रावधानों के अनुसार चुनावी बॉण्‍ड की खरीद ऐसे व्‍यक्ति द्वारा की जा सकती है, जो भारत का नागरिक हो ,  वैध रूप से भारत में रहता हो…

Prince William

गैर कानूनी वन्यजीव व्यापार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा

गैर कानूनी वन्यजीव व्यापार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है, जिसके परिणामस्वरूप सीमा पार घुसपैठ होती हैं तथा  काले धन को वैध बनाना, हथियारों, दवाओं और मानव तस्करी को बढ़ावा मिलता हैं। अवैध वन्यजीव व्यापार एक उच्चस्तरीय संगठित और परिष्कृत आपराधिक गतिविधि है जो एक उद्योग…

आतिशबाजी

पटाखों के प्रदूषण से बचाने के लिए हरित दिवाली, स्वस्थ दिवाली अभियान

दीपावली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण से बचाने के लिए पर्यावरण मंत्रालय ने ‘हरित दिवाली, स्वस्थ दिवाली’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य है वायु प्रदषूण के प्रतिकूल प्रभाव से जन जीवन और पशु-पक्षियों को बचाना। हम सभी जानते हैं कि वायु प्रदूषण सर्दियों के दौरान देश…

Chinese delegation

चीनी प्रतिनिधिमण्डल ने परस्पर सहयोग के लिए अधिकारियों से मुलाकात की

चीनी प्रतिनिधिमण्डल ने सामाजिक सुरक्षा एवं प्रचार के क्षेत्र में परस्पर सहयोग और मैत्रीपूर्ण सम्बंधों को बढावा देने के उद्देश्य से  दिल्ली सरकार के अधिकारियों से मुलाकात की। चीनी प्रतिनिधिमण्डल ने बीजिंग सरकार के प्रचार मंत्री एवं चीन कम्यूनिस्ट पार्टी के नगर समिति सदस्य डू फीजिन के नेतृत्व में पिछले…

BJP Central Election Committee

भाजपा ने तीन राज्यों के लिए विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने  शनिवार को तीन राज्यों के लिए विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की।   ये राज्य हैं  छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम । भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मीडिया को संबोधित किया और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए 77 उम्मीदवारों की एक सूची…

CVC Report

सीवीसी ने 100 शीर्ष बैंक धोखाधडि़यों का विश्‍लेषण किया

केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने वर्ष 2017 में शीर्ष 100 बैंक धोखाधडि़यों की समीक्षा की और व्‍यापक विश्‍लेषण भी किया  है। सतर्कता आयुक्‍त  डॉ. टी. एम. भसीन ने इससे संबंधित विस्‍तृत जानकारियों को साझा करते हुए  इस अध्‍ययन को 13 क्षेत्रों ( सेक्‍टर) में उप-विभाजित किया है। इन 13 सेक्‍टरों…

Allahabad Sangam

उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल द्वारा इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने का फैसला

उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल ने मंगलवार को इलाहाबाद शहर का नाम प्रयागराज करने का फैसला किया। इसकी घोषणा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने की। सिंह ने कहा कि रेलवे समेत सभी विभागों को नाम बदलने के लिए कहा जाएगा। सिंह ने कहा कि नया नाम आज से प्रभावी…

Real estate

दिल्ली के शहरी विस्तार को देखते हुए भूमि नीति में संशोधन, 17 लाख मकान बनेंगे

केन्द्र सरकार ने दिल्ली के शहरी विस्तार को देखते हुए भूमि नीति में संशोधन किया है, इससे 17 लाख रिहायशी मकान बनेंगे। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने  संशोधित भूमि नीति को अधिसूचित किया है। यह नीति दिल्ली के 95 गांवों में शहरी विस्तार के क्षेत्रों में लागू होगी। इस…