COVID-19

COVID-19 updates: बीते 10 दिनों में कोरोना के पुष्ट मामलों  में गिरावट

COVID-19 updates: भारत में बीते10 दिनों में कोरोना के पुष्ट मामलों  में गिरावट दर्ज की जा रही है।

23 सितंबर, 2020 बुधवार तड़के 12ः29 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना (COVID-19) के नये मरीजों की संख्या 80 हजार 376 ही सामने आई है।

भारत में इसी महीने 17 सितंबर को सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के 97,894 मामले सामने आए थे। ये दुनिया में भी सबसे अधिक थे लेकिन अभी भी हम दैनिक मामलों में दुनिया में सबसे अधिक हैं।

आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना (COVID-19 India) के मरीजों की कुल संख्या 56,40,496 हो गई है जबकि ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बहुत शानदार है यानी 45,81,820 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं।

दूसरी ओर दुख की बात ज़रूर है कि है कि 90 हज़ार 21 लोग कोरोनावायरस (Coronavirus) से मौत के शिकार हो गए हैं।

इस समय देश के अस्पतालों में 9,67,848 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

महाराष्ट्र के आंकड़ों को देखें तो यह भी एक अच्छी बात है कि वहाँ कोरोना के नए मामलों में गिरावट आ रही है और बीते 24 घंटों में मात्र 18,390 मामले ही सामने आए हैं ।

अब दुनिया के आंकड़ों पर नजर डालें तो विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इस समय अमेरिका पहले नंबर पर है।

वहां अब तक 67 लाख 40 हज़ार 464 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि भारत में यह संख्या 56 लाख 40 हज़ार 496 है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों से तुलना करें तो इस समय भारत में अमेरिका के मुकाबले कोरोना (COVID-190  के मरीजों की संख्या दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है। 22 सितंबर को अमेरिका में जहां 36, 766 कोरोना के पुष्ट मामले सामने आए थे वहीं भारत में 75,083 मामले सामने आए।

भारत में यह रफ्तार सितंबर में बहुत तेजी से बढ़ी है। जहां 1 जुलाई को अमेरिका में सबसे अधिक 74,354 मामले आये थे उस समय भारत में मात्र 18,653 पुष्ट मामले ही थे।

अब कोरोना के ताज़ा आंकड़े साफ कहते हैं कि अगर हमने कोरोना से बचाव के उपायों पर ध्यान नहीं दिया तो हम आगामी तीन चार सप्ताह में अमेरिका(USA)  को क्रॉस कर जाएंगे और दुर्भाग्य से पहले नम्बर पर पहुँच जाएंगे। यह हमारे सामाजिक स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के लिए बहुत खतरनाक होगा और हम सब की लापरवाही ही इसके लिए ज़िम्मेदार होगी।

याद रखें सरकारें इलाज का अवसर मुहैया करा सकती हैं लेकिन अपनी जान हर इंसान को खुद बचानी हैं।

बुधवार के आंँकड़े यह भी दर्शाते हैं कि एक लाख से अधिक संक्रमण वाले राज्यों की सूची में एक राज्य और जुड़ गया है और अब इन राज्यों की संख्या 17 हो गई है। नीचे सूची देखें:

COVID-19