COVID-19 in India

COVID-19 in India, सक्रिय मामलों की दर 0.03 प्रतिशत

COVID-19 updates : भारत में कोविड-19 (COVID-19 in India) के सक्रिय मरीजों की संख्या 13,037 है और सक्रिय मामलों की दर 0.03 प्रतिशत है।
भारत में कोविड-19 के पिछले 24 घंटों में 656 नए मामले सामने आए हैं। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 0.56 प्रतिशत है।
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़(95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.87 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं।
स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के अनुसार बीते चौबीस घंटों में 1,010 टीके लगाए गए।
भारत में कोविड-19 से स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.79 प्रतिशत है। बीते चौबीस घंटों में 2,100 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक देश में स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,44,37,304 है।
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 1.07 प्रतिशत है।
देश में अब तक 92.87 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते चौबीस घंटों में 1,16,603 जांच की गई है।