Violance

बंद के दौरान हिंसा के बाद ईटानगर में कर्फ्यू लगाया गया 

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर Itanagar में  हिंसा भड़कने के बाद  कर्फ्यू लगा दिया गया। सेना के जवान फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

ईटानगर Itanagar में  हिंसा भड़कने के बाद  शनिवार दोपहर 3 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया।

स्थानीय संगठनों ने  स्थायी निवास प्रमाण पत्र PRC देने के मुद्दे पर बंद का आह्वान किया हैं।

ईटानगर Itanagar में  स्थानीय संगठन दूसरे राज्यों के लोगों को स्थायी निवास प्रमाणपत्र देने का विरोध कर रहे हैं।

इसके साथ ही वे सरकार द्वारा नियुक्त पैनल द्वारा की गई सिफारिशों में बदलाव की मांग कर रहे हैं।

आगजनी का प्रतीकात्मक फोटो

ईटानगर Itanagar में  इंटरनेट सेवाओं को रोक दिया गया है। प्रदेश में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

शुक्रवार रात पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति के मारे जाने के बाद तनाव बढ़ गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर तब गोलीबारी की जब वे सचिवालय में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से मौजूदा स्थिति पर चर्चा की है।

सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है।

समाचारों में कहा गया है कि दंगाईयों ने अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्य मंत्री के घर को आग लगाकर जला दियाहै।

उप मुख्य मंत्री चोउना मीन को ईटा नगर से अन्यत्र कहीं भेज दिया है।

ईटानगर में प्रदर्शनकारियों ने  जिला आयुक्त के आवास पर भी आगजनी और तोड़फोड़ की। पुलिस अधीक्षक स्तर का एक अधिकारी भी घायल हो गया है।