Indian Navy

श्रीलंका नौसेना प्रमुख ने नौसेना के सफल कैडेट्स की परेड का निरीक्षण किया

एज़िमाला, कन्नूर (केरल), 27 मई। भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) में आयोजित एक प्रभावशाली उत्तीर्ण परेड (पीओपी) में शनिवार को यहां भारतीय नौसेना के 272 कैडेट, भारतीय तट रक्षक के 66 कैडेट और दो अंतर्राष्ट्रीय कैडेट्स – एक बेनिन और एक तंजानिया ने अपने प्रशिक्षण के सफल समापन पर भाग लिया।

भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल से 25 महिला कैडेट भी अपने पुरुष समकक्षों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परेड में शामिल हुए।

नौसेना अकादमी एज़िमाला एशिया की सबसे बड़ी प्रशिक्षण अकादमी मानी जाती है।

फाइल फोटो भारतीय नौसेना से साभार

इस भव्य परेड का निरीक्षण श्रीलंका नौसेना के चीफ वाइस एडमिरल रवींद्र विजिगुनर्त्ने ने किया और सलामी ली। श्रीलंका के नौसेना प्रमुख की उपस्थिति ने भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों को मजबूत करने और नौसेना सहयोग के लिए नए अवसर तलाशने के लिए एक नया अध्याय चिन्हित किया है।

भारत और श्रीलंका के बीच नौसेना सहयोग परंपरागत रूप से मजबूत है, जिसमें द्विपक्षीय अभ्यासों, प्रशिक्षण, बंदरगाह कॉल, जल विज्ञान सहयोग, क्षमता निर्माण और क्षमता बढ़ाने की पहल के संचालन संबंधी कार्यों सहित व्यापक मुद्दों को शामिल किया गया है। दो उन्नत अपतटीय गश्ती जहाज (एओपीवी) वर्तमान में मैसर्स गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में श्रीलंका नौसेना के लिए निर्माण के अंतिम चरण में हैं।