India strengthens defense system in Indian Ocean region

हिंद महासागर क्षेत्र में भारत ने रक्षा प्रणाली को मज़बूत किया

नई दिल्ली, 02 फरवरी। हिंद महासागर क्षेत्र में भारत ने अपनी रक्षा प्रणाली को काफी मज़बूत किया है।

इस क्षेत्र में भारत ने अपनी रक्षा प्रणाली को महत्व देते हुए 2008 से भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी और अफ्रीका के पूर्वी तट पर एंटी पायरेसी पैट्रोल के लिए इकाइयाँ तैनात की हैं।

भारतीय नौसेना ने अब तक कुल 3,440 जहाजों और 25 हज़ार से अधिक नाविकों को सुरक्षित बचाया है।

समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना इकाइयों को नियमित रूप से हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में तैनात किया जाता है। इसके अलावा, भारतीय नौसेना इकाइयां समुद्री डोमेन जागरूकता बढ़ाने और अचानक उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों के लिए भी निगरानी करती हैं।

क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में, भारत सरकार ने इंफॉर्मेंशन फ्यूजन सेंटर- इंडियन ओशन रीजन (आईएफसी-आईओआर) की स्थापना की है। इसका समुद्री सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में रियल टाइम सूचना आदान-प्रदान के लिए 25 भागीदार देशों और 40 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय बहुराष्ट्रीय संगठनों के साथ संबंध है।

इस क्षेत्र में चल रही समुद्री सुरक्षा के मद्देनज़र ,भारतीय नौसेना इकाइयों को व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा और सहायता आदि के लिए जिबूती,अदन की खाड़ी, उत्तर-मध्य अरब सागर, सोमालिया के पूर्वी तट पर तैनात किया जा रहा है।

यह जानकारी रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज लोकसभा में कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को एक लिखित उत्तर में दी।