Naga sadhu Kumbh

प्रयागराज में संगम के तट पर कुंभ स्नान का अलौकिक दृश्य और पौराणिक कथा

Kumbhनागा साधुओं के जत्थे स्नान के लिए जाते हुए। प्रयागराज में संगम के तट पर कुंभ स्नान का अलौकिक दृश्य।  उत्‍तरप्रदेश के प्रयागराज में 15 जनवरी,2019, मकर संक्राति के दिन से कुम्भ 2019 शुरू हो गया। ऐसा समझा जाता है कि डेढ करोड़ से दो करोड़ श्रद्धालुओं ने आज संगम में स्नान किया। फोटो एआईआर के ट्विटर से साभार

पौराणिक कथा

स्कन्द पुराण में वर्णित  एक पौराणिक कथा के अनुसार   जिस समय अमृतपूर्ण कुम्भ को लेकर देवताओं एवं दैत्यों में संघर्ष हुआ उस समय चंद्रमा ने उस अमृतकुम्भ से अमृत के छलकने से रक्षा की और सूर्य ने उस अमृत कुम्भ के टूटने से रक्षा की। देवगुरू बृहस्पति ने दैत्यों से तथा शनि ने इंद्रपुत्र जयन्त से रक्षा की।

इसी लिए उस देव दैत्य कलह में जिन-जिन स्थानों में (हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन, नासिक) जिस-जिस दिन सुधा कुम्भ छलका है उन्हीं-उन्हीं स्थलों में उन्हीं तिथियों में कुम्भपर्व होता है।

इन देव दैत्यों का युद्ध सुधा कुम्भ को लेकर 12 दिन तक 12 स्थानों में चला और उन 12 स्थलों में सुधा कुम्भ से अमृत छलका जिनमें पूर्वोक्त चार स्थल मृत्युलोक में है शेष आठ इस मृत्युलोक में न होकर अन्य लोकों में (स्वर्ग आदि लोकों में) माने जाते हैं। 12 वर्ष के मान का देवताओं का बारह दिन होता है। इसीलिए 12वें वर्ष ही सामान्यतया प्रत्येक स्थान में कुम्भपर्व की स्थिति बनती है।

वृष राशि में गुरू मकर राशि में सूर्य तथा चंद्रमा माघ मास में अमावस्या के दिन कुम्भपर्व की स्थिति देखी गयी है। इसलिए प्रयाग के कुम्भपर्व के विषय में- “वृषराषिगतेजीवे” के समान ही “मेषराशिगतेजीवे” ऐसा उल्लेख मिलता है।