women safety_gautam

महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण केजरीवाल सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

 महिलाओं की सुरक्षा (women safety) और सशक्तीकरण (empowerment) नई केजरीवाल सरकार की  सर्वोच्च प्राथमिकता है।अगले पांच साल में हम राजधानी में महिला सुरक्षा (women safety) और सशक्तीकरण के लिए कार्य करेंगे।

यह निश्चय दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) ने 18 फरवरी,2020 को आयोजित समीक्षा बैठक में व्यक्त किया।

 गौतम ने  महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और पूर्व में चल रही महिलाओं की सुरक्षा (women safety) और सशक्तीकरण (empowerment)  परियोजनाओं की समीक्षा की।

पिछली सरकार में महिला और बाल विकास मंत्रालय उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास था। नई सरकार में यह विभाग पहली बार गौतम को दिया गया है।

मंगलवार को मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने विभाग के सचिवनिदेशकों और महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस बैठक का उद्देश्य महिला और बाल विकास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य की समीक्षा था। साथ ही सामाज कल्याण मंत्रालय की ओर से नई नीतियों और योजनाओं के किर्यान्वयन पर विचार विमर्श करना था।

गौतम ने कहा कि महिला सुरक्षा (women safety) और  सशक्तीकरण के अलावादिल्ली में बच्चों के लिए नशीले पदार्थ व दवाओं  के दुरुपयोग को समाप्त करने पर मुख्य जोर दिया जाए।

दिल्ली में नशीली दवाओं (Drugs) का दुरुपयोग एक गंभीर समस्या बन गई है। किशोर और युवा वयस्कों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग की अधिक संभावना होती है।

दिल्ली में इस समस्या से निपटने के लिए जागरूकता अभियान की जरूरत है।