उन्नाव बलात्कार मामले के आरोपी विधायक सेंगर को भाजपा ने पार्टी से निकाला

Unnao rape case

रायबरेली में 28 जुलाई को दुर्घटनाग्रस्त कार की टीवी फोटो

भारतीय जनता पार्टी ने 01 अगस्त, 2019 को उन्नाव बलात्कार मामले (Unnao rape case) के आरोपी उत्तर प्रदेश के विधायक (MLA) कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) को भाजपा से निष्कासित कर दिया है।

कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) पर उन्नाव की एक नाबालिग लड़की (minor girl)  से बलात्कार का आरोप है।

दुनियाभर के लगभग सभी प्रमुख समाचार चैनलों ने उन्नाव बलात्कार मामले (Unnao rape case) को विस्तार से कवर किया था।

नई दिल्ली में पार्टी के सूत्रों ने जानकारी दी कि पहले से निलंबित किए गए विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) को अब पार्टी से भी निकाल दिया गया है।

TV photo

यह कार्रवाई उस दिन हुई जब लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई थी और पिछले रविवार को रायबरेली के पास एक दुर्घटना में उसकी मौसी और चाची की मौत हो गई थी।

परिवार ने आरोप लगाया कि दुर्घटना में उसे ट्रक से मारने का प्रयास किया गया था।

उन्नाव बलात्कार  मामले  (Unnao rape case) में पीड़ित लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात दो महिला पुलिसकर्मियों सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

उन्नाव जिले के पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्य को निभाने में शिथिलता बरतने के कारण पुलिस कर्मियों को  निलंबित किया गया है।

हादसे के वक्त तीनों पुलिसकर्मी पीड़िता के साथ नहीं थे।