Indian Media

मप्र में मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस ने जीते

मध्य प्रदेश के मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस ने जीत लिए। मुंगावली में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव और फिर कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव ने जीत दर्ज की।

कोलारस में कांग्रेस के महेंद्र यादव का मुकाबला भाजपा के देवेंद्र जैन से रहा, वहीं, मुंगावली में कांग्रेस के बृजेंद्र यादव भाजपा के बाई साहब राव से फाइट ली।

कोलारस में (शिवपुरी जिले) कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र सिंह यादव ने भाजपा के देवेंद्र जैन को 8,086 वोटों से हराया।
कांग्रेस के उम्मीदवार को 82,523 वोट मिले, जबकि भाजपा को 74,437 मत मिले।

फाइल फोटो राहुल गांधी 

अशोक नगर जिले की मुंगावली में कांग्रेस उम्मीदवार ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने भाजपा के बाई साहब यादव को 2,124 मतों से हराकर जीत हासिल की। ब्रजेन्द्र सिंह यादव को 70,808 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 68,684 वोट प्राप्त हुए।

कोलारस उपचुनाव के वोटों की गिनती 23 राउंड में और मुंगावली में 19 राउंड में हुई। कोलारस उपचुनाव में 22 और मुंगावली में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

दोनों उपचुनाव राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इससे इस साल के अंत में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए जनता के मूड का पता चल गया है।

इन नतीजों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने कई प्रश्न खड़े कर दिए। मसलन दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाओं की रणनीति कैसी होनी चाहिए?

15 साल से सत्ता में जमे रहने के बाद गुप्त असंतोष को कैसे शांत किया जाए?

कांग्रेस में कम होते अंतरविरोध और ज्योतिरादित्य सिंधिया की ताकत का मुकाबला कैसे किया जाए?

भाजपा के भीतर होने वाले राजनीतिक समीकरण को कैसे सुलझाया जाए?

चुनावों में किन मुद्दों को भुनाया जाय? जिससे जनता पुनः उन्हें कुर्सी पर बिठाए।

और यदि बदलाव हो तो वे स्वयं अपनी भूमिका क्या तय करें?