Tag Archives: Pakistan

पाकिस्तान : सूफी दरगाह में विस्फोट, 75 मरे

कराची, 16 फरवरी | पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सेहवान कस्बे में स्थित लाल शहबाज कलंदर दरगाह परिसर में गुरुवार को एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 75 लोगों की मौत हो गई। इनमें 12 महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल हैं। अन्य 250 लोग जख्मी बताए जा…

साल भर बाद मां के पास पाकिस्तान वापस लौटा बेटा

नई दिल्ली, 4 फरवरी | साल भर से अपनी पाकिस्तानी मां से अलग रह रहा उसका पांच वर्षीय बेटा भारतीय अधिकारियों की मदद से शनिवार को अंतत: अपनी मां की गोद में पहुंच गया। मां-बेटे का यह मिलन भारत और पाकिस्तान के बीच अटारी-वाघा सीमा पर हुआ। पांच वर्षीय इफ्तिखार…

Abdul Basit

अब्दुल बासित होंगे पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री?

इस्लामाबाद, 4 फरवरी| भारत में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल बासित को पाकिस्तान सरकार ने सैद्धांतिक रूप से नया विदेश मंत्री नियुक्त करने का फैसला किया है। जियो न्यूज के अनुसार, इसके अलावा ऐजाज अहमद चौधरी को अमेरिका के लिए पाकिस्तान का राजदूत नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के…

Mahira Khan

पाकिस्तान में सभी को ‘रईस’ की रिलीज का इंतजार : माहिरा खान

मुंबई, 4 फरवरी | फिल्म ‘रईस’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान की यह फिल्म पाकिस्तान में अभी रिलीज नहीं हुई है। अभिनेत्री का कहना है कि लोग पाकिस्तान में फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख के साथ माहिरा ने…

Rakesh Roshan

पाकिस्तान में काबिल रिलीज, हमें भी आगे बढ़ना चाहिए : राकेश रोशन

मुंबई, 2 फरवरी | बॉलीवुड फिल्म निर्माता राकेश रोशन की ‘काबिल’ बुधवार रात पाकिस्तान में रिलीज की गई। राकेश का कहना है कि पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों के लिए अपने दरवाजे दोबारा खोल दिए हैं, इसलिए भारतीयों को भी इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। पिछले साल 18 सितंबर को…

Rahul Gandhi

हाफिज सईद पर कार्रवाई करे पाकिस्तान : कांग्रेस

  नई दिल्ली, 2 फरवरी | कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वास बहाली, शांति व समझ स्थापित करने लिए पाकिस्तान को जमात-उद-दावा (जेयूडी) के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी और देश में सक्रिय आतंकी संगठनों को नष्ट करना होगा। वरिष्ठ कांग्रेस…

Hafiz Saeed

पाक में मुंबई आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद नजरबंद

इस्लामाबाद, 31 जनवरी | जमात-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख और मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लाहौर में नजरबंद किया गया है। डॉन न्यूज ने जमात-उद-दावा के सचिव नदीम अवान के हवाले से बताया, “बड़ी संख्या में पुलिस दल के मुख्यालय पहुंचा और उन्होंने हमें बताया कि हाफिज को नजरबंद…

कश्मीर मुद्दे के समाधान के बाद ही शांति लौटेगी : राहील शरीफ

दावोस, 19 जनवरी| पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने कश्मीर को (भारत) विभाजन का अधूरा एजेंडा करार देते हुए गुरुवार को कहा कि लंबित विवाद के समाधान के बाद ही क्षेत्र में शांति लौटेगी। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की 47वीं वार्षिक बैठक से इतर ‘पाकिस्तान…

प्राची देसाई ने पाकिस्तानी विज्ञापन ठुकराया

मुंबई, 15 दिसम्बर | बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई ने एक पाकिस्तानी ब्यूटी ब्रांड के विज्ञापन का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने पाकिस्तान और भारत के तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया। प्राची ने एक बयान में कहा, “फिलहाल मैं पाकिस्तान में कोई भी विज्ञापन…

पाकिस्तान विमान हादसा : इंजन पर नियंत्रण खो बैठा था पायलट

इस्लामाबाद, 8 दिसम्बर | पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स (पीआईए) के बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के पायलट ने विमान के एक इंजन पर नियंत्रण खो दिया था। पीआईए ने यह जानकारी दी है। हादसे में विमान में सवार सभी 48 लोग मारे गए थे। ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पीआईए के…

भारत, अफगानिस्तान ने सीमा पार आतंक के लिए पाकिस्तान पर साधा निशाना

अमृतसर, 4 दिसम्बर | एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में रविवार को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मुहम्मद को इस क्षेत्र के लिए गंभीर खतरा बताया गया। इससे पहले अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए रविवार को स्पष्ट रूप से पड़ोसी देश को आतंक का…

Security beefed-up in Jammu

नगरोटा हमले के बाद भारत का पाकिस्तान संग वार्ता से इंकार

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर | भारत ने पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की वार्ता को खारिज करते हुए गुरुवार को कहा कि जम्मू के सैन्य शिविर पर आतंकवादी हमले में सात जवानों की शहादत की घटना को उसने ‘बेहद गंभीरता’ से लिया है और ‘देश की सुरक्षा के लिए…

BSF Patrol party on LoC

नियंत्रण रेखा पर 6 दिनों में 27 बार संघर्ष विराम उल्लंघन : भारत

नई दिल्ली, 24 नवंबर | भारत ने गुरुवार को कहा कि नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की लगातार घुसपैठ की घटना पर उसने पाकिस्तान से गहरी चिंता जताई है और उल्लेख किया कि 16 से 21 नवंबर के बीच संघर्ष विराम की 27 घटनाएं हो चुकी हैं। कूटनीतिक कार्यवाही (डेमार्श) के…

DGMO

भारत ने एक सैनिक की सिर काटकर की गई हत्या का मुद्दा उठाया

नई दिल्ली, 24 नवंबर | भारतीय सेना के महानिदेशक सैन्य संचालक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने बुधवार को हॉटलाइन से अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बातचीत की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारत ने एक भारतीय सैनिक की बर्बरता पूर्वक सिर काटकर की गई हत्या का मुद्दा उठाया वहीं…

भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश में पाकिस्तान : सुषमा

नई दिल्ली, 23 नवंबर | पाकिस्तान का इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों पर लगाए गए जासूसी के आरोप भारत की छवि पर दाग लगाने का भद्दा प्रयास है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लोकसभा को यह बात कही। सुषमा ने एक लिखित जवाब में यह भी कहा कि मीडिया…

Shiv Shankar Menon

पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के हमले का खतरा बढ़ा : मेनन

नई दिल्ली, 19 नवंबर | पूर्व विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने कहा है कि पाकिस्तान द्वारा परमाणु बम के इस्तेमाल का खतरा बेहद बढ़ गया है। ‘टू द प्वाइंट’ नामक टेलीविजन कार्यक्रम में दिए एक साक्षात्कार में मेनन ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा विकसित किए गए छोटे परमाणु हथियारों के…

Two other workers of Indian High Commission left Pakistan

भारतीय उच्चायोग के 2 अन्य कर्मचारियों ने पाकिस्तान छोड़ा

इस्लामाबाद, 10 नवंबर | इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के दो अन्य कर्मचारियों ने ‘अवांछित’ घोषित किए जाने के बाद पाकिस्तान छोड़ दिया। उन पर जासूसी का आरोप लगाया गया है। जियो न्यूज के मुताबिक, राजनयिक सूत्रों ने दोनों कर्मचारियों पर भारतीय खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी होने का आरोप लगाया…

oldier during an encounter between security forces and separatist

पाकिस्तान सेना ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, जवान शहीद

जम्मू, 6 नवंबर | पाकिस्तान सेना ने संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन कर जम्मू के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) स्थित भारतीय चौकियों पर रविवार को गोलाबारी शुरू कर दी जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया। रक्षा सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तान…

Mulayam Singh Yadav

पाकिस्तान के साथ युद्ध नहीं चाहता : मुलायम सिंह यादव

लखनऊ, 3 नवंबर | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव गुरुवार को सीमा पर पाकिस्तान की ओर से रुक-रुककर हो रही गोलीबारी को लेकर खासे चिंतित दिखाई दिए। पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम ने कहा कि वह पाकिस्तान के साथ युद्घ के खिलाफ…

Soldier during an encounter

सीमावर्ती गांवों पर पाकिस्तानी गोलाबारी, 8 नागरिकों की मौत

जम्मू, 1 नवंबर | पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के कई सीमावर्ती इलाकों में मंगलवार को मोर्टार से भारी गोलों की बौछार कर दी, जिसमें पांच महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी सैनिकों की गोलाबारी और गोलीबारी की वजह से…