LoC

जम्मू में रातभर एलओसी पर भारी गोलाबारी, एक जवान शहीद

Soldier injured in cross border firing being rushed to Government Medical College hospital fजम्मू, 24 अक्टूबर | जम्मू जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रातभर भारतीय और पाकिस्तानी सशस्त्रबलों के बीच भारी गोलाबारी और गोलीबारी जारी रही। पुलिस ने कहा, “जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कनाचक, अखनूर, अरनिया और अन्य स्थानों पर भारत और पाकिस्तानी फौजों के बीच भारी गोलाबारी और गोलीबारी जारी रही।”

आकाशवाणी के अनुसार बीएसफएफ का एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान का नाम सुशील कुमार है। पाकिस्तानियों द्वारा की गई अकारण गोलीबारी में कुरूक्षेत्र में रहने वाले कांस्टेबल गोलाबारी में घायल हो गए थे जिनकी अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो ग्रई।

Soldier injured in cross border firing being rushed to Government Medical College hospital for treatment in Jammu, on Oct 21, 2016. (Photo: IANS)

उन्होंने बताया, “पाकिस्तान रेंजर्स ने रविवार शाम लगभग सात बजे भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी करनी शुरू कर दी।”

जम्मू जिले की खौर तहसील के सीमावर्ती गांवों के स्थानीय लोग पूरी रात सो नहीं सके।

जिला प्रशासन का कहना है कि नागरिकों की संपत्तियों के नुकसान का आकलन किया जाएगा।

–आईएएनएस