Naidu

कला जैसे ललित तत्व नहीं हों तो जीवन अधूरा है

अगर हमारे पास ज्ञान, संगीत, नृत्य, पेंटिंग, मूर्तिकला एवं शिल्प जैसे ललित तत्व नहीं हों तो हमारा जीवन अधूरा है।

यह बात शनिवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने कही। वह चेन्नई में श्रीमती डी के पट्टाम्मल के शताब्दी समारोहों का उद्घाटन करने के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि वह एक अप्रतिम जीनियस थीं और विश्व संगीत के प्रति उनका योगदान संगीत समालोचकों एवं आम श्रोता दोनों को ही संतुष्ट करता है।

एम वेंकैया नायडु ने कहा कि तेजी से बदलते मूल्यों के समय में भी परंपरा के प्रति अटूट लगाव, बिना वापसी की आकांक्षा के, कला के प्रति उनका समर्पण और अपने संगीत समारोहों में संगीत के उनके उचित चयन ने श्रीमती डी के पट्टाम्मल को एक प्रेरक व्यक्तित्व बनाया। पट्टाम्मल एक सशक्त महिला का उदाहरण थीं।

नायडु ने कहा कि संगीत सार्वभौमिक रूप से जोड़ने वाला और बाधारहित होता है। भारतीय शास्त्रीय संगीत विशेष रूप से, कर्नाटक संगीत ने महान विचारों को भावप्रवण अनुभूतियों तथा आनंददायक अनुभवों के सूत्र में पिरो दिया है और इस मिश्रण की निश्चित रूप से सराहना की जानी चाहिए।

.