रायपुर 27 अप्रैल। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी एवं पूर्व सांसद श्रीमती करुणा शुक्ला (70) का कोविद- 19 संक्रमण के बाद निधन हो गया।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद श्रीमती करुणा शुक्ला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्रीमती करुणा शुक्ला से उनके बहुत आत्मीय पारिवारिक रिश्ते रहे और उनका सतत आशीर्वाद मिलता रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हम सबको उनका विछोह सहने की शक्ति दे।
श्रीमती शुक्ला दो बार के लोकसभा सदस्य रही थी। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए टिकट से इनकार किए जाने के बाद उन्होंने 2013 में भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गईं थीं।
Follow @JansamacharNews



