BJP towards victory in MP, Chhattisgarh, Rajasthan and Congress in Telangana.

मप्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भाजपा तथा तेलंगाना में कांग्रेस जीत की ओर

विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भाजपा जीत रही है जबकि तेलंगाना में कांग्रेस जीत रही है।

चार राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है।
छत्तीसगढ़ में सभी 90 विधानसभा सीटों के रूझान सामने आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 51 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है। अन्‍य ने दो सीट पर बढ़त ले रखी है।

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह राजनंदगांव सीट से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के टीएस सिहं देव अंबिकापुर सीट पर आगे चल रहे हैं। रामनुजगंज से कुंकरी से भाजपा के विष्‍णुदेव शाही आगे चल रहे हैं।

तेलंगाना में सभी एक सौ 19 विधानसभा सीटों के रूझान आ गये हैं। कांग्रेस 69 सीटों पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी ने 8 सीटों पर बढ़त बना रखी है। भारत राष्ट्र समिति 38 सीट पर आगे चल रही है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी ने भी 3 सीट पर बढ़त ले रखी है। अन्‍य ने एक सीट पर बढ़त बना रखी है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव गजवेल सीट पर आगे चल रहे हैं लेकिन कामारेड्डी सीट पर पीछे चल रहे हैं।

कोंडगल सीट से ए. रेवंत रेड्डी आगे चल रहे हैं। करीमनगर से भाजपा के बंदी संजय कुमार पीछे चल रहे हैं। जुबली हिल्स से कांग्रेस के मो. अजहरुद्दीन आगे चल रहे हैं। चंद्रयान गुट्टा सीट से एआईएमआईएम के अकबरुद्दीन ओवैसी आगे चल रहे हैं।

मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों के रूझान उपलब्ध हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 156 सीटों पर आगे हैं और कांग्रेस 71 और अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान बुधनी निर्वाचन क्षेत्र से 13 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते भी अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के कमलनाथ, जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह भी आगे हैं।

राजस्थान में कुल 200 में से एक सौ 99 सीटों के लिए 25 नवम्बर को वोट डाले गए थे। श्रीगंगानगर के करणपुर सीट के लिए मतदान कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया था।

राजस्थान में सभी 199 सीटों के रूझान मिल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी 106 सीटों पर और सत्तारूढ़ कांग्रेस 71 सीटों पर और अन्य 22 सीटों पर आगे हैं।